1. Home
  2. /
  3. CBSE Sample Papers
  4. /
  5. Class 8 Sample Papers
  6. /
  7. Hindi Sample Papers
  8. /
  9. Class 8 Hindi Model Question Paper (80 Marks)

Class 8 Hindi Model Question Paper (80 Marks)

The Class 8 Hindi Model Question Paper for 80 Marks is now available for students preparing for their annual CBSE examinations. Designed according to the latest NCERT syllabus and CBSE marking scheme, this model paper offers complete coverage of the Malhar textbook along with sections on reading comprehension, grammar, writing skills, and literature. It gives students a clear idea of the exam pattern and helps them practice answering different types of questions effectively within the allotted time. This paper is based on Hindi (Malhar) textbook.

Download as PDF

Class 8 – हिंदी (मल्हार)

Class 8 Hindi Malhar Sample Paper (80 Marks)



Maximum Marks: 80
Time Allowed: 3 hours


General Instructions:

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  • प्रश्नों के उत्तर यथासंभव क्रम से लिखें।

  1. खंड – क अपठित बोध

  2. निम्नलिखित गद्यांशों को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
    सांप्रदायिक सदभाव और सौहार्द बनाए रखने के लिए हमें यह हमेशा याद रखना चाहिए कि प्रेम से प्रेम और विश्वास से विश्वास उत्पन्न होता है और यह भी नहीं भूलना चाहिए कि घृणा से घृणा का जन्म होता है, जो दावाग्नि की तरह सवको जलाने का काम करती है। महात्मा गांधी घृणा को प्रेम से जीतने में विश्वास करते थे। उन्होंने सर्व-धर्म-समभाव द्वारा सांप्रदायिक घृणा को मिटाने का आजीवन प्रयत्न किया। हिंदू और मुसलमान दोनों की धार्मिक भावनाओं को समान आदर की दृष्टि से देखा। सभी धर्म आत्मा की शांति के लिए भिन्न-भिन्न उपाय और साधन बताते हैं। धर्मों में छोटे-बड़े का कोई भेद नहीं है। सभी धर्म सत्य, प्रेम, समता, सदाचार और नैतिकता पर बल देते हैं। इसलिए धर्म के मूल में पार्थक्य या भेद नहीं है।

    1. प्रेम और घृणा के संबंध के बारे में गद्यांश में क्या कहा गया है?
      (क) प्रेम से घृणा उत्पन्न होती है
      (ख) घृणा से प्रेम उत्पन्न होता है
      (ग) प्रेम से प्रेम और विश्वास उत्पन्न होता है, घृणा से घृणा
      (घ) प्रेम और घृणा का कोई संबंध नहीं
    2. महात्मा गांधी ने सांप्रदायिक घृणा को कैसे मिटाने का प्रयास किया?
      (क) कठोर कानूनों से
      (ख) प्रेम और सर्व-धर्म-समभाव से
      (ग) शिक्षा द्वारा
      (घ) समाजिक बहिष्कार से
    3. गद्यांश के अनुसार सभी धर्म किस बात पर बल देते हैं?
      (क) केवल पूजा-पाठ पर
      (ख) केवल कर्मकांड पर
      (ग) सत्य, प्रेम, समता, सदाचार और नैतिकता पर
      (घ) केवल उपासना पर
    4. गद्यांश के अनुसार सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए?
    5. धर्मों के मूल संदेश और भेदभाव न करने के महत्व को संक्षेप में बताइए।
  3. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
    कल-कल करते आज हाथ से निकले
    सारे भूत भविष्य की चिंता में वर्तमान की बाजी हारे
    हानि-लाभ के पलड़ों में तुलता जीवन का व्यापार
    मोल लगा विकने वाले का बिना बिका बेकार हो गया
    भरी दुपहरी में अंधियारा सूरज परछाई से हारा।
    हर पड़ाव को समझने में फिर लक्ष्य हुआ आँखों से ओझल
    वर्तमान के मोहजाल में, आने वाला कल न भूलाएँ।
    आओ फिर से दीया जलाएँ।

    1. कवि के अनुसार मनुष्य वर्तमान की बाजी क्यों हार रहा है?
      (क) भविष्य की चिंता और भूत की यादों में उलझकर
      (ख) अपनी मेहनत से थककर
      (ग) दूसरों की बातों में आकर
      (घ) समय की कमी के कारण
    2. “भरी दुपहरी में अंधियारा” पंक्ति से कवि का क्या आशय है?
      (क) दिन में बादल छा जाना
      (ख) मनुष्य का भ्रमित और दुखी हो जाना
      (ग) सूरज का अस्त होना
      (घ) रात्रि का आगमन
    3. कवि ने अंत में किसका आह्वान किया है?
      (क) सो जाने का
      (ख) रोशनी फैलाने का
      (ग) फिर से दीया जलाने का
      (घ) भविष्य की चिंता करने का
    4. कविता में कवि ने “हानि-लाभ के पलड़ों में तुलता जीवन का व्यापार” कहकर क्या भाव व्यक्त किया है?
    5. “आओ फिर से दीया जलाएँ” पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  4. खंड – ख व्यावहारिक व्याकरण

