Home » NCERT Solutions » Ek Aashirwad – NCERT Solutions Class 8 Hindi (Malhar)

Ek Aashirwad – NCERT Solutions Class 8 Hindi (Malhar)

Ek Aashirwad – NCERT Solutions Class 8 Hindi (Malhar) includes all the questions with solutions given in the NCERT Class 8 Hindi (Malhar).

NCERT Solutions Class 8

English Poorvi Hindi Malhar Maths Ganita Prakash Science Curiosity Social Exploring Society

Ek Aashirwad – NCERT Solutions


Q.1: ‘एक आशीर्वाद’ कविता में किसे संबोधित किया गया है?

Options:
(1) युवा वर्ग को
(2) नागरिकों को
(3) बच्चों को  ✅
(4) श्रमिकों को

Explanation: बच्चों को


Q.2: “तेरे स्वप्न बड़े हों” पंक्ति में ‘स्वप्न’ से क्या आशय है?

  • कल्पना की उड़ान भरना
  • आकांक्षाएँ और रुचियाँ रखना
  • बहुत-सी उपलब्धियाँ पाना
  • बड़े लक्ष्य निर्धारित करना

Solution:

  • आकांक्षाएँ और रुचियाँ रखना
  • बड़े लक्ष्य निर्धारित करना

Q.3: “उँगली जलाएँ” पंक्ति में उँगली जलाने का भाव है-

  • चुनौतियों को स्वीकार करना
  • प्रकाश का प्रसार करना
  • अग्नि के ताप का अनुभव करना
  • कष्टों से नहीं घबराना

Solution:

  • चुनौतियों को स्वीकार करना
  • कष्टों से नहीं घबराना

Q.4: “अपने पाँवों पर खड़े हों” पंक्ति से क्या आशय है?

  • अपने पैरों पर खड़े होना
  • सफलता प्राप्त करना
  • कठिनाइयों का सामना करना
  • आत्मनिर्भर होना

Solution:

  • कठिनाइयों का सामना करना
  • आत्मनिर्भर होना

Q.5: हो सकता है कि आपके समूह के साथियों के अलग-अलग उत्तर चुने हों। अपने मित्रों के साथ चर्चा कीजिए कि आपने ये उत्तर क्यों चुने?

Solution:

  1. मैंने यह उत्तर इसलिए चुने क्योंकि इस कविता में कवि बच्चों या युवाओं को आशीर्वाद दे रहे हैं कि वे बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए कठिनाइयों से न डरें।
  2. ‘स्वप्न’ केवल कल्पनाएँ नहीं हैं, बल्कि वे लक्ष्य हैं जिन्हें पाने की सच्ची लगन होनी चाहिए।
  3. ‘उँगली जलाना’ एक प्रतीक है – यह बताता है कि जब हम किसी चीज़ को पाने के लिए मेहनत करते हैं तो हमें कठिनाइयों और कष्टों का सामना करना पड़ता है।
  4. ‘अपने पैरों पर खड़ा होना’ का अर्थ आत्मनिर्भर बनना है, अपने बल पर आगे बढ़ना है। यही कारण है कि मैंने ये उत्तर चुने।

Q.6: मिलकर करें-

स्तंभ 1 (पंक्तियाँ)स्तंभ 2 (भाव या संदर्भ)
1. भावना की गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलना सीखेंi. विविध ज्ञान के प्रति आकृष्ट होना और उसे पाने की ललक होना
2. हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँii. सपनों को आनंद और मुस्कुराहटों में बदलें। कठिन परिस्थितियों में भी मनबाल बनाए रखें।
3. चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखेंiii. भावनाओं में न बहकर वास्तविकता का सामना करना
4. हँसें/मुस्कुराएँ/गाएँiv. असंभव से लगने वाले लक्ष्यों के लिए हठ और प्रयास करना

Solution:

