1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 11
  6. /
  7. Hindi Core
  8. /
  9. NCERT solutions for class...

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Trilochan

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Trilochan Class 11 Hindi Core book solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE exam. CBSE recommends NCERT books and most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 11 Hindi Core chapter wise NCERT solution for Hindi Core part 1 and Hindi Core part 2 for all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

Download NCERT solutions for Poem Trilochan  as PDF.

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Trilochan

 NCERT Class 11 Hindi Core Chapter wise Solutions

Aroh Poem

  1. Kabir
  2. Meera
  3. पथिक
  4. Sumitranandan Pant
  5. Bhawani Prasad Mishra
  6. Trilochan
  7. Dushyant Kumar
  8. Akka Mahadevi
  9. Avtar Singh Pash
  10. Nirmala Putul

Aroh

  1. Premchand
  2. Krishna Sobti
  3. Satyajit Ray
  4. Balmukund
  5. Shekhar Joshi
  6. Krishnanath
  7. Manu Bhandari
  8. Krishan Chander
  9. Jawaharlal Nehru
  10. Syed Raza Haider

Vitan

  1. Lata Mangeshkar
  2. Rajasthan Ki Rajat Bunde
  3. Alo Aandhari

NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Trilochan

1. चंपा ने ऐसा क्यों कहा कि कलकत्ता पर बजर गिरे?
उत्तर:-
चंपा यद्यपि पढ़ी लिखी नहीं है फिर भी उसके मन में भविष्य के प्रति आशंका उत्पन्न हो जाती है। आर्थिक तंगी के कारण ग्रामीण क्षेत्रों से नगरों की ओर काम धंधे की तलाश में बड़ी मात्रा में लोगों का पलायन होता है और वहाँ वे शोषक व्यवस्था के शिकार बनते हैं। कवि द्वारा यह कहना कि उसका पति थोड़े समय तक साथ रहेगा और फिर कलकत्ता चला जाएगा। इसके कारण वह घर टूटने की आशंका से भयभीत हो जाती हैं और कलकत्ता पर वज्र गिरने की कामना करती है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Trilochan

2. चंपा को इस पर क्यों विश्वास नहीं होता कि गांधी बाबा ने पढ़ने-लिखने की बात कही होगी?

उत्तर:- चंपा कवि से कहती है कि गांधी जी अच्छे हैं फिर वे पढ़ने-लिखने की बात क्यों करते हैं, क्योंकि पढ़-लिख लेने से लोगों को जीविकोपार्जन के लिए अपना घर छोड़ना पड़ता है। इस कारण वह विश्वास नहीं कर पाती कि गांधी बाबा जैसे अच्छे मनुष्य ने पढ़ने-लिखने जैसी बुरी बात कही होगी।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Trilochan

3. कवि ने चंपा की किन विशेषताओं का उल्लेख किया है?

उत्तर:- कवि ने चंपा की निम्न विशेषताओं का वर्णन किया है –
1. चंपा एक ग्रामीण बाला है। उसका स्वभाव नटखट, चंचल और शरारती है कभी-कभी वह शरारतवश खूब ऊधम मचाती है और कवि की कलम और कागज को चुराकर छिपा देती है।
2. चंपा अबोध बालिका है, वह पढ़ाई-लिखाई का महत्त्व नहीं समझती।
3. चंपा का स्वभाव मुखर और विद्रोही भी है। कवि के समझाने पर भी वह पढ़ना-लिखना नहीं चाहती और अपनी मन की बात को बिना छिपाए मुँह पर कह देती है।
4. चंपा में परिवार के साथ मिलकर रहने की भावना है। वह परिवार को तोड़ना नहीं चाहती।


4. आपके विचार में चंपा ने ऐसा क्यों कहा होगा कि मैं तो नहीं पढूँगी?

उत्तर:- मेरे अनुसार चंपा के मन में यह भाव छिपा है कि पढ़-लिखकर लोग धन कमाने के लिए अपने परिवार से दूर चले जाते हैं, जिसके परिणाम स्वरूप घर टूट जाते हैं और परिवार को विछोह की वेदना को सहन करना पड़ता है। अत: इस कारण चंपा ने ऐसा कहा होगा कि मैं तो नहीं पढूँगी।


5. यदि चंपा पढ़ी-लिखी होती, तो कवि से कैसे बातें करती?

उत्तर:- यदि चंपा पढ़ी-लिखी होती तो कवि की योग्यता का सम्मान करती। चंपा का बात को अभिव्यक्त करने का तरीका विनम्र और सम्मानपूर्ण होता। तब शायद उसकी बातों में विद्रोह के स्वर की अपेक्षा कवि के प्रति श्रध्दा होती।


6. इस कविता में पूर्वी प्रदेशों की स्त्रियों की किस विडंबनात्मक स्थिति का वर्णन हुआ है?

उत्तर:- उपर्युक्त कविता में पूर्वी प्रदेशों में रहने वाली स्त्रियों की इस विडंबनात्मक स्थिति का वर्णन हुआ है कि वे प्राय:अनपढ़ है। इनके पतियों को रोजगार की तलाश में दूर शहरों में जाना पड़ता है। इनकी निरक्षरता के कारण इन्हें पति के वियोग के साथ संदेशा भेजना और पढ़ना दोनों की विवशता को झेलना पड़ता है। इनका जीवन प्राय: अकेलेपन की त्रासदी से गुजरता है।


NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Trilochan

7. संदेश ग्रहण करने और भेजने में असमर्थ होने पर एक अनपढ़ लड़की को किस वेदना और विपत्ति को भोगना पड़ता है, अपनी कल्पना से लिखिए।

उत्तर:- अनपढ़ लड़की को मानसिक त्रास झेलना पड़ता है। उसे अपने प्रियजनों और परिचितों की कोई खबर नहीं मिल पाती। यदि वो किसी से चिट्टी लिखवा भी ले तो लोकलाज के भय के कारण वह अपने मन की सारी प्रेम की बातें, वियोग का दुःख या माता-पिता को ससुराल की बातें आदि अनेक ऐसी बातें होती है जो वह नहीं बता पाती इस कारण उसकी मन की बातें मन में ही रह जाती है।
अत: संदेश ग्रहण करने और भेजने में असमर्थ होने पर एक अनपढ़ लड़की को विरह की वेदना, अकेलेपन की पीड़ा, प्रेम की अभिव्यक्ति न कर पाने की विवशता और लोकलाज की विपत्ति को भोगना पड़ता है।

NCERT Solutions for Class 11 Hindi Core

NCERT Solutions Class 11 Hindi Core PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 11 Hindi Core includes text book solutions from both part 1 and part 2. NCERT Solutions for CBSE Class 11 Hindi Core have total 15 chapters. 11 Hindi Core NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi Core class 11 solutions PDF and physics ncert class 11 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide

CBSE app for Class 11

To download NCERT Solutions for class 11 Physics, Chemistry, Biology, History, Political Science, Economics, Geography, Computer Science, Home Science, Accountancy, Business Studies and Home Science; do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

1 thought on “NCERT solutions for class 11 Hindi Core Poem Trilochan”

Leave a Comment