  5. व्याकरण आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 16 के उत्तर दीजिए।
    1. गाय शब्द का उचित बहुवचन है-

      a) गायें

      b) गाए

      c) गौ

      d) गौएँ

    2. वह मरणासन्न था, इसलिए मैंने उसे क्षमा कर दिया। वाक्य का प्रकार है-

      a) सरल वाक्य

      b) इनमें से कोई नहीं

      c) मिश्र वाक्य

      d) संयुक्त वाक्य

    3. कौन-सा शब्द ‘अनु’ उपसर्ग के मेल से नहीं बना है-

      a) अनुपात

      b) अनुसंधान

      c) अनुगामी

      d) अनुत्तरित

    4. निम्नलिखित में से कौन-सा शब्द व्यक्तिवाचक संज्ञा का उदाहरण है?

      a) सेना

      b) आगरा

      c) बचपन

      d) किसान

    5. पंचानन में कौन-सा समास है?

      a) अव्ययीभाव

      b) कर्मधारय

      c) द्विगु

      d) बहुव्रीहि

    6. किस वाक्य में प्रेरणार्थक क्रिया है?

      a) सोहन तैरना जानता है।

      b) मालिक नौकर से सफाई करवा रहा है।

      c) सूखे पत्ते हवा में उड़ रहे हैं।

      d) पानी के बिना फसल सूख रही है।

    7. सीमा नृत्य प्रतियोगिता में भाग लेगी। वाक्य में काल है-

      a) सामान्य भविष्यत् काल

      b) इनमें से कोई नहीं

      c) सम्भाव्य भविष्यत् काल

      d) आज्ञार्थ भविष्यत् काल

    8. गोविन्द माँ के लिए दवाई लाया। वाक्य में कारक है-

      a) करण

      b) सम्प्रदान

      c) कर्म

      d) कर्त्ता

    9. गाल बजाना मुहावरे का सही अर्थ क्या है?

      a) बीमारी होना

      b) चिल्लाना

      c) बाजा बजाना

      d) डींग हाँकना

    10. डॉक्टर – यह शब्द किसका उदाहरण है –

      a) अनुस्वार

      b) आगत ध्वनि

      c) विसर्ग

      d) अनुनासिक

    11. निम्नलिखित शब्दों के लिए दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
      1. बसंत
      2. राजा
    12. निम्नलिखित शब्दों का लिंग बदलिए-
      1. सेठ
      2. बनिया
    13. अर्थ के आधार पर वाक्य भेद बताइए-
      1. मैं आगरा नहीं जा सका।
      2. तरुण शारदा विश्वविद्यालय में पढ़ता है।
    14. निम्नलिखित शब्दों में से उपसर्ग व मूलशब्द को अलग-अलग कीजिए-
      1. अवगुण
      2. संपूर्ण
    15. नीचे दिए रेखांकित वाक्यों में संज्ञा की पहचान कीजिए-
      1. लगातार परिश्रम करने से सफलता मिलेगी।
      2. महाभारत एक महान ग्रंथ है।
    16. निम्नलिखित सामासिक विग्रह कीजिए एवं समास भी लिखिए-
      1. चरणकमल
      2. चिड़ीमार
    17. निम्नलिखित में क्रिया की पहचान कीजिए-
      1. सुरेश सामान लाता है।
      2. श्याम ने राधा को रूपये दिए।
    18. अर्थ के आधार पर वाक्य के भेद बताइए-
      1. छि! कितनी गंदी बात है।
      2. क्या तुम मेरे साथ स्कूल चलोगे?
    19. भागते चोर की लंगोटी भली लोकोक्ति का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
    20. न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी लोकोक्ति का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
  6. खंड – ग पाठ्य पुस्तक

  7. पठित बोध पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
    1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
      यह है अनुपात
      आदमी का विराट से
      इस पर भी आदमी
      ईर्ष्या, अहं, स्वार्थ, घृणा, अविश्वास लीन
      संख्यातीत शंख सी दीवारें उठाता है।
      अपने को दूजे का स्वामी बताता है
      देशों की कौन कहे
      एक कमरे में
      दो दुनिया रचाता है

