1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 12
  6. /
  7. Hindi Core
  8. /
  9. CBSE Question Paper 2015...

CBSE Question Paper 2015 Class 12 Hindi Core

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

CBSE Question Paper 2015 Class 12 Hindi Core conducted by Central Board of Secondary Education, New Delhi in the month of March 2015. CBSE previous year question papers with the solution are available in myCBSEguide mobile app and website. The Best CBSE App for students and teachers is myCBSEguide which provides complete study material and practice papers to CBSE schools in India and abroad.

CBSE Question Paper 2015 Class 12 Hindi Core

Download as PDF

CBSE Question Paper 2015 Class 12 Hindi CoreCBSE Question Paper 2015 Class 12 Hindi Core


निर्देश:

  1. कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 8 हैं।
  2. कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।
  3. कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।

खण्ड-‘क’

1. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (15)

सभी मनुष्य स्वभाव से ही साहित्य-स्रष्टा नहीं होते, पर साहित्य-प्रेमी होते हैं। मनुष्य का स्वभाव ही है सुन्दर देखने का। घी का लड्डू टेढ़ा भी मीठा ही होता है, पर मनुष्य गोल बनाकर उसे सुन्दर कर लेता है। मूर्ख-से-मूर्ख हलवाई के यहाँ भी गोल लड्डू ही प्राप्त होता है; लेकिन सुन्दरता को सदा-सर्वदा तलाश करने की शक्ति साधना के द्वारा प्राप्त होती है। उच्छृंखलता और सौन्दर्य-बोध में अन्तर है। बिगड़े दिमाग का युवक परायी बहू-बेटियों के घूरने को भी सौन्दर्य-प्रेम कहा करता है, हालाँकि यह संसार की सर्वाधिक असुन्दर बात है। जैसा कि पहले ही बताया गया है, सुन्दरता सामंजस्य में होती है और सामंजस्य का अर्थ होता है, किसी चीज का बहुत अधिक और किसी का बहुत कम न होना। इसमें संयम की बड़ी ज़रूरत है। इसलिए सौंदर्य-प्रेम में संयम होता है, उच्छृंखलता नहीं। इस विषय में भी साहित्य ही हमारा मार्ग-दर्शक हो सकता है।

जो आदमी दूसरों के भावों का आदर करना नहीं जानता उसे दूसरे से भी सद्भावना की आशा नहीं करनी चाहिए। मनुष्य कुछ ऐसी जटिलताओं में आ फंसा है कि उसके भावों को ठीक-ठीक पहचानना सब समय सुकर नहीं होता। ऐसी अवस्था में हमें मनीषियों की चिन्ता का सहारा लेना पड़ता है। इस दिशा में साहित्य के अलावा दूसरा उपाय नहीं है। मनुष्य की सर्वोत्तम कृति साहित्य है और उसे मनुष्य पद का अधिकारी बने रहने के लिए साहित्य ही एकमात्र सहारा है। यहाँ साहित्य से हमारा मतलब उसकी सब तरह ही सात्विक चिन्ता-धारा से है।

(क) गद्यांश का उपयुक्त शीर्षक दीजिए। (1)

(ख) साहित्य स्रष्टा और साहित्य प्रेमी से क्या तात्पर्य है? (2)

(ग) लड्डू का उदाहरण क्यों दिया गया है? (2)

(घ) उच्छृंखलता और सौंदर्य-बोध में क्या अंतर है? (2)

(ङ) लेखक ने संसार की सबसे बुरी बात किसे माना है और क्यों? (2)

(च) जीवन में संयम की ज़रूरत क्यों है? (2)

(छ) हमें विद्वानों के चिन्तन की आवश्यकता क्यों पड़ती है? (2)

(ज) उपसर्ग और प्रत्यय अलग कीजिए – ‘उच्छृंखलता’ (1)

(झ) सरल वाक्य में बदलिए- (1)

सभी मनुष्य स्वभाव से ही साहित्य-स्रष्टा नहीं होते, पर साहित्य प्रेमी होते हैं।

2. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (1×5=5)

यह लघु सरिता का बहता जल

कितना शीतल, कितना निर्मल

हिमगिरि के हिम से निकल-निकल,

यह विमल दूध-सा हिम का जल,

कर-कर निनाद कल-कल, छल-छल,

तन का चंचल मन का विह्वल

यह लघु सरिता का बहता जल।

ऊँचे शिखरों से उतर-उतर

गिरगिर, गिरि की चट्टानों पर,

कंकड़-कंकड़ पैदल चलकर

दिनभर, रजनी-भर, जीवन-भर

धोता वसुधा का अंतस्तल

यह लघु सरिता का बहता जल।

हिम के पत्थर वो पिघल-पिघल,

बन गए धरा का वारि विमल,

सुख पाता जिससे पथिक विकल

पी-पी कर अंजलि भर मृदुजल

नित जलकर भी कितना शीतल

यह लघु सरिता का बहता जल।

कितना कोमल कितना वत्सल

रे जननी का वह अंतस्तल,

जिसका यह शीतल करुणाजल

बहता रहता युग-युग अविरल

गंगा, यमुना, सरयू निर्मल

यह लघु सरिता का बहता जल।

(क) वसुधा का अंतस्तल धोने में जल को क्या-क्या करना पड़ता है?

