1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 12
  6. /
  7. Hindi Core
  8. /
  9. CBSE Question Paper 2017...

CBSE Question Paper 2017 Class 12 Hindi Core

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

CBSE Question Paper 2017 Class 12 Hindi Core conducted by Central Board of Secondary Education, New Delhi in the month of March 2017. CBSE previous year question papers with the solution are available in myCBSEguide mobile app and website. The Best CBSE App for students and teachers is myCBSEguide which provides complete study material and practice papers to CBSE schools in India and abroad.

CBSE Question Paper 2017 Class 12 Hindi Core

Download as PDF

CBSE Question Paper 2017 Class 12 Hindi CoreCBSE Question Paper 2017 Class 12 Hindi Core


निर्देश:

  • कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।
  • कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।

खण्ड-‘क’

1. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यान से पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (15)

‘आधुनिक भारतीय भाषाएँ’ सुनकर आप इस भ्रम में न पड़ें कि ये सभी ‘आज’ की देन हैं। ये सभी भाषाएँ अति प्राचीन हैं। अनेक तो सीधे संस्कृत या वैदिक भाषा से जुड़ती हैं। वे इस अर्थ में आधुनिक हैं कि समय के साथ चलकर अतीत से वर्तमान तक पहुँची हैं और जीवंत और विकासशील बनी हुई हैं। उनके आधुनिक होने का एक कारण यह भी है कि आधुनिक विचारों को वहन करने में वे कभी पीछे नहीं रहीं। इनका साहित्य समय की कसौटी पर खरा उतरा है और ये सभी आधुनिक भारत की प्राणवायु हैं।
किसी भी भाषा का पहला काम होता है दो व्यक्तियों या दो समूहों के बीच संपर्क स्थापित करने का माध्यम बनना। यह मानव समूहों के बीच सेतु का काम करती है। इसे चाहे प्रकृति की देन मानिए चाहे ईश्वर की, भाषा से बड़ी कोई देन नहीं है। विभिन्न क्षेत्रों में मानव की समस्त उपलब्धियाँ मूलतः भाषा की देन हैं।
अब जहाँ तक हिंदी का प्रश्न है, उसमें उपर्युक्त विशेषताएँ तो हैं ही, साथ ही सबसे निराली विशेषता है उसकी नमनीयता। इसमें स्वाभिमान है, अहंकार नहीं। हिंदी हर परिस्थिति में अपने आपको उपयोगी बनाए रखना जानती है। यह ज्ञान और शास्त्र की भाषा भी है और लोक की भी, उत्पादक की भी और उपभोक्ता की भी। इसीलिए यह स्वीकार्य भी है।

(क) गद्यांश के लिए उपयुक्त शीर्षक दीजिए। (1)

(ख) ‘आधुनिक’ विशेषण से हम किस भ्रम में पड़ सकते हैं? उसे “भ्रम” क्यों कहा गया है? (2)

(ग) आज की भारतीय भाषाएँ किस अर्थ में आधुनिक हैं? दो कारणों का उल्लेख कीजिए। (2)

(घ) कोई भाषा किनके बीच पुल बनाने का काम करती है? कैसे? (2)

(ङ) हिंदी की निराली विशेषता क्या है? उसका आशय समझाइए। (2)

(च) हिंदी की स्वीकार्यता के दो कारण स्पष्ट कीजिए। (2)

(छ) ‘नमनीयता’ से लेखक का क्या आशय है? (2)

(ज) आशय स्पष्ट कीजिए: ‘भाषा से बड़ी कोई देन नहीं है।(2)

2. निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (1×5=5)

आज खोले वक्ष

उन्नत शीश, रक्तम नेत्र

तुझको दे रहा हूँ, ले, चुनौती

गगनभेदी घोष में

दृढ़ बाहुदंडों को उठाए !

क्योंकि मैंने आज पाया है स्वयं का ज्ञान

क्योंकि मैं पहचान पाया हूँ कि मैं हूँ मुक्त, बंधनहीन

और तू है मात्र भ्रम, मन-जात, मिथ्या वंचना,

इसलिए इस ज्ञान के आलोक के पल में

मिल गया है आज मुझको सत्य का आभास

और ओ मेरी नियति !

मैं छोड़कर पूजा

– क्योंकि पूजा है पराजय का विनत स्वीकार-

बाँधकर मुट्ठी तुझे ललकारता हूँ,

सुन रही है तू?