      प्रश्न:

      1. आदमी किस भाव में लीन रहता है? (1)
        क) प्रेम
        ख) अहंकार और स्वार्थ
        ग) ज्ञान
        घ) शांति
      2. आदमी ईर्ष्या, अहं और ______ में लीन रहता है। (1)
      3. “विराट से अनुपात” से क्या तात्पर्य है? (1)
      4. लेखक यहाँ इंसान के स्वभाव पर क्या प्रकाश डालना चाहता है? (2)
    2. ‘नए मेहमान’ एकांकी के आधार पर यह कहें कि कैसे अनजाने मेहमानों का अत्यधिक आदर एक मौखिक परंपरा समाज में बना हुआ है?
  8. पाठ्य पुस्तक मल्हार पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर 30-40 शब्दों में दीजिए।
    1. कविता की रोशनी में ‘स्वप्न’ के क्या गुण हैं, जो धरती और आकाश के बीच स्वतंत्रता को प्रकट करते हैं?
    2. स्वदेश व प्रेम के अभाव का व्यक्ति के जीवन पर क्या प्रभाव पड़ता है?
    3. ‘कबीर के दोहे’ के सन्दर्भ में किस प्रकार का गुरु और गोविंद संबंध धरम साधन का बोध कराता है?
    4. भारतेंदु हरिश्चंद्र ने हरिद्वार की यात्रा के दौरान शांति और निर्मलता को कैसे प्रस्तुत किया है?
    5. नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने किस प्रकार के राष्ट्र निर्माण का स्वप्न देखा था?
    6. ‘एक टोकरी भर मिट्टी’ कहानी के सन्दर्भ में ज़मींदार साहब ने वृद्धा के झोंपड़ी हथियाने के लिए क्या किया?
  9. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो के उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिये:
    1. ‘एक आशीर्वाद’ कविता में संघर्ष और जिद का महत्व स्पष्ट कीजिए।
    2. “लाखों ब्रह्मांडों में अपना एक ब्रह्मांड” पंक्ति से मनुष्य की मानसिक क्षमता और वास्तविकता के बारे में क्या समझा जा सकता है?
    3. पिताजी के बार-बार गौरैयों को भगाने के प्रयास और उनकी असफलता से हमें क्या सीख मिलती है?
    4. भारतेंदु हरिश्चंद्र की हरिद्वार यात्रा के अनुभवों से हमें कौन-कौन से मानवीय और सामाजिक मूल्य प्राप्त होते हैं?
  10. खंड – घ रचनात्मक लेखन

  11. जब मैंने अन्तरिक्ष में कदम रखा विषय पर लगभग 100-120 शब्दों में एक लघुकथा लिखिए।

    OR

    ओहो! लाइट चली गई! कल परीक्षा है और मेरी पढ़ाई का अब क्या होगा? मैं इसी ऊहापोह में था कि … विषय पर एक लघुकथा लिखिए।

  12. अपने मोहल्ले की सफाई हेतु स्वास्थ्य अधिकारी को पत्र लिखिए।

    OR

    विद्यालय में पुनः प्रवेश देने हेतु प्रार्थना पत्र लिखिए।

  13. भारतीय किसान विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

    OR

    सर्वशिक्षा अभियान विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

  14. दुकानदार और ग्राहक के बीच चीनी खरीदने को लेकर होने वाले संवाद को लिखिए।

    OR

    परीक्षा भवन के बाहर हिन्दी के प्रश्न-पत्र के बारे में दो मित्रों के बीच हुए संवाद को लिखिए।

Class 08 – हिंदी (मल्हार)

Class 8 Hindi Model Question Paper (Solution)


Practicing the Hindi Model Question Paper (80 Marks) is one of the best ways to strengthen language skills and build exam confidence. It helps students understand how to frame answers, manage time efficiently, and focus on important topics from each chapter. The question paper also includes a variety of exercises—short answer, long answer, and creative writing—that encourage both analytical and expressive abilities in Hindi. Regular practice ensures a deeper understanding of grammar rules, vocabulary, and literary appreciation.