क्रमस्तंभ 1 (पंक्तियाँ)स्तंभ 2 (भाव या संदर्भ)
1भावना की गोद से उतरकर जल्द पृथ्वी पर चलना सीखेंiii. भावनाओं में न बहकर वास्तविकता का सामना करना
2हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँi. विविध ज्ञान के प्रति आकृष्ट होना और उसे पाने की ललक होना
3चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखेंiv. असंभव से लगने वाले लक्ष्यों के लिए हठ और प्रयास करना
4हँसें/मुस्कुराएँ/गाएँii. सपनों को आनंद और मुस्कुराहटों में बदलें। कठिन परिस्थितियों में भी मनोबल बनाए रखें।

Q.7: पाठ से चुनकर कुछ पक्तियाँ दी गई हैं, इन्हें ध्यान से पढ़िए और इनका क्या अर्थ समझ में आया। अपने विचार अपने समूह में साझा कीजिए और लिखिए –
(क) “जा,
तेरे स्वप्न बड़े हों ”
(ख) “जल्द पृथ्वी पर चलना सीखें”
(ग) “चाँद-तारों-सी अप्राप्य सच्चाइयों के लिए रूठना-मचलना सीखें”

Solution:

(क) यह एक शुभकामना है जिसमें कवि बालक को प्रेरित करते हुए कहता है कि उसके सपने बड़े हों – यानी वह जीवन में ऊँचे लक्ष्य बनाए, महान बनने की आकांक्षा रखे और अपने सपनों को साकार करने का साहस भी रखे।
(ख) यहाँ कवि कहता है कि बच्चे को केवल भावनाओं की गोद में नहीं रहना चाहिए, बल्कि यथार्थ के धरातल पर आकर वास्तविक जीवन की चुनौतियों का सामना करना सीखना चाहिए। यह पंक्ति व्यवहारिकता और आत्मनिर्भरता का संदेश देती है।
(ग) इस पंक्ति का आशय है कि बच्चा सिर्फ साधारण इच्छाओं तक सीमित न रहे, बल्कि उसे उन लक्ष्यों के लिए भी ललक और जिद होनी चाहिए जो बहुत ऊँचे और कठिन लगते हैं। अप्राप्य चीजों को पाने की जिद और प्रयास ही उसे आगे बढ़ने की प्रेरणा देंगे।


Q.8: ‘एक आशीर्वाद’ कविता में सपनों के बड़े होने की बात की गई है। आपके अनुसार बड़े सपने कौन-कौन से हो सकते हैं और क्यों?

Solution:

देखेंबड़े सपने वे होते हैं जो न केवल हमें आगे बढ़ने की प्रेरणा दें, बल्कि समाज और देश के लिए भी उपयोगी हों। जैसे-सभी को शिक्षा देना, पर्यावरण की रक्षा करना, विज्ञान या कला में कुछ अनूठा करना, किसी गरीब की मदद करना या देश के लिए कुछ करना। ये सपने बड़े इसलिए हैं क्योंकि इनसे दूसरों का भी जीवन सुधरता है, सिर्फ अपना नहीं।


Q.9: “हर दीये की रोशनी देखकर ललचाएँ / उँगली जलाएँ” पंक्ति में सपनों और लक्ष्यों को पूरा करने के लिए ललक की बात की गई है। ललक के साथ और क्या-क्या होना आवश्यक है और क्यों? (संकेत- योजना, प्रयास आदि)

Solution:

सपनों को पाने के लिए केवल ललक काफी नहीं होती। साथ में स्पष्ट योजना, नियमित प्रयास, धैर्य और कठिनाइयों को झेलने की ताकत भी ज़रूरी है। बिना इन सबके सिर्फ चाहत से कुछ नहीं मिलेगा। जो लक्ष्य पाना चाहते हैं, उन्हें त्याग, अनुशासन और निरंतर मेहनत करनी होती है।


Q.10: कल्पना कीजिए कि आपका सपना ही आपका मित्र है। आपको उससे बातचीत करनी हो तो क्या बात करेंगे?

