1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 09
  6. /
  7. Hindi B
  8. /
  9. NCERT Solutions for Class...

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita

Table of Contents

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE exam.  Most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 9 Hindi Course B chapter wise NCERT solution for Hindi Course B part 1 and part 2 for all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

NCERT solutions for Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita Download as PDF

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita

NCERT Solutions for Class 9 Course B

Sparsh

  1. रामविलास शर्मा
  2. यशपाल
  3. बचेंद्री पाल
  4. शरद जोशी
  5. धीरंजन मालवे
  6. काका कालेलकर
  7. गणेशशंकर विद्यार्थी
  8. स्वामी आनंद
  9. रैदास [कविता]
  10. रहीम [कविता]
  11. नज़ीर अकबराबादी [कविता]
  12. सियारामशरण गुप्त [कविता]
  13. रामधारी सिंह दिनकर [कविता]
  14. हरिवंशराय बच्चन [कविता]
  15. a अरुण कमल – नए इलाके में [कविता]
  16. b अरुण कमल – खुशबू रचते हैं हाथ [कविता]

Sanchayan

  1. गिल्लू
  2. स्मृति
  3. कल्लू कुम्हार की उनाकोटी
  4. मेरा छोटा -सा निजी पुस्तकालय
  5. हामिद खाँ
  6. दिये जल उठे

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita

निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिए –
1. प्रेम का धागा टूटने पर पहले की भाँति क्यों नहीं हो पाता?

उत्तर:- प्रेम आपसी लगाव, निष्ठा, समपर्ण और विश्वास का नाम है। यदि एक बार भी किसी कारणवश इसमें दरार आती है तो प्रेम फिर पहले जैसा नहीं रह पाता है। जिस प्रकार धागा टूटने पर जब उसे जोड़ा जाए तो एक गाँठ पड़ ही जाती है। अत:प्रेम सम्बन्ध बड़ी ही कठिनाई से बनते हैं इसलिए इन्हें जतन से सँभालकर रखना चाहिए।


2. हमें अपना दुःख दूसरों पर क्यों नहीं प्रकट करना चाहिए? अपने मन की व्यथा दूसरों से कहने पर उनका व्यवहार कैसा हो जाता है?

उत्तर:- हमें अपना दुःख दूसरों पर नहीं प्रकट करना चाहिए क्योंकि इससे हम केवल दूसरों के उपहास के पात्र बनते हैं।
अपने मन की व्यथा दूसरों से कहने पर उनका व्यवहार हमारे प्रति उपहासपूर्ण और दुख को और बढ़ानेवाला हो जाता है।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita

3. रहीम ने सागर की अपेक्षा पंक जल को धन्य क्यों कहा है?

उत्तर:- सागर पानी से लबालब भरा होने के बावजूद उसके जल को कोई पी नहीं पाता क्योंकि उसका स्वाद खारा होता है। इसके विपरीत पंक के जल को पीकर छोटे जीव-जंतु की प्यास बुझ जाती है। वे तृप्त हो जाते हैं इसलिए रहीम ने सागर की अपेक्षा पंक जल को उसकी उपयोगिता के करण धन्य कहा है।


4. एक को साधने से सब कैसे सध जाता है?

उत्तर:- कवि रहीम के अनुसार एक ही ईश्वर पर अटूट विश्वास रखने से सारे कार्य सिद्ध हो जाते हैं। जिस प्रकार जड़ को सींचने से हमें फल और फूलों की प्राप्ति हो जाती है उसी प्रकार एक ही ईश्वर को स्मरण करने से हमें सारे सुख प्राप्त हो जाते हैं।


5. जलहीन कमल की रक्षा सूर्य भी क्यों नहीं कर पाता?

उत्तर:- यद्यपि सूर्य कमल का पोषण करता है परन्तु पानी नहीं होता तो कमल सूख जाता है क्योंकि कमल को पुष्पित होने के लिए जल की अधिक आवश्यकता होती है। अत: कमल की संपत्ति जल है उसके न रहने पर सूर्य भी उसकी सहायता नहीं कर सकता है।


6. अवध नरेश को चित्रकूट क्यों जाना पड़ा?

उत्तर:- अवध नरेश को चित्रकूट अपने वनवास के दिनों में जाना पड़ा। यहाँ कहने का तात्पर्य यह है कि संकट के समय सभी को ईश्वर की शरण में जाना पड़ता है।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita

7. ‘नट’ किस कला में सिद्ध होने के कारण ऊपर चढ़ जाता है?

उत्तर:- ‘नट’ कुंडली मारने की कला में सिद्ध होने के कारण ऊपर चढ़ जाता है।


8. ‘मोती, मानुष, चून’ के संदर्भ में पानी के महत्त्व को स्पष्ट कीजिए।

उत्तर:- ‘मोती, मानुष, चून’ के संदर्भ में पानी का महत्त्व यह है कि मोती को उसकी चमक पानी से ही प्राप्त होती है। मनुष्य के संदर्भ में पानी का अर्थ उसके मान-सम्मान से है और आटे के संदर्भ में उसे गूंथने और खाने योग्य बनाने से है। इस तरह तीनों का ही पानी के बिना महत्त्व कम हो जाता है।


9. निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए –
1. टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय।