(ख) जल की तुलना दूध से क्यों की गई है?

(ग) आशय स्पष्ट कीजिए ‘तन का चंचल मन का विह्वल’

(घ) कवि क्या संदेश दे रहा है?

(ङ) ‘रे जननी का वह अंतस्तल’ में जननी किसे कहा गया है?

 

खण्ड-‘ख’

3. नीचे दिये विषयों में से किसी एक पर निबंध लिखिए: (5)

(क) भारत में लोकतंत्र का स्वरूप

(ख) विज्ञापन और समाज

(ग) आतंकवाद विश्व के लिए चुनौती

(घ) नदियों के साथ हमारा जीवन

4. गाँवों से शहरों की ओर बढ़ते पलायन से उत्पन्न समस्या पर चिंता व्यक्त करते हुए किसी प्रतिष्ठित समाचारपत्र के संपादक को पत्र लिखिए और एक समाधान भी सुझाइए। (5)

अथवा

सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध नियम के उल्लंघन पर चिंता जताते हुए राज्य के पर्यावरण विभाग के सचिव को पत्र लिखिए और एक समाधान भी सुझाइए।

5. नीचे लिखे प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में लिखिए: (5)

(क) विशेष लेखन क्या है?

(ख) पीत पत्रकारिता किसे कहते हैं?

(ग) फीचर किसे कहा जाता है?

(घ) प्रमुख जनसंचार माध्यम कौन से हैं?

(ङ) समाचार लेखन की बहु प्रचलित शैली कौन सी है?

6. ‘भूकंप की त्रासदी’ अथवा ‘सब पढ़ें सब बढ़े विषय पर एक फ़ीचर तैयार कीजिए। (5)

7. ‘आतंक का स्वरूप’ अथवा ‘युवाओं में बढ़ती नशा प्रवृत्ति’ विषय पर एक आलेख तैयार कीजिए। (5)

 

खण्ड-‘ग’

8. प्रस्तुत काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (8)

सबसे तेज़ बौछारें गयीं भादो गया

सवेरा हुआ

खरगोश की आँखों जैसा लाल सवेरा

शरद आया पुलों को पार करते हुए

अपनी नयी चमकीली साइकिल तेज़ चलाते हुए

घंटी बजाते हुए ज़ोर-ज़ोर

से चमकीले इशारों से बुलाते हुए

पतंग उड़ाने वाले बच्चों के झुंड को

चमकीले इशारों से बुलाते हुए और

आकाश को इतना मुलायम बनाते हुए।

(क) शरद ऋतु कब और कैसे आती है?

(ख) सवेरे की तुलना किससे की गई है और क्यों?

(ग) ‘चमकीले इशारों’ में निहित भाव को स्पष्ट कीजिए।

(घ) ‘आकाश को इतना मुलायम बनाते हुए – से कवि का क्या तात्पर्य है?

 

अथवा

छोटा मेरा खेत चौकोना
कागज़ का एक पन्ना

कोई अंधड़ कहीं से आया
क्षण का बीज वहाँ बोया गया।
कल्पना के रसायनों को पी

बीज गल गया निःशेष,

शब्द के अंकुर फूटे

पल्लव पुष्पों से नमित हुआ विशेष।

(क) कवि खेत किसे मानता है और क्यों?

(ख) ‘अंधड़’ से क्या अभिप्राय है? स्पष्ट कीजिए।

(ग) ‘शब्द के अंकुर फूटे’ में निहित भाव को स्पष्ट कीजिए।

(घ) पल्लव, पुष्पों का उल्लेख यहाँ क्यों किया गया है?

9. नीचे लिखे काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (6)

आँगन में लिए चाँद के टुकड़े को खड़ी

हाथों में झुलाती है उसे गोद-भरी

रह-रह के हवा में जो लोका देती है

गूँज उठती है खिलखिलाते बच्चे की हँसी।

(क) काव्यांश में प्रयुक्त छंद एवं उसकी भाषा का नाम लिखिए।

(ख) पंक्ति में निहित अलंकार तथा रस का नाम लिखिए।

(ग) कविता का भाव-सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।

 

अथवा

जथा पंख बिनु खग अति दीना। मनि बिनु फनि करिवर कर हीना।।

अस मम जीवन बंधु बिनु तोही। जो जड़ दैव जिआवै मोही।।

(क) कविता का भाव सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।

(ख) काव्यांश की भाषा की किन्हीं दो विशेषताओं का उल्लेख कीजिए।

(ग) प्रयुक्त अलंकार का नाम लिखिए तथा उदाहरण भी बताइए।

10. नीचे लिखे प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (6)

(क) बच्चे किस बात की आशा में नीड़ों से झाँक रहे होंगे? ‘बच्चन’ की कविता के आधार पर लिखिए।

(ख) ‘उषा’ कविता में कवि ने किस प्रकार गाँव की गतिशीलता का वर्णन किया है?

(ग) ‘भाषा को सहूलियत’ से बरतने से कवि का क्या अभिप्राय है?