Solution:

उत्तर देखेंमैं अपने सपने से कहूँगा – “तू मेरे साथ हमेशा बना रहना। जब मैं थक जाऊँ तो मुझे हिम्मत देना। अगर कभी मैं हारने लगूँ तो मुझे याद दिलाना कि तू ही मेरा असली लक्ष्य है। मैं तुझसे दूर न हो जाऊँ, इसलिए तू मुझे रास्ता दिखाता रहना।”


Q.11: यदि आप किसी को आशीर्वाद देना चाहते हों तो आप किसे और क्या आशीर्वाद देंगे और क्यों?

Solution:

मैं अपने छोटे भाई या बहन को आशीर्वाद दूँगा कि उनके सपने भी बड़े हों और वे उन्हें पूरा करने की क्षमता रखें। क्योंकि हर बच्चे को उड़ने के लिए आसमान मिलना चाहिए और अगर वे मजबूत बनें, तो न केवल वे खुद आगे बढ़ेंगे बल्कि समाज को भी दिशा देंगे।


Q.12: इस कविता में सपने को मनुष्य की तरह हँसते, मुसकराते, गाते हुए बताया गया है। ध्यान से देखें तो इस कविता में इस प्रकार की अन्य विशेषताएँ भी दिखाई देंगी। उन्हें लिखिए और कक्षा में उन पर चर्चा कीजिए।

Solution:

कविता की अन्य विशेषताएँ इस प्रकार हैं –

  • मानवीकरण: कवि ने सपनों को इंसान की तरह दर्शाया है जो हँसते, मुस्कुराते, मचलते, रूठते और अपने पैरों पर खड़े होते हैं।
    उदाहरण: “उँगली जलाएँ”, “मचलना सीखें”, “मुस्कुराएँ”, “अपने पाँवों पर खड़े हों”।
  • प्रेरणात्मक शैली: पूरी कविता एक आशीर्वाद और प्रेरणा की तरह है, जो व्यक्ति को आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित करती है।
  • संदेशात्मक भाषा: कविता केवल भावनात्मक नहीं है, बल्कि इसमें जीवन का एक सशक्त संदेश है – बड़े सपने देखो, मेहनत करो, और सच्चाई को अपनाओ।
  • कल्पना और यथार्थ का मेल: कविता में कल्पनाशीलता (चाँद-तारे जैसे सपने) के साथ-साथ यथार्थ की ज़मीन पर चलने की सीख भी दी गई है।
  • भावनात्मक गहराई: कविता में स्नेह, आशा, चिंता और प्रेरणा का सुंदर संगम है – जैसे कोई माता-पिता अपने बच्चे को जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हों।

Q.13: इस कविता के आरंभ में एक ही संज्ञा शब्द है ‘स्वप्न’। इस शब्द को केंद्र में रखते हुए अनेक क्रिया शब्दों का ताना-बाना बुना गया है, जैसे- चलना, रूठना, मचलना, सीखना, हँसना, मुस्कुराना, गाना, ललचाना और इस प्रकार कविता पूरी हो जाती है। आप भी किसी एक संज्ञा शब्द के साथ विभिन्न क्रिया शब्दों का प्रयोग करते हुए अपनी कविता बनाकर कक्षा में सुनाइए।

Solution:

सूरज
सूरज को
उगते देखा है,
चमकते देखा है,
धीरे-धीरे ऊपर चढ़ते देखा है।
सूरज को
धरती को गर्म करते देखा है,
पेड़ की छाया बनाते देखा है,
पानी को सूखाते देखा है।
सूरज को
शाम को ढलते देखा है,
आसमान में रंग भरते देखा है,
चुपचाप छिपते देखा है।
इसी तरह आप ‘नदी’, चाँद, तितली, हवा, पंछी आदि किसी भी संज्ञा शब्द पर अपनी कविता बना सकते हैं।


Q.14: इस कविता का शीर्षक ‘एक आशीर्वाद’ है जो कविता में कहीं भी प्रयुक्त नहीं हुआ है। यदि इस कविता की ही किसी पंक्ति या शब्द को कविता का शीर्षक बनाना हो तो आप कौन-सी पंक्ति या शब्द चुनेंगे और क्यों?