मैं खड़ा तुझको यहाँ ललकारता हूँ!

(क) कवि की चुनौती देने की मुद्रा कैसी है?

(ख) चुनौती किसे दी जा रही है? उसे कवि क्या मानता है?

(ग) कवि को मिला ज्ञान और उसकी पहचान क्या है?

(घ) कवि पूजा को क्या मानता है और क्यों?

(ङ) काव्यांश का केंद्रीय भाव लिखिए।

खण्ड-‘ख’

3. निम्नलिखित में से किसी एक विषय पर निबन्ध लिखिए: (5)

(क) भारतीय संस्कृति

(ख) महिला सशक्तीकरण

(ग) मेरा प्रिय लेखक

(घ) कश्मीर समस्या

4. सहकारी बैंक की एक शाखा अपने ग्राम में खोलने के लिए अनुरोध करते हुए ज़िला मुख्यालय में स्थित बैंक के प्रधान प्रबंधक को पत्र लिखिए। बैंक खोलने का औचित्य भी लिखिए। (5)

अथवा

अपने क्षेत्र के सांसद को पत्र लिखकर अनुरोध कीजिए कि आपके ग्राम में एक पुस्तकालय की स्थापना अपनी सांसद निधि से करवाएँ। इसका औचित्य भी समझाइए।

5. निम्नलिखित प्रश्नों के संक्षिप्त उत्तर दीजिए: (1×5=5)

(क) संपादकीय का महत्व लिखिए।

(ख) इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की लोकप्रियता के दो कारण लिखिए।

(ग) समाचारों के स्रोत से आप क्या समझते हैं?

(घ) स्टिंग ऑपरेशन के दो लाभ लिखिए।

(ङ) संपादन के सिद्धांतों में ‘तथ्यपरकता’ (एक्यूरेसी) का क्या आशय है?

6. ‘स्वच्छ भारत अभियान’ अथवा ‘ज़रूरी है जल की बचत’ विषय पर एक आलेख लिखिए। (5)

7. ‘मुझे जन्म देने से पहले ही मत मारो माँ !’ अथवा ‘जाति प्रथा : एक अभिशाप’ विषय पर एक फ़ीचर लिखिए। (5)

खण्ड-‘ग’

8. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2×4=8)

तिरती है समीर-सागर पर

अस्थिर सुख पर दुख की छाया

जग के दग्ध हृदय पर

निर्दय विप्लव की प्लावित माया

यह तेरी रण-तरी

भरी आकांक्षाओं से,

घन, भेरी-गर्जन से सजग सुप्त अंकुर

उर में पृथ्वी के आशाओं से

नवजीवन की, ऊँचाकर सिर,

ताक रहे हैं, ऐ विप्लव के बादल !

(क) कवि ने निर्दय किसे कहा है और क्यों?

(ख) सोए हुए अंकुरों के जग जाने का कारण क्या है? उनमें आशाओं का संचार कैसे हुआ?

(ग) बादल को ‘ऐ विप्लव के बादल’ क्यों कहा गया है?

(घ) आशय स्पष्ट कीजिए:
तिरती है समीर-सागर पर
अस्थिर सुख पर दुख की छाया

अथवा

जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास

पृथ्वी घूमती हुई आती है उनके बेचैन पैरों के पास

जब वे दौड़ते हैं बेसुध

छतों को नरम बनाते हुए

दिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हुए

छतों के खतरनाक किनारों तक

उस समय गिरने से बचाता है उन्हें

सिर्फ उनके ही रोमांचित शरीर का संगीत

(क) काव्यांश में ‘वे’ / ‘उनके सर्वनाम किनके लिए प्रयुक्त हुए हैं? वे क्या विशेष कर रहे हैं?