उत्तर:- इस पंक्ति का भाव यह है कि प्रेम सम्बन्धी धागे को यत्नपूर्वक सहेजकर रखना चाहिए। यह धागा यदि एक बार टूट जाए तो अपनी सामान्य स्थिति में नहीं लौट सकता। यदि लौट भी जाए तो उसमें गाँठ हमेशा ही बरक़रार रहेगी।

2. सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय।

उत्तर:- इस पंक्ति का भाव यह है कि अपना दुःख अपने तक ही सीमित रखें। उसे सबको बताकर हँसी-मज़ाक का पात्र न बने क्योंकि दूसरे का दुःख कोई बाँटता नहीं है।

3. रहिमन मूलहिं सींचिबो, फूलै फलै अघाय।

उत्तर:- इस पंक्ति का भाव यह है कि फल-फूल पाने के लिए जड़ को ही सींचना चाहिए अर्थात् कवि यहाँ पर एक ही ईश्वर भक्ति की ओर ध्यान देने के लिए कहते हैं।

4. दीरघ दोहा अरथ के, आखर थोरे आहिं।

उत्तर:- इस पंक्ति का भाव यह है कि दोहे में अक्षर कम होने के बावजूद उसमें गूढ़ अर्थ छिपा रहता है। उनका गूढ़ अर्थ ही उनकी गागर में सागर भरने की प्रवृत्ति को स्पष्ट कर देता है। ठीक वैसे ही जैसे नट कुंडली को समेटकर कूदकर रस्सी पर चढ़ जाता है।
कवि के कहने का तात्पर्य यह है कि हम जीवन में जो भी कार्य करें उसमें हमें सिद्धहस्त होना चाहिए।

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita

5. नाद रीझि तन देत मृग, नर धन हेत समेत।

उत्तर:- इस पंक्ति का भाव यह है कि मधुर संगीत को सुनकर हिरन अपने प्राण तक न्योछावर करने के लिए तैयार हो जाता है और मनुष्य किसी कला पर मोहित होकर उसे धन देता है और कल्याण करता है परन्तु जो दूसरों से प्रसन्न होकर भी कुछ नहीं देता, वह नर पशु समान है।

6. जहाँ काम आवे सुई, कहा करे तरवारि।

उत्तर:- इस पंक्ति का भाव यह है कि हर-एक छोटी-बड़ी वस्तु का अपना-अपना महत्त्व होता है। जो काम सुई कर सकती है वह काम तलवार नहीं कर सकती है और जो काम तलवार कर सकती है वह कार्य सुई नहीं कर सकती अत: सबकी अपनी-अपनी उपयोगिता होती है और किसी की भी उपेक्षा नहीं करनी चाहिए।

7. पानी गए न ऊबरै, मोती मानुष चून।

उत्तर:- इस पंक्ति का भाव यह है कि मोती में चमक न रहे तो वह व्यर्थ हो जाता है, मनुष्य का आत्म-सम्मान न रहे तो उसका जीवन बेकार है और यदि आटे में पानी ना हो तो वह खाने लायक नहीं होता। पानी के बिना ये तीनों ही उबर नहीं सकते हैं।


NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita

10. निम्नलिखित भाव को पाठ में किन पंक्तियों द्वारा अभिव्यक्त किया गया है –

1. जिस पर विपदा पड़ती वही इस देश में आता है।
उत्तर:-
जा पर विपदा पड़त है, सो आवत यह देस।

2. कोई लाख कोशिश करे पर बिगड़ी बात फिर बन नहीं सकती।

उत्तर:- बिगरी बात बनै नहीं, लाख करौ किन कोय।

3. पानी के बिना सब सूना है अत: पानी अवश्य रखना चाहिए।

उत्तर:- रहिमन पानी राखिये, बिनु पानी सब सून।

4. उदाहारण के आधार पर पाठ में आए निम्नलिखित शब्दों के प्रचलित रूप लिखिए –

उत्तर:- उदाहारण – कोय-कोई, जै-जो

5. ज्यों, कछु, नहिं, कोय, धनि, आखर, जिय, थोरे, होय, माखन, तलवारि, सींचिबो, मूलहिं, पिअत, पिआसो, बिगरी, आवे, सहाय, ऊबरै, बिनु, बिथा, अठिलैहैं, परिजाय
उत्तर:-

ज्योंजैसे
कछुकुछ
नहिंनहीं
कोयकोई
धनिधन्य
आखरअक्षर
जियजीव
थोरेथोड़े
होयहोता
माखनमक्खन
तलवारितलवार
सींचिबोसींचना
मूलहिंमूल
पिअतपीते ही
पिआसोप्यासा
बिगरीबिगड़ी
आवेआए
सहायसहायक
ऊबरैउबरे
बिनुबिन
बिथाव्यथा
अठिलैहैंइठलाएगे
परिजायपड़ जाए

NCERT Solutions for Class 9 Hindi Sparsh Chapter 7

NCERT Solutions Class 9 Hindi Course B PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 9 Hindi Course B includes text book solutions from part 1 and part 2. NCERT Solutions for CBSE Class 9 Hindi Course B have total 21 chapters. 9 Hindi Course B NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi Course B class 9 solutions PDF and Hindi Course B ncert class 9 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide.

CBSE app for Students

To download NCERT Solutions for class 9 Social Science, Computer Science, Home Science,Hindi ,English, Maths Science do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

8 thoughts on “NCERT Solutions for Class 9 Hindi Course B Sparsh Rahim Kavita”

Leave a Comment