11. नीचे लिखे गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (8)

प्लेटफॉर्म पर उसके बहुत से दोस्त, भाई रिश्तेदार थे। हसरत भरी नज़रों, बहते हुए आँसुओं, ठंडी साँसों और भिंचे हुए होठों को बीच में से काटती हुई रेल सरहद की तरफ़ बढ़ी। अटारी में पाकिस्तानी पुलिस उतरी, हिन्दुस्तानी पुलिस सवार हुई। कुछ समझ में नहीं आता था कि कहाँ लाहौर खत्म हुआ और किस जगह से अमृतसर शुरू हो गया। एक जमीन थी, एक जबान थी, एक-सी सूरतें और लिबास, एक-सा लबोलहज़ा और अंदाज़ थे, गालियाँ भी एक ही सी थीं जिनसे दोनों बड़े प्यार से एक-दूसरे को नवाज़ रहे थे। बस मुश्किल सिर्फ इतनी थी कि भरी हुई बंदूकें दोनों के हाथों में थीं।

(क) सफिया की रेल जब सरहद की तरफ बढ़ी तब उसकी मनःस्थिति कैसी थी?

(ख) ‘अटारी’ स्टेशन के महत्व को रेखांकित कीजिए।

(ग) लाहौर और अमृतसर की दूरी समझ से परे कैसे थी?

(घ) ‘दोनों ओर भरी हुई बंदूकें थीं – कथन का आशय स्पष्ट कीजिए।

 

अथवा

भारतीय कला और सौन्दर्य शास्त्र को कई रसों का पता है, उनमें से कुछ रसों का किसी कलाकृति में साथ-साथ पाया जाना श्रेयस्कर भी माना गया है, जीवन में हर्ष और विषाद आते-जाते रहते हैं। यह संसार की सारी सांस्कृतिक परंपराओं को मालूम है, लेकिन करुणा का हास्य में बदल जाना एक ऐसे रस सिद्धांत की माँग करता है जो भारतीय परंपराओं में नहीं मिलता। ‘रामायण’ तथा ‘महाभारत में जो हास्य है वह ‘दूसरों पर है और अधिकांशत: वह पर-संताप से प्रेरित है। जो करुणा है वह अकसर सद्व्यक्तियों के लिए और कभी-कभार दुष्टों के लिए है।

(क) कलाकृति में रसों के होने से क्या अभिप्राय है?

(ख) ‘जीवन में हर्ष और विषाद आते रहते हैं – पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।

(ग) पर-संताप से प्रेरित होने का क्या अर्थ है?

(घ) रस सिद्धांत की कौन सी विशेषता भारतीय परंपरा में नहीं है? क्यों?

12. नीचे लिखे प्रश्नों में से किन्हीं चार प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (12)

(क) भक्तिन अपना वास्तविक नाम लोगों से क्यों छुपाती थी? भक्तिन को यह नाम किसने और क्यों दिया होगा?

(ख) बाजार का जादू से क्या आशय है? उसके चढ़ने और उतरने का मनुष्य पर क्या-क्या असर पड़ता है?

(ग) जीजी ने इंदर सेना पर पानी फेंके जाने को किस तरह सही ठहराया? समीक्षा कीजिए।

(घ) ढोलक की आवाज का पूरे गाँव पर क्या असर होता था?

(ङ) लेखक ने शिरीष को कालजयी अवधूत क्यों माना है?

13. ‘जूझ’ कहानी में निहित जीवन मूल्यों की समीक्षा कीजिए। (5)

14. नीचे लिखे प्रश्नों में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (10)

(क) यशोधर बाबू के चरित्र में बहुत सी विशेषताएँ हैं पर उन्हें अपनाने का मन नहीं करता। उदाहरण देकर समीक्षा कीजिए।

(ख) ऐन की डायरी को ऐतिहासिक महत्व का दस्तावेज क्यों कहा जाता है? उसने अपनी डायरी किट्टी को संबोधित कर क्यों लिखी होगी?

(ग) स्वयं कविता रच लेने का आत्म-विश्वास लेखक के मन में कैसे पैदा हुआ? साहित्यिक रुचि जगाने में उसके अध्यापक का क्या योगदान रहा?

These are questions only. To view and download complete question paper with solution install myCBSEguide App from google play store or log in to our student dashboard.

Download myCBSEguide App

Last Year Question Paper Class 12 Hindi Core

Download class 12 Hindi Core question paper with the solution from best CBSE App the myCBSEguide. CBSE class 12 Hindi Core question paper 2015 in PDF format with the solution will help you to understand the latest question paper pattern and marking scheme of the CBSE board examination. You will get to know the difficulty level of the question paper.

Previous Year Question Paper for class 12 in PDF

CBSE question papers 2018, 2017, 2016, 2015, 2014, 2013, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005 and so on for all the subjects are available under this download link. Practicing real question paper certainly helps students to get confidence and improve performance in weak areas.

To download CBSE Question Paper class 12 Accountancy, Chemistry, Physics, History, Political Science, Economics, Geography, Computer Science, Home Science, Accountancy, Business Studies, and Home Science; do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

Leave a Comment