(ख) आशय स्पष्ट कीजिए:
जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास

(ग) ‘दौड़ते हैं बेसुध’ – उनकी बेसुधी के दो उदाहरण लिखिए।

(घ) ‘छतों को नरम’ बनाना और ‘दिशाओं को मृदंग की तरह’ बजाना का भाव लिखिए।

9. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (2×3=6)

ब्याकुल कुंभकरन पहिं आवा।

बिबिध जतन करि ताहि जगावा।।
जागा निसिचर देखिअ कैसा।
मानहुँ कालु देह धरि बैसा।।

(क) काव्यांश का अलंकार सौंदर्य समझाइए।

(ख) काव्यांश की भाषा की दो विशेषताएँ लिखिए।

(ग) काव्यांश किस छंद में लिखा गया है? उसका लक्षण बताइए।

10. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (3+3=6)

(क) कैसे कह सकते हैं कि ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता शारीरिक विकलांगता की चुनौती झेल रहे व्यक्ति का उपहास करती है? दो उदाहरण कविता से दीजिए।

(ख) सीधी बात भी कब टेढ़ी हो कर उलझती चली जाती है? स्पष्ट कीजिए।

(ग) फ़िराक की संकलित रुबाइयों में कवि ने जो वात्सल्य का चित्र उकेरा है उस पर टिप्पणी कीजिए।

11. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2×4=8)

वह रूप का जादू है, पर जैसे चुंबक का जादू लोहे पर ही चलता है, वैसे ही इस जादू की भी मर्यादा है। जेब भरी हो, और मन खाली हो, ऐसी हालत में जादू का असर खूब होता है। जेब खाली पर मन भरा न हो, तो भी जादू चल जाएगा। कहीं हुई उस वक्त जेब भरी तब तो फिर वह मन किसकी मानने वाला है!

(क) किस जादू की चर्चा हो रही है? उसे जादू क्यों कहा गया है?

(ख) चुंबक और लोहे का उदाहरण क्यों दिया गया है? स्पष्ट कीजिए।

(ग) इस जादू के असर में मन की भूमिका क्या है?

(घ) आपके विचार से इस जादू से छुटकारा पाने का उपाय क्या हो सकता है?

12. निम्नलिखित में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (3×4=12)

(क) डॉ. आंबेडकर जाति प्रथा को श्रमविभाजन का स्वाभाविक विभाजन क्यों नहीं मानते? सोदाहरण स्पष्ट कीजिए।

(ख) “पहलवान की ढोलक” कहानी में कहानीकार ने महामारी फैलने से पूर्व और उसके बाद गाँव के सूर्योदय और सूर्यास्त में अंतर कैसे प्रदर्शित किया है?

(ग) “माँगें हर क्षेत्र में बड़ी-बड़ी हैं, पर त्याग का कहीं नामोनिशान नहीं है।” – ‘काले मेघा पानी दे’ कहानी की इस टिप्पणी पर आज के संदर्भ में टिप्पणी कीजिए।

(घ) भक्तिन महादेवी जी की समर्पित सेविका थी, फिर भी लेखिका ने क्यों कहा है कि भक्तिन अच्छी है, यह कहना कठिन होगा?

(ङ) जीवन के संघर्षों ने चालों चैप्लिन के व्यक्तित्व को कैसे संपन्न बनाया? समझाइए।

13. यशोधर अपने परिवार से किन जीवनमूल्यों की अपेक्षा रखते थे? उनके मूल्य उन्हें ‘समहाउ इंप्रोपर क्यों लगते थे? स्पष्ट कीजिए।( 7)

14. (क) सौंदलगेकर एक आदर्श अध्यापक क्यों प्रतीत होते हैं? ‘जूझ’ कहानी के आधार पर उनकी विशेषताओं पर प्रकाश डालिए।( 8 )

(ख) ‘डायरी के पन्ने’ के आधार पर महिलाओं के प्रति ऐन फ्रेंक के दृष्टिकोण पर प्रकाश डालिए।

These are questions only. To view and download complete question paper with solution install myCBSEguide App from google play store or log in to our student dashboard.

Download myCBSEguide App

Last Year Question Paper Class 12 Hindi Core

Download class 12 Hindi Core question paper with the solution from best CBSE App the myCBSEguide. CBSE class 12 Hindi Core question paper 2017 in PDF format with the solution will help you to understand the latest question paper pattern and marking scheme of the CBSE board examination. You will get to know the difficulty level of the question paper.

Previous Year Question Paper for class 12 in PDF

CBSE question papers 2018, 2017, 2016, 2015, 2014, 2013, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005 and so on for all the subjects are available under this download link. Practicing real question paper certainly helps students to get confidence and improve performance in weak areas.

To download CBSE Question Paper class 12 Accountancy, Chemistry, Physics, History, Political Science, Economics, Geography, Computer Science, Home Science, Accountancy, Business Studies, and Home Science; do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

Leave a Comment