Solution:

यदि कविता ‘एक आशीर्वाद’ का शीर्षक कविता की ही किसी पंक्ति या शब्द से चुनना हो, तो मैं “जा, तेरे स्वप्न बड़े हों” पंक्ति को शीर्षक के रूप में चुनूँगा।
कारणः

  • यह कविता की पहली पंक्ति है और पूरे भाव को स्पष्ट रूप से दर्शाती है।
  • इसमें स्नेह, प्रेरणा और आशीर्वाद- तीनों भाव समाहित हैं।
  • यह पंक्ति कविता के मुख्य संदेश को सामने लाती है- कि व्यक्ति के सपने बड़े हों और वह उन्हें पूरा करने की दिशा में आगे बढ़े।
  • यह पंक्ति पाठक या श्रोता को आकर्षित करती है और उन्हें आगे पढ़ने या सुनने के लिए प्रेरित करती है।

इसलिए “जा, तेरे स्वप्न बड़े हों” कविता के लिए एक प्रभावशाली और उपयुक्त शीर्षक होगा।


Q.15: नीचे दिए गए रिक्त स्थानों में ‘स्वप्न’ से जुड़े शब्द अपने समूह में चर्चा करके लिखिए-

Solution:


Q.16: कविता में से चुनकर कुछ शब्द नीचे दिए गए हैं और उनके सामने कुछ अन्य शब्द भी दिए गए हैं। उन शब्दों पर घेरा बनाइए जो समान अर्थ न देते हों-

Solution:


Q.17: ‘आना’ और ‘जाना’ दो महत्वपूर्ण क्रियाएँ हैं। कक्षा में दो समूह बनाइए। एक समूह का नाम ‘आना’ और दूसरे समूह का नाम ‘जाना’ होगा। अब अपने-अपने समूह में इन दोनों क्रियाओं का प्रयोग करते हुए सार्थक वाक्य बनाइए और उन्हें चार्ट पेपर पर चिपकाकर अपनी कक्षा में लगाइए।

Solution:

समूह – ‘आना’ (क्रिया आधारित वाक्य):

  • मैं सुबह स्कूल समय पर आया।
  • मेरे घर मेहमान आए और सब बहुत खुश हुए।
  • माँ बाजार से फल लाकर आई।
  • बारिश की पहली बूंदें जैसे ही गिरीं, ठंडी हवा आने लगी।
  • परीक्षा का परिणाम आया, तो मुझे बहुत खुशी हुई।

समूह – ‘जाना’ (क्रिया आधारित वाक्य):

  • मैं शाम को पार्क में खेलने गया।
  • पिताजी ऑफिस जाते समय मुझे टिफिन देने बोले।
  • हम गर्मियों की छुट्टियों में दादी के घर गए।
  • सभी छात्र पिकनिक पर जाने की तैयारी कर रहे हैं।
  • वह चुपचाप कहीं चला गया और किसी को बताया भी नहीं।

Q.18: हँसें-मुसकराएँ-गाएँ
अपने किसी एक दिन की समस्त गतिविधियों पर ध्यान दीजिए और अपनी डायरी में लिखिए कि आप दिनभर में कब-कब हँसे, कब-कब मुसकराए, कब-कब गाए, कब-कब रूठे, कब-कब मचले?

Solution:

उत्तरः डायरी लेखन – “हँसे, मुस्कुराए, गाए”
तिथि: 30 जुलाई 2025
स्थान: मेरा घर / विद्यालय
प्रिय डायरी,
आज का दिन बहुत रोचक और भावनाओं से भरा हुआ था।

