1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 09
  6. /
  7. Hindi A
  8. /
  9. Class 9 Hindi –...

Class 9 Hindi – A Chandra Gehna se Lautti Ber Important Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

Class 9 Hindi – A Chandra Gehna se Lautti Ber Important Questions. myCBSEguide has just released Chapter Wise Question Answers for class 09 Hindi – A. There chapter wise Practice Questions with complete solutions are available for download in myCBSEguide website and mobile app. These test papers with solution are prepared by our team of expert teachers who are teaching grade in CBSE schools for years. There are around 4-5 set of solved Hindi Extra questions from each and every chapter. The students will not miss any concept in these Chapter wise question that are specially designed to tackle Exam. We have taken care of every single concept given in CBSE Class 09 Hindi – A syllabus and questions are framed as per the latest marking scheme and blue print issued by CBSE for class 09.

CBSE Class 9 Hindi Ch – 12 Practice Tests

Download as PDF

CBSE Practice Questions for Class 9 Hindi

गहना से लौटती बेर (केदारनाथ अग्रवाल)

  1. निम्नलिखित काव्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
    देख आया चंद्र गहना।
    देखता हूँ दृश्य अब मैं
    मेड़ पर इस खेत की बैठा अकेला।
    एक बीते के बराबर
    यह हरा ठिगना चना,
    बाँधे मुरैठा शीश पर
    छोटे गुलाबी फूल का,
    सज कर खड़ा है।

    1. चंद्र गहना से लौटते कवि कहाँ रुका और क्यों?
    2. चने का पौधा कवि को कैसा लग रहा है?
    3. चने ने किसका मुरैठा बाँध रखा है?
  2. चंद्र गहना से लौटती बेर के सन्दर्भ में ‘इस विजन में ……… अधिक हैं’ -पंक्तियों में नगरीय संस्कृति के प्रति कवि का क्या आक्रोश है और क्यों?

  3. चंद्र गहना से लौटती बेर के सन्दर्भ में ‘अलसी’ के मनोभावों का वर्णन कीजिए।

  4. चंद्र गहना से लौटती बेर पाठ के आधार पर प्रकृति अपनी प्रसन्नता किस प्रकार व्यक्त कर रही है?

  5. चंद्र गहना से लौटती बेर कविता के आधार पर तालाब के सौंदर्य का वर्णन कीजिए।

  6. कवि को ऐसा क्यों लगता है कि चना विवाह में जाने के लिए तैयार खड़ा है? चंद्र गहना की लौटती बेर कविता के आधार पर बताइए।

गहना से लौटती बेर (केदारनाथ अग्रवाल)

Answer

    1. चंद्र गहना से वापस लौटते समय कवि ने आसपास बिखरे प्राकृतिक सौंदर्य को देखा। वह अभिभूत हो उठा और प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने के लिए वह खेत की मेड़ पर बैठ गया। वह उस सौन्दर्य में खो गया।
    2. चने का पौधा आकार में छोटा होने से ठिगना दिख रहा है। यह एक बीते के बराबर झाड़ीदार है। यह हरे रंग का है। इस पौधे के ऊपरी भाग में गुलाबी रंग के फूल भी आए हैं, जिससे यह दूल्हे के समान सुंदर दिख रहा है।
    3. चने ने अपने सिर पर गुलाबी फूलों का मुरैठा बाँध रखा है, जो उसके सौन्दर्य में चार चाँद लगा रहा है |
  1. उपर्युक्त पंक्तियों में कवि का आक्रोश प्रकट हुआ है, क्योंकि शहर या नगर में रहने वाले लोगों में पैसों के प्रति इतना लगाव बढ़ गया है कि इसके आगे उन्हें सब कुछ तुच्छ-सा लगता है। वे अपने व्यापार पर अधिक ध्यान देते हैं। वे प्रेम और सौंदर्य से बहुत दूर हो चुके हैं। कवि के आक्रोश का कारण यह है कि-
    1. कवि प्रकृति को बहुत प्यार करता है।
    2. वह शहर के बनावटी जीवन को अच्छा नहीं मानता है।
    3. गाँवों का वातावरण शहर के शोर, प्रदूषण, भागमभाग की जिंदगी से कोसों दूर है।
    4. गाँवों में प्रकृति के अंग-अंग प्यार में डूबे नज़र आते हैं।
  2. कवि ने अलसी को हठीली नायिका के रूप में चित्रित किया है। वह चने के पास हठपूर्वक उग आयी है। दुबले शरीर और लचकदार कमरवाली अलसी सिर पर नीले फूल धारण कर प्रेमातुर हो रही है कि उसे जो छुएगा उसको वह अपने हृदय दान देगी।
  3. दूल्हे के रूप में चने और पीले हाथों वाली सजी-धजी सरसों को देखकर लगता है कि प्रकृति का एक भाग ब्याह-मंडप बन गया है। फागुन द्वारा गायन किया जा रहा है। सुगंधित समीर चलने से अन्य पेड़-पौधे हिल-डुल रहे हैं। यह देखकर ऐसा लगता है कि प्रकृति अपना आँचल हिलाकर खुशी प्रकट कर रही है।
  4. कवि जिस स्थान पर बैठा प्राकृतिक सौंदर्य निहार रहा था वहीं एक तालाब था, जिसके किनारे पर पत्थर पड़े थे। तालाब की तली में भूरी घास उगी है जो पानी की लहरों के साथ लहरा रही है। इस पानी में सूर्य का प्रतिबिंब आँखों को चूँधिया रहा है। तालाब में एक बगुला ध्यानमग्न खड़ा है जो मछलियों को देखते ही उनको पकड़कर खा जाता है।
  5. चने का पौधा हरे रंग का ठिगना-सा है। उसकी ऊँचाई एक बीते के बराबर होगी। उस पर गुलाबी फूल आ गए हैं। इन फूलों को देखकर प्रतीत होता है कि उसने गुलाबी रंग की पगड़ी बाँध रखी है। उसको ऐसा सज-धज देखकर कवि को लगता है कि वह विवाह में जाने के लिए तैयार खड़ा है।

Class 9 Hindi – A Chapter Wise Important Question

Kritika

  1. Do Bailon Ki Katha (Premchand)
  2. Lhasa ki or (Rahul Sankrityayan)
  3. Upbhoktavad ki Sanskriti (Deleted)
  4. Sawle sapno ki yaad (Jabir Husain)
  5. Nana Saheb ki Putri (Chapla Devi)
  6. Premchand ke Phate Joote (Harishankar Parsai )
  7. Mere Bachpan ke Din (Mahadevi Varma )
  8. Ek kutta or ak Mena (Deleted)
  9. Sakhiya aav Shabad (kabir)
  10. Vaakh (LalGhad)
  11. Savaiye (Raskhan)
  12. kaidi aur kokila (Makhanlal Chaturvedi)
  13. Gram shri (Deleted)
  14. Chandra Gehna se Lautti Ber (Kedarnath Agarwal)
  15. Megh Aaye (Sarveshwar Dayal Saxena)
  16. Yamraj ki Disha (Chandrakant Devtale)
  17. Bache kam par ja rahe hain (Rajesh Joshi)

Kritika

  1. Is Jal Pralay Mein (Deleted)
  2. Mere sang ki Auratein
  3. Reedh ki haddi
  4. Mati wali
  5. Kis tarah aakhirkar main Hindi Mein Aaya (Deleted)
myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

Leave a Comment