खंड – क अपठित बोध

Class 8 Hindi Model Question Paper

    1. (ग) प्रेम से प्रेम और विश्वास उत्पन्न होता है, घृणा से घृणा
    2. (ख) प्रेम और सर्व-धर्म-समभाव से
    3. (ग) सत्य, प्रेम, समता, सदाचार और नैतिकता पर
    4. सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने के लिए हमें प्रेम और विश्वास से संबंध स्थापित करना चाहिए और घृणा से बचना चाहिए। सभी धर्मों के प्रति समान आदर दिखाना चाहिए तथा अन्य धर्मों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए।
    5. धर्मों का मूल संदेश सत्य, प्रेम, सदाचार और नैतिकता है। भेदभाव और पार्थक्य छोड़कर, हमें सभी धर्मों का समान आदर करना चाहिए। इससे समाज में सांप्रदायिक सद्भाव और शांति बनी रहती है।
    6. क) भविष्य की चिंता और भूत की यादों में उलझकर
    7. (ख) मनुष्य का भ्रमित और दुखी हो जाना
    8. (ग) फिर से दीया जलाने का
    9. कवि का आशय है कि आज का मनुष्य जीवन को हानि और लाभ की गणनाओं में बाँध चुका है। उसका जीवन एक व्यापार बन गया है, जिसमें भावना और सच्ची खुशी का स्थान नहीं रह गया।
    10. “आओ फिर से दीया जलाएँ” का अर्थ है—आओ हम फिर से आशा, सत्य, जागरूकता और सकारात्मकता का प्रकाश फैलाएँ, ताकि जीवन में अंधकार और भ्रम समाप्त हो जाए।
  1. खंड – ख व्यावहारिक व्याकरण

  2. Class 8 Hindi Model Question Paper
  3. व्याकरण आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं 16 के उत्तर दीजिए।
    1. (a) गायें

      Explanation: गायें

    2. (d) संयुक्त वाक्य

      Explanation: संयुक्त वाक्य

    3. (d) अनुत्तरित

      Explanation: अनुत्तरित

    4. (b) आगरा

      Explanation: आगरा

    5. (d) बहुव्रीहि

      Explanation: बहुव्रीहि

    6. (b) मालिक नौकर से सफाई करवा रहा है।

      Explanation: मालिक नौकर से सफाई करवा रहा है – यहाँ मालिक स्वयं कार्य न करते हुए नौकर से काम करवा रहा है इसलिए यही सही विकल्प है।

    7. (a) सामान्य भविष्यत् काल

      Explanation: सामान्य भविष्यत् काल

    8. (b)सम्प्रदान

      Explanation: सम्प्रदान

    9. (d) डींग हाँकना

      Explanation: डींग हाँकना

    10. (b) आगत ध्वनि

      Explanation: आगत ध्वनि का प्रयोग अंग्रेजी शब्दों को हिन्दी में लिखते समय किया जाता है।

      1. ऋतुराज, ऋतुपति
      2. नृप, राजन
      3. सेठानी
      4. बनियाइन
      5. निषेधात्मक वाक्य
      6. विधानवाचक वाक्य
    11. (i) अव + गुण, (ii) सम् + पूर्ण
      1. भाववाचक संज्ञा
      2. व्यक्तिवाचक संज्ञा
      3. चरणकमल – कमल के समान चरण (तत्पुरुष समास)
      4. चिड़ीमार – चिड़ियों को मारने वाला (तत्पुरुष समास)
      5. सकर्मक क्रिया
      6. द्विकर्मक क्रिया
      7. विस्मयदिवाचक वाक्य
      8. प्रश्नवाचक वाक्य
    12. भागते चोर की लंगोटी भली – (सब कुछ नष्ट होता देख, कुछ बचा लेना अच्छा है) किरायेदार एक साल का किराया दिए बिना ही भाग गया, मगर गिरवी पड़े जेवर छोड़ गया। मैंने सोचा-भागते चोर की लंगोटी भली।
    13. न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी – (झगड़े की जड़ ही नष्ट कर देना) अगर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा इस पेड़ को ही लेकर है तो इसे काट डालो या बेच दो, न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी।
  4. खंड – ग पाठ्य पुस्तक