  • सुबह जब मैंने अपने छोटे भाई की मज़ेदार हरकत देखी, तो मैं जोर से हँस पड़ा
  • स्कूल में जब अध्यापिका ने मेरी प्रशंसा की, तो मैं खुशी से मुस्कुरा दिया।
  • संगीत की कक्षा में हम सबने मिलकर एक प्यारा गीत गाया, जो दिल को बहुत भाया।
  • लंच में जब मेरा मनपसंद खाना नहीं था, तो मैं थोड़ी देर के लिए रूठ गया
  • खेलते समय जब मैं आउट हो गया, तो मुझे बहुत गुस्सा आया और मैं थोड़ी देर मचला भी, पर फिर सब ठीक हो गया।
  • दिन का अंत बहुत अच्छा रहा क्योंकि माँ ने मुझे मेरी पसंद की कहानी सुनाई, जिससे मेरे चेहरे पर फिर से मुस्कान आ गई।

आज का दिन बहुत अच्छा और यादगार रहा।


Q.19: कविता के माध्यम से बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें पूरा करने का आशीर्वाद दिया गया है। दिन-प्रतिदिन के जीवन में आपको अपने माता-पिता, अध्यापक एवं परिजनों से किस तरह के आशीर्वाद मिलते हैं? अपनी लेखन पुस्तिका में लिखिए।

Solution:

मुझे मेरे माता-पिता, अध्यापक और परिजनों से निम्नलिखित प्रकार के आशीर्वाद मिलते हैं:

  • “ईश्वर करे तू खूब पढ़े और ऊँचाई तक पहुँचे।”
  • “तू सदा सच्चाई के रास्ते पर चले।”
  • “हर मुश्किल से लड़ने की ताकत तुझमें हो।”
  • “तेरा मन पढ़ाई में लगे और तू सबका आदर करे।”
  • “भगवान तुझे हर खुशी दे और तेरा आत्मविश्वास हमेशा बना रहे।”

ये सभी आशीर्वाद मुझे आत्मबल देते हैं और मेरे जीवन के लक्ष्यों को पाने की प्रेरणा भी प्रदान करते हैं।


Q.20: आप भी अपने से छोटों के प्रति किसी न किसी प्रकार से शुभेच्छा प्रकट करते हैं, उन्हें लिखिए।

Solution:

मैं अपने से छोटों को इस प्रकार शुभेच्छाएँ देता हूँ:

  • तुम हमेशा खुश रहो।
  • अपने सपनों को कभी छोटा मत समझना।
  • पढ़ाई में मन लगाना और हमेशा अव्वल आना।
  • जो भी चाहो, उसमें सफलता ज़रूर मिले।
  • हमेशा सच्चाई पर चलना और बड़ों का सम्मान करना।

Q.21: आप क्या करना चाहते हैं और क्या पाना चाहते हैं? उन्हें एक परची पर लिखें। परची पर अपना नाम लिखना आवश्यक नहीं है। अपने अध्यापक द्वारा लाए गए डिब्बे में अपनी-अपनी परची को डाल दें। अध्यापक एक-एक करके इन परचियों पर लिखे सपनों को पढ़कर सुनाएँ। सभी विद्यार्थी अपने-अपने सुझाव दें कि उन सपनों को पूरा करने के लिए

  1. किस तरह के प्रयत्न करने होंगे?
  2. किस तरह से योजना बनानी होगी?
  3. किससे और किस प्रकार का सहयोग लिया जा सकता है?
  4. लक्ष्य-प्राप्ति में संभावित चुनौतियाँ कौन-कौन सी हो सकती हैं?

Solution:

  1. कड़ी मेहनत करनी होगी।
    नियमित पढ़ाई और अनुशासन ज़रूरी होगा।
    कठिन विषयों (जैसे विज्ञान, गणित) की गहराई से समझ बनानी होगी।
    आत्मविश्वास बनाए रखना होगा।
  2. लक्ष्य के अनुसार पढ़ाई का समय तय करना होगा।
    समय का सही प्रबंधन सीखना होगा।
    चरणबद्ध योजना बनानी होगी (जैसे – रोज़ का अध्ययन, साप्ताहिक लक्ष्य, मॉक टेस्ट आदि)।
    लंबी परीक्षाओं (जैसे NEET/UPSC) के लिए रणनीति बनानी होगी।
  3. माता-पिता से भावनात्मक और आर्थिक सहयोग।
    अध्यापकों से मार्गदर्शन और शंका समाधान।
    दोस्तों/साथियों से प्रेरणा और सहयोगात्मक अध्ययन।
    कोचिंग, पुस्तकालय, ऑनलाइन संसाधनों से शैक्षिक सहायता।
  4. प्रतियोगिता और परीक्षा का दबाव।
    कभी-कभी आत्मविश्वास में कमी आना।
    समय की कमी, थकावट या एकाग्रता की कमी।
    असफलता के डर से निराशा आना।

