1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 09
  6. /
  7. Hindi A
  8. /
  9. Class 9 Hindi –...

Class 9 Hindi – A Sawle sapno ki yaad Extra Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

Class 9 Hindi – A Sawle sapno ki yaad Extra Questions. myCBSEguide has just released Chapter Wise Question Answers for class 09 Hindi – A. There chapter wise Practice Questions with complete solutions are available for download in myCBSEguide website and mobile app. These test papers with solution are prepared by our team of expert teachers who are teaching grade in CBSE schools for years. There are around 4-5 set of solved Hindi Extra questions from each and every chapter. The students will not miss any concept in these Chapter wise question that are specially designed to tackle Exam. We have taken care of every single concept given in CBSE Class 09 Hindi – A syllabus and questions are framed as per the latest marking scheme and blue print issued by CBSE for class 09.

CBSE Class 9 Hindi Ch – 4 Practice Paper

Download as PDF

Important Questions for Class 9 Hindi – A

साँवले सपनों की याद (जाबिर हुसैन)

  1. निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
    एकांत क्षणों में सालिम अली बिना दूरबीन भी देखे गए हैं। दूर क्षितिज तक फैली ज़मीन और झुके आसमान को छूने वाली उनकी नज़रों में कुछ-कुछ वैसा ही जादू था, जो प्रकृति को अपने घेरे में बाँध लेता है। सालिम अली उन लोगों में थे जो प्रकृति के प्रभाव में आने की बजाए प्रकृति को अपने प्रभाव में लाने के कायल होते हैं। उनके लिए प्रकृति में हर तरफ़ एक हँसती-खेलती रहस्य भरी दुनिया पसरी थी। यह दुनिया उन्होंने बड़ी मेहनत से अपने लिए गढ़ी थी। इसके गढ़ने में उनकी जीवन-साथी तहमीना ने काफ़ी मदद पहुँचाई थी। तहमीना स्कूल के दिनों में उनकी सहपाठी रही थीं।

    1. सालिम अली दूरबीन का प्रयोग क्यों करते थे? उनकी नज़रों की विशेषता क्या थी? (2)
    2. तहमीना कौन थीं? उन्होंने सालिम अली की मदद कैसे की? (2)
    3. गद्यांश के आधार पर सालिम अली की दो विशेषताएँ लिखिए। (1)
  2. सालिम अली और डी. एच. लॉरेंस में क्या समानता थी?

  3. यमुना नदी का साँवला पानी कृष्ण से जुड़ी किन घटनाओं की याद दिला देता है?

  4. “साँवले सपनों की याद” में लेखक मनुष्य की किस क्रियाकलाप को उसकी भूल बताता है?

  5. लॉरेंस की पत्नी फ्रीडा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि “मेरी छत पर बैठने वाली गौरैया लॉरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है?”

  6. लॉरेंस के बारे में कौन अधिक जानता था? इससे उनके किस गुण का पता चलता है?

साँवले सपनों की याद (जाबिर हुसैन)