  5. Class 8 Hindi Model Question Paper
  6. पठित बोध पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
      1. ख) अहंकार और स्वार्थ
      2. घृणा और अविश्वास
      3. मानव की तुलना ब्रह्मांड की विशालता से
      4. लेखक यह दिखाना चाहता है कि भले ही मानव आकार में छोटा है, फिर भी उसका अहंकार और स्वार्थ उसे बड़ा महसूस कराते हैं।
    1. यह एकांकी प्रदर्शित करता है कि अनजाने मेहमानों को अत्यधिक आदर उसी सांस्कृतिक मूल्य का अंश है जो भारतीय समाज में परंपरागत रूप से विद्यमान है। जब नन्हेमल और बाबूलाल विश्वनाथ के घर बिना पूर्व सूचना के आते हैं, तब भी वे उनके लिए भोजन और आवास व्यवस्था कर सिद्धांत को अपनाते हैं। रेवती, यद्यपि सिरदर्द से ग्रस्त हैं और संसाधन सीमित हैं, अपने मेहमानों की आवश्यकताओं को पूरा करने का प्रयास करती हैं। यह पूरा परिदृश्य इस विचार को प्रकट करता है कि सदियों से यह मौखिक परंपरा गाँव-शहरों में चाहे कितनी ही असुविधा क्यों ना हो, बड़ी चिंता का विषय रही है।
  7. पाठ्य पुस्तक मल्हार पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर 30-40 शब्दों में दीजिए।
    1. ‘स्वप्न’ के दो मुख्य गुण हैं – आरोहण (उठान) और अवरोहण (गिरना)। यह गुण दिखाते हैं कि सपने स्वतंत्रता से आसमान में विचरण कर सकते हैं और अपने उद्देश्य तक पहुँच सकते हैं। स्वतंत्रता उन्हें धरती और आकाश के बीच अपनी मंजिल तक पहुँचने में सहायता करती है।
    2. कवि बताते हैं कि स्वदेश प्रेम के बिना जीवन का कोई अर्थ नहीं है। ऐसा व्यक्ति दिल से पत्थर के समान ही होता है। उसकी भावनाएँ शुष्क हो जाती हैं और उसे जीवन में कोई सार्थकता नहीं मिलती। स्वदेश प्रेम के अभाव में व्यक्ति जीवन में नकारात्मकता से घिरा रहता है और उसकी उन्नति में बाधाएं उत्पन्न होती हैं।
    3. कबीर के दोहे में गुरु और गोविंद का खड़ा रहना व्यक्त होता है जहाँ शिष्य सोचता है कि किसके सामने झुके। यहाँ, गुरु को बलिदान दिया जाता है क्योंकि वही गोविंद का ज्ञान प्रदान करता है। यह गुरु के महत्व को दर्शाता है कि बिना गुरु के ज्ञान प्राप्ति असंभव है और गुरुओं का स्थान समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
    4. हरिद्वार की यात्रा के दौरान भारतेंदु हरिश्चंद्र ने इस भूमि की निर्मलता और शांति को मानसिक सुख के रूप में महसूस किया। उन्होंने वहाँ हरियाली, पर्वतमाला की खूबसूरती, गंगा के प्रवाह, और धार्मिक प्रेम को अनुभव किया। इस यात्रा का उनके ऊपर गहरा प्रभाव पड़ा और यह उनके लेखन में भी स्पष्टत: परिलक्षित होता है, जो शांति और आंतरिक सुकून की भावना से ओत-प्रोत है।
    5. नेताजी ने एक ऐसे राष्ट्र का सपना देखा था जिसमें:
      • सबको बराबर मौका और शिक्षा मिले।
      • नारी और पुरुष को समान अधिकार हों।
      • जाति का भेदभाव न हो।
      • मेहनत और काम को सम्मान मिले।
      • कोई गरीबी या अभाव न हो।
      • देश विदेशी प्रभाव से मुक्त हो और विश्व में आदर्श राष्ट्र के रूप में जाना जाए।
    6. जर्मींदार साहब ने वकीलों की थैली गरम करके अदालत से उस झोंपड़ी पर कब्जा कर लिया। उन्होंने बाल की खाल निकालने वाले वकीलों का सहारा लिया और कानूनी रूप से उस झोंपड़ी को अपनी बना लिया। परिणामस्वरूप, वृद्धा को वहाँ से निकाल दिया गया।
  8. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्ही दो के उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिये:
    1. कवि सपनों को केवल कल्पना न मानकर उन्हें वास्तविक जीवन में जीने पर जोर देता है। वह कहता है कि सपनों को पाने के लिए संघर्ष, प्रयास और जिद अनिवार्य हैं। संघर्ष से व्यक्ति मजबूत बनता है, प्रयास उसे लगातार आगे बढ़ाता है और जिद उसे हार न मानने की शक्ति देती है। कवि चाहता है कि सपने चाँद-तारों जैसी अप्राप्य सच्चाइयों को छूने का साहस रखें। यह संदेश पाठक को जीवन में कठिनाइयों से जूझकर अपने लक्ष्यों को पाने के लिए प्रेरित करता है।
    2. कवि के अनुसार, भौतिक रूप से आदमी छोटा है, लेकिन मानसिक शक्ति से वह एक पूरी दुनिया रच सकता है। इसका अर्थ यह है कि मनुष्य के भीतर संभावनाएँ असीमित हैं। परंतु अहं और स्वार्थ उसे वास्तविकता से दूर कर देते हैं। कवि संदेश देते हैं कि मानसिक क्षमता का सदुपयोग करके आदमी स्वयं और समाज के लिए सकारात्मक बदलाव ला सकता है। यह पंक्ति उसकी सृजनात्मकता और मानसिक प्रभाव की महत्ता दर्शाती है।
    3. पिताजी के बार-बार गौरैयों को भगाने के प्रयास और उनकी असफलता हमें यह सिखाती है कि प्रेम और सहनशीलता से ही कठिन परिस्थितियों का समाधान संभव है। जबरदस्ती और हिंसा से समस्या समाप्त नहीं होती। गौरैयों की बार-बार वापसी यह दर्शाती है कि जीव-जंतु अपने घर और अधिकार के प्रति दृढ़ रहते हैं। पिताजी का अंत में हार मानना और मुस्कुराना यह संदेश देता है कि संघर्ष के बाद सह-अस्तित्व अपनाना ही सर्वोत्तम मार्ग है। यह कहानी हमें प्रकृति और जीव-जंतुओं के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करने की प्रेरणा देती है।
    4. हरिद्वार की यात्रा के दौरान भारतेंदु हरिश्चंद्र ने प्रकृति की सुंदरता, उपलब्ध साधनों के संयमित उपयोग, गहन मंथन, और सामाजिक सौहार्दता जैसी कई मूल्यवान मानवीय मूल्यों को अनुभव किया। उनके वर्णन से यह स्पष्ट होता है कि तीर्थ यात्रा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है बल्कि एक आंतरिक यात्रा भी होती है जो आत्मज्ञान और आत्मशोधन की दिशा में प्रेरित करती है। सामाजिक दृष्टिकोण से, इन अनुभवों में साधुओं के जीवन का सादगी, सच्चाई और तपस्यापूर्ण जीवन शैली का प्रभाव देखा जा सकता है। प्रकृति के साथ सद्भाव बनाने की उनकी साधना मानव और प्रकृति के बीच सह-अस्तित्व की भावना को मजबूत करती है। इन मूल्यों को वर्तमान समाज में अपनाना हमें एक स्वस्थ, संवेदनशील और संतुलित जीवन प्रदान कर सकता है। उन्होंने सीमित साधनों में भी अपार खुशी प्राप्त करने की कला समझाई, जो आज के मटेरियलिस्टिक युग में अति आवश्यक है।
  9. खंड – घ रचनात्मक लेखन