Q.22: आपके माता-पिता या अभिभावक आपकी आवश्यकताओं और इच्छाओं को जानते-समझते हैं। वे उन्हें पूरा करने के लिए यथासंभव प्रयत्न करते हैं। अपने माता-पिता या अभिभावक से उनके द्वारा देखे गए सपने और इच्छाओं के बारे में पूछिए कि वे क्या-क्या करना चाहते थे या चाहते हैं? नीचे दी गई तालिका में उन सपनों को लिखिए। आप इस तालिका को और बढ़ा सकते हैं।

 घर के सदस्यों के सपने
माता 
पिता 
दादा 
दादी 
नाना 
नानी 
बहन 
भाई 

Solution:

 घर के सदस्यों के सपने
मातावे चाहती थीं कि में पढ़-लिखकट एक अच्छा डॉक्टर बनूँ।
पितावे सेना में जाना चाहते थे, लेकिन पाटिवाटिक ज़िम्मेदाटियों के काटण नहीं जा सके।
दादावे चाहते थे कि उनका पोता शिक्षक बने और बच्चों को ज्ञान दे।
दादीवे हमेशा चाहती थीं कि पूटा पटिवाट एक साथ और खुश रहे।
नानावे वकील बनना चाहते थे और न्याय के लिए काम कटना चाहते थे।
नानीवे चाहती थीं कि उनकी बेटी आत्मनिर्भट और शिक्षित बने।
बहनवह एक प्रसिद्ध चित्रकार बनना चाहती है।
भाईवह क्रिकेटर बनना चाहता है और देश के लिए खेलना चाहता है।

Q.23:

प्रतिदिन की आवश्यकताओं को पूरा करने में बहुत-से लोग सहयोग देते हैं, जैसे- शाक विक्रेता, स्वच्छताकर्मी, रिक्शाचालक, सुरक्षाकर्मी आदि। इनमें से किसी एक से साक्षात्कार कीजिए और उनके सपनों के विषय में जानिए। साक्षात्कार के समय कौन-कौन से प्रश्न हो सकते हैं? उनकी एक सूची भी बनाइए।

Solution:

साक्षात्कार: एक स्वच्छताकर्मी से बातचीत
नाम: रामू यादव
काम: नगर निगम में स्वच्छता का कार्य
स्थान: हमारे मोहल्ले का मुख्य बाज़ार
प्रमुख बिंदु: रामू जी सुबह 6 बजे काम पर लग जाते हैं। वे रोज़ सड़कें साफ करते हैं, कचरा उठाते हैं और मोहल्ले को स्वच्छ बनाए रखने में मदद करते हैं। उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि उनके बच्चे पढ़-लिखकर एक अच्छा जीवन जिएँ। वह चाहते हैं कि समाज स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान करे।
साक्षात्कार के समय पूछे जाने वाले संभावित प्रश्न:

  • आपका नाम क्या है?
  • आप कब से यह काम कर रहे हैं?
  • आपका रोज़ का काम कब शुरू होता है और कितने बजे तक चलता है?
  • आपको अपने काम में कौन-कौन सी कठिनाइयाँ आती हैं?
  • आपका परिवार में कौन-कौन है?
  • आपका सपना क्या है?
  • आपके बच्चों की पढ़ाई कैसी चल रही है?
  • आपको अपने काम से जुड़ी कौन सी बात सबसे अच्छी लगती है?
  • आप समाज से क्या उम्मीद करते हैं?
  • आप लोगों से क्या संदेश देना चाहेंगे?