Answer

    1. सालिम अली प्रसिद्ध पक्षी-प्रेमी थे। वे पक्षियों की खोज में दूर-दूर तक दुर्गम स्थानों पर जाया करते थे। वे दूरबीन का प्रयोग दूर-दराज बैठे पक्षियों के सूक्ष्म निरीक्षण के लिए प्रयोग करते थे। वे पारखी दृष्टि के थे । उनकी नज़रों में प्रकृति को बाँध लेने का जादू था। उनकी नज़रें क्षितिज और आसमान तक देखने में उनकी मदद करती थीं।
    2. तहमीना सालिम अली की सहपाठिन थी। बाद में वे सालिम अली की जीवन संगिनी बनीं। सालिम अली के लिए प्रकृति खूबसूरती और रहस्यों से भरी हुई खुशहाल नज़र आती थी। प्रकृति के सान्निध्य में उन्होंने अपनी एक सुंदर दुनिया बनाई थी जिसे बनाने में तहमीना ने उनकी मदद की।
    3. गद्यांश के आधार पर सालिम अली की दो विशेषताएँ निम्नलिखित हैं –
      1. सालिम अली का प्रकृति से घनिष्ठ लगाव था और वे उसकी सुरक्षा और संरक्षण के लिए हमेशा चिंतित रहते थे।
      2. पक्षियों की खोज करते हुए वे उनके बारे में नई-नई जानकारियाँ एकत्रित करते थे और उनके सरंक्षण के लिए प्रयासरत रहते थे।
  1. सालिम अली जाने-माने प्रकृति प्रेमी और पक्षी विज्ञानी थे। उन्होंने अपना सम्पूर्ण जीवन पक्षियों की खोजबीन और सुरक्षा के प्रति समर्पित कर दिया था।अंग्रेजी के प्रसिद्द साहित्यकार डी. एच. लॉरेंस भी पक्षी और प्रकृति प्रेमी थे। उन्होंने अपनी कृतियों में प्रकृति की ओर लौटने का संदेश दिया है। इससे पता चलता है कि वे भी प्रकृति प्रेमी थे। इस प्रकार सालिम अली और डी.एच. लॉरेंस में प्रकृति प्रेमी होने की समानता थी।
  2. यमुना नदी का साँवला पानी याद दिलाता है कि यहीं बालक कृष्ण ने कालिया मर्दन किया था | कदम्ब के पेड़ के नीचे वे अपने ग्वाल मित्रों के साथ खेलते थे और बगीचों में गोपियों के साथ रास रचाया करते थे | ऐसा प्रतीत होता है कि कृष्ण अभी मधुर स्वर में मुरली बजाते हुए अचानक प्रकट हो जाएँगे |
  3. मनुष्य प्रकृति और उसके अन्य अंगों-जंगलों, पहाड़ों, झरनों, तालाबों और यहाँ तक कि पक्षियों को भी प्रकृति की नज़र से नहीं देखते हैं। वे इन सबको मनुष्य की नज़र से देखते हैं जो लेखक के अनुसार उचित नहीं है। लेखक का मानना है कि ऐसा मनुष्य इन पक्षियों के मधुर संगीत और झरनों के कलकल बहते हुए पानी की मधुर धुन का अनुभव ही नहीं कर सकता है। लेखक के अनुसार ऐसा करना मनुष्य की सबसे बड़ी भूल है | उसे इन सबको प्रकृति की नज़र से देखना चाहिए।
  4. सालिम अली की तरह लॉरेंस को भी प्रकृति और पक्षियों से लगाव था। उनका सारा समय अपने आस-पास की पर्यावरणीय गतिविधियों को जानने तथा पक्षियों के बारे में जानकारी एकत्र करने में बीतता था | उनकी छत पर बैठने वाली गोरैया के साथ ही उनका अधिकतर समय बीतता था इसलिए फ्रीड़ा ने ऐसा कहा होगा कि ‘मेरी छत पर बैठने वाली गौरैया लॉरेंस के बारे में ढेर सारी बातें जानती है।”
  5. लॉरेंस के बारे में उनकी पत्नी फ्रीडा से भी ज्यादा उनकी छत पर बैठने वाली गौरेया जानती थी। इसके पीछे प्रमुख कारण था कि लौरेंस का अधिकतर समय उसी के साथ बीतता था। अतः वह उनकी अंतरंग संगिनी बन गई थी। इससे पता चलता है कि लॉरेंस का पक्षी और प्रकृति प्रेम अनूठा था।

Class 9 Hindi – A Chapter Wise Important Question

Kritika

  1. Do Bailon Ki Katha (Premchand)
  2. Lhasa ki or (Rahul Sankrityayan)
  3. Upbhoktavad ki Sanskriti (Deleted)
  4. Sawle sapno ki yaad (Jabir Husain)
  5. Nana Saheb ki Putri (Chapla Devi)
  6. Premchand ke Phate Joote (Harishankar Parsai )
  7. Mere Bachpan ke Din (Mahadevi Varma )
  8. Ek kutta or ak Mena (Deleted)
  9. Sakhiya aav Shabad (kabir)
  10. Vaakh (LalGhad)
  11. Savaiye (Raskhan)
  12. kaidi aur kokila (Makhanlal Chaturvedi)
  13. Gram shri (Deleted)
  14. Chandra Gehna se Lautti Ber (Kedarnath Agarwal)
  15. Megh Aaye (Sarveshwar Dayal Saxena)
  16. Yamraj ki Disha (Chandrakant Devtale)
  17. Bache kam par ja rahe hain (Rajesh Joshi)

Kritika

  1. Is Jal Pralay Mein (Deleted)
  2. Mere sang ki Auratein
  3. Reedh ki haddi
  4. Mati wali
  5. Kis tarah aakhirkar main Hindi Mein Aaya (Deleted)
myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

Leave a Comment