  10. Class 8 Hindi Model Question Paper
  11. जब मैंने अन्तरिक्ष में कदम रखा

    बहुत मन करता था कि मैं भी कभी अन्तरिक्ष में जाऊं। जल्दी ही मौका भी मिल गया। अपने चाचाजी के साथ अन्तरिक्ष यान में बैठकर पहुँच गया अन्तरिक्ष। वहाँ से देखने पर सभी ग्रह गेंद की भांति लग रहे थे। मैं यान से उतरा और सभी ग्रहों को छू-छू कर देखने लगा। मंगल तो किसी तारे के समान चमक रहा था। चाँद पर बहुत गड्ढ़े थे। सूरज बहुत गर्म था। मैं उसे छू भी नहीं पाया। पृथ्वी किसी शांत मुनि की भांति लग रही थी। जैसे ही मैंने उसे छूने के लिए हाथ बढ़ाया, मुझे किसी ने धक्का दिया। आँख खुली तो देखा कि मैं अपने पलंग से नीचे गिरा पड़ा हूँ।


    OR

    बात उन दिनों की है जब मेरी दसवीं की बोर्ड परीक्षाएँ चल रही थीं। मेरा पूरा ध्यान केवल अपनी पढ़ाई पर था। मेरे अंग्रेजी, हिंदी और विज्ञान की परीक्षा हो चुकी थी। अब कल मेरी गणित विषय की परीक्षा थी। गर्मियों के दिन थे। मैं रात में अपनी परीक्षा की तैयारी कर रहा था कि अचानक से बिजली चली गई। मैंने करीबन आधा घंटा इंतजार किया कि शायद बिजली आ जाए। जब बिजली नहीं आई, तो मैं छत पर पढ़ने चला गया सड़क की रोशनी में मैं पढ़ने लगा। अचानक शोर्ट सर्किट की आवाज़ के साथ सड़क की बिजली भी चली गई। अब तो मेरे होश उड़ गए। कल परीक्षा है और बिजली चली गई। मैं उहापोह में था। मुझे समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करूँ। तनाव बढ़ता ही जा रहा था। सड़क का अँधेरा अब मेरे मन पर हावी हो रहा था। मैं रोने को हो आया तभी मेरे दादाजी ने मुझे अपने पास बुलाया और समझाया कि परेशान मत हो। ईश्वर जो करेगा अच्छा ही करेगा। पर मेरी कुछ समझ में नहीं आ रहा था। मुझे लगा कि मेरी गणित की परीक्षा अच्छी नहीं होगी। तभी पड़ोस में रहने वाले मेरे पिताजी के मित्र आए और अपने साथ मिट्टी के तेल से जलने वाली लालटेन लाए। वे मुझसे बोले कि तुम इस लालटेन कि रोशनी में पढ़ सकते हो। यह देखकर मेरी आँखों में ख़ुशी के आंसू आ गए। वो लालटेन उस समय मेरे लिए किसी ईश्वरीय वरदान से कम नहीं थी। मैंने अपनी पढ़ाई की और अगले दिन पूरे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा दी।