Q.24: आपने ‘एक आशीर्वाद’ कविता पढ़ी और डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम का उपर्युक्त उद्बोधन भी पढ़ा। अब आप इन दोनों पर कक्षा में अपने साथियों के साथ चर्चा कीजिए।

Solution:

कक्षा चर्चा के मुख्य बिंदु (एक आशीर्वाद कविता और डॉ. कलाम के भाषण पर):

  • दोनों में सपनों का महत्व बताया गया है।
    कविता में बताया गया है कि जब कोई सच्चा सपना देखा जाता है, तो वह आशीर्वाद बन जाता है। डॉ. कलाम भी कहते हैं कि सपना वह नहीं जो नींद में आए, बल्कि सपना वह है जो आपको सोने न दे।
  • संघर्ष और मेहनत की प्रेरणा:
    दोनों रचनाओं में यह बात उभर कर आती है कि जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ती है।
  • डॉ. कलाम का जीवन उदाहरण है:
    उन्होंने एक छोटे से गाँव से उठकर देश के राष्ट्रपति बनने तक का सफर तय किया – यह दिखाता है कि अगर सपना सच्चा हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए, तो कुछ भी संभव है।
  • सपने सिर्फ अपने लिए नहीं, समाज के लिए भी होने चाहिए।
    कविता और भाषण दोनों में यह संदेश है कि हमारा सपना ऐसा हो जो दूसरों की भलाई में भी योगदान दे।

Q.25: कला, विज्ञान, राजनीति, खेलकूद, मनोरंजन आदि क्षेत्रों में ख्याति प्राप्त करने वाले व्यक्तियों ने अपने-अपने सपनों को पूरा करने की संघर्ष यात्रा के बारे में लिखा है। उन्होंने अपने सपनों को साकार करने के लिए किस तरह से योजना बनाई, क्या-क्या संघर्ष किए? पुस्तकालय अथवा इंटरनेट की सहायता से ऐसे व्यक्तियों के बारे में पढ़िए।

Solution:

कुछ प्रसिद्ध व्यक्तियों के सपनों को साकार करने की यात्रा:

नामक्षेत्रसंघर्ष की झलकियाँसपनो को साकार करने की योजना
डो. ए. पी.जे. अब्दुल कलामविज्ञान / राजनीतिबचपन में अखबार बेचते थे, सीमित संसाधनकठिन परिश्रम, शिक्षा मे रुचि, वेज्ञानिक बनने का सपना
मेरी कॉमखेल (मुक्केबाज़ी)गाँव की लडकी, पैसे और संसाधनों की कमीलगातार अभ्यास, कभी हार न मानना
लता मगेशकरसंगीतबचपन में पिता का निधन, आर्थिक संकटरोज़ रियाज़, स्वर सुधारना, छोटे अवसरों को भी अपनाना
कल्पना चावलाअतरिक्ष विज्ञानछोटे शहर से थी, लड़की होने के कारण चुनौतियाँइंजीनियरिग, पायतट की ट्रेनिंग, नासा तक का सफर
नरेंद्र मोदीराजनीतिचाय बेचते थे, सीमित शिक्षा के अवसरस्वयं शिक्षण, लोगो से जुडना, निरंतर प्रयास

पढ़ने के लिए सुझाव:

  • पुस्तकालय में इन महान व्यक्तियों की जीवनी (Biography) पढ़ सकते हैं।
  • इंटरनेट पर इनके इंटरव्यू, वीडियो और लेख आसानी से मिलते हैं।

NCERT Solutions Class 8 Hindi (Malhar)

  1. स्वदेश
  2. दो गौरेया (कहानी)
  3. एक आशीर्वाद
  4. हरिद्वार
  5. कबीर के दोहे
  6. एक टोकरी भर मिट्टी
  7. मत बाँधो (कविता)
  8. नए मेहमान
  9. आदमी का अनुपात
  10. तरुण के स्वप्न

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

Learn8 App

Practice unlimited questions for Entrance tests & government job exams at ₹99 only

Install Now