  12. सेवा में,
    स्वास्थ्य अधिकारी महोदय,
    सिविल लाइंस क्षेत्र (दिन०नि०)
    116, महरोली रोड, दिल्ली।
    विषय- मोहल्ले की सफ़ाई के संबंध में पत्र।
    मान्यवर,मैं आपका ध्यान अपने मोहल्ले राजीव नगर की सफ़ाई में की जा रही लापरवाही की ओर आकर्षित कराना चाहता हूँ। इस मोहल्ले में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से नहीं आते हैं। वे सप्ताह में एक या दो बार ही आते हैं और जैसे-तैसे सफ़ाई करके चले जाते हैं। वे कूड़े के ढेर जगह-जगह छोड़ जाते हैं। इन कूड़ों पर मक्खी-मच्छर अपना बसेरा बना लेते हैं। गाय इनको इधर-उधर बिखरा जाती हैं, जिससे राह चलना मुश्किल हो जाता है। नालियों में पानी रुककर बदबू फैला रहा है, जिससे हैजा आंत्रशोथ जैसी कई बीमारियाँ पैदा होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
    आपसे प्रार्थना है कि इस मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करते हुए सफ़ाई व्यवस्था को ठीक कराने की कृपा करें।
    सधन्यवाद
    भवदीय
    अंकित
    सी – 3/24, राजीव चौक
    नई दिल्ली।
    09 अगस्त 2019


    OR

    सेवा में,
    प्रधानाचार्या महोदया,
    निशांत सीनियर सेकंडरी स्कूल,
    नोएडा एक्सटेंशन (उत्तर प्रदेश)
    विषय – पुनः प्रवेश देने के संबंध में।
    महोदया,
    सविनय निवेदन यह है कि लगभग एक महीने पहले पिता जी को टेलीफोन पर सूचना मिली कि मेरी दादी जी की तबीयत अचानक खराब हो गई है। वे वृद्धा हैं तथा चलने-फिरने में असमर्थ रहती हैं। उनको देखने के लिए पिता जी के साथ मुझे भी वाराणसी जाना पड़ा। दादी जी को स्वस्थ होने में लगभग एक महीना लग गया। इस बीच घर जाने की सूचना मैं विद्यालय न भिजवा सकी, जिसके कारण मेरा नाम कक्षा से काट दिया गया। घर जाने की सूचना न दे पाने के लिए मैं क्षमा प्रार्थिनी हूँ।
    आपसे प्रार्थना है कि आप मेरा नाम पुनः लिखने की कृपा करें। मैं आपकी आभारी रहूँगी।
    सधन्यवाद,
    आपकी आज्ञाकारिणी शिष्या,
    पूजा गुप्ता
    कक्षा – सातवीं
    अनुक्रमांक – 28
    दिनांक – 9 अगस्त 20xx

  13. भारतीय किसान

    भारत एक कृषि प्रधान देश है। किसान राष्ट्र की रीढ़ है। भारतीय किसान सर्दी, गर्मी तथा वर्षा में एक साधक की भाँति खेतों के काम में लगा रहता है। खेत ही उसके लिए मंदिर, मस्ज़िद या गुरुद्वारा हैं। एक भारतीय किसान की दीनावस्था अकथनीय है। वह गरीबी, अशिक्षा, पिछड़ापन आदि का शिकार बना हुआ है। इसके साथ ही वह भूमिहीन भी है।
    पहले के किसान धनी ज़मींदारों के खेत जोतते थे। उसके बदले में ज़मींदार किसानों से ज्यादा माल गुज़ारी वसूल करते थे। किसानों के पास सिंचाई का उचित प्रबंध नहीं था। उन्हें उपज़ के लिए वर्षा पर निर्भर रहना पड़ता था। किसानों को साल में छह महीने बेकार रहना पड़ता था। बेकार समय के लिए उनके पास कोई काम नहीं था।
    किंतु जब से हमारा देश आजाद हुआ है तब से सरकार ने किसानों की दशा सुधारने के लिए बहुत प्रयास किया है। सबसे पहले ज़मींदारी प्रथा उठा दी गई। बाढ़ को रोकने के लिए एवं नहरों के द्वारा पानी लाने के लिए बड़ी-बड़ी योजनाएँ आरंभ की गई हैं। गाँव-गाँव में कृषि की जानकारी के लिए कृषि पदाधिकारी भेजे जा रहे हैं। कृषि के लिए उत्तम बीज तथा खाद की व्यवस्था की जा रही है। आज वैज्ञानिक ढंग से खेती की जा रही है। इन सभी उपायों के कारण भारतीय किसान का भाग्य सुधर रहा है।


    OR

    सर्वशिक्षा अभियान

    सर्वशिक्षा अर्थात सभी के लिए शिक्षा अभियान अर्थात एक ऐसा कार्य जिसमें पूर्ण रूप से रत हो जाना। इस तथ्य को झुठलाया नहीं जा सकता कि शिक्षा ही मनुष्य को शिष्ट एवं सक्षम बनाती है। शिक्षा प्राप्ति के लिए कोई आयु सीमा नहीं होती। इसी हेतु सरकार द्वारा ‘सर्वशिक्षा अभियान’ के तहत स्कूलों के साथ-साथ प्रौढ़-शिक्षा केंद्रों को भी पूरी तरह से उन्नत बनाया जा रहा है। शहरी वातावरण में तो शिक्षा को पूर्ण रूप से महत्ता दी जाने लगी है लेकिन भारतीय समाज का एक बड़ा वर्ग गाँवों में निवास करता है और ग्रामीण समाज शिक्षा के प्रति अभी भी पूर्ण रूप से जागृत नहीं है। सरकार कितनी भी योजनाएँ बनाए लेकिन यदि वे क्रियान्वित नहीं होंगी तो उनका लाभ कोई नहीं उठा सकता। सरकार का उद्देश्य है ‘सब पढ़ो, सब बढ़ो’ इसे सफल बनाने हेतु हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए। लोगों में जागरूकता लानी होगी।

  14. ग्राहक – सेठ जी! चीनी है क्या?
    दुकानदार – हाँ, है।
    ग्राहक – चीनी साफ़ होनी चाहिए।  पिछली बार वाली  चीनी साफ़  नही थी |
    दुकानदार – भाई साहब! खुली चीनी थोड़ी सी  पीली है।
    ग्राहक – तो  फिर कौन-सी चीनी अच्छी है?
    दुकानदार – उत्तम चीनी पैकेट में आई है। इस पर एगमार्क का चिह्न भी है।
    ग्राहक – यह चीनी महँगी होगी।
    दुकानदार – अब सामान्य चीनी से तो थोड़ी महँगी ही है। पर हाँ एक-एक किलो के पैकेट में आई है।
    ग्राहक – सेठ जी! जरा भाव तो बताओ। अब सेहत के साथ खिलवाड़ तो कर नहीं सकते।
    दुकानदार – आपका कहना बिलकुल सही है और वैसे भी आप तो हमारे नियमित ग्राहक हैं। इसलिए आपको पैंतालिस रुपये किलो लगेगी।


    OR

    अर्जुन – (परीक्षा भवन से बाहर आते हुए) अरे रॉकी, कैसा गया पेपर?
    रॉकी – (हताश होकर) क्या बताऊँ यार हिंदी का पेपर तो बहुत मुश्किल था।
    अर्जुन – (चिंता से) सच में? मुझे भी लग रहा था।
    रॉकी – हाँ, वो आखिरी निबंध तो…उफ्फ!
    अर्जुन – (सोचते हुए) हाँ, वो थोड़ा मुश्किल था, पर बाकी का तो ठीक रहा।
    रॉकी – (आशा जताते हुए) चलो, पॉजिटिव रहें। पेपर ठीक ही गया।
    अर्जुन – (हौसला देते हुए) हाँ, बिल्कुल! अब अगले पेपर की तैयारी शुरू करते हैं।
    रॉकी – (मुस्कुराते हुए) आज वाली दिक्कत आगे नहीं होनी चाहिए।

The Class 8 Hindi 80 Marks Model Paper is a perfect tool for both teachers and students to assess exam readiness. Teachers can use it for classroom tests or as a revision activity, while students can use it for self-assessment at home. Available in PDF format for easy download, it makes revision simple and organized. By practicing this model paper, students can revise the entire syllabus in one go and approach their exams with confidence, accuracy, and strong command over the Hindi language. Class 8 Sample Papers  for other subjects are also available on myCBSEguide app.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

Learn8 App

Practice unlimited questions for Entrance tests & government job exams at ₹99 only

Install Now