1. Home
  2. /
  3. CBSE Sample Papers
  4. /
  5. Class 7 Sample Papers
  6. /
  7. Hindi Sample Papers
  8. /
  9. Class 7 Hindi Malhar Sample Paper (40 Marks)

Class 7 Hindi Malhar Sample Paper (40 Marks)

The CBSE Class 7 Hindi Malhar Sample Paper for 40 marks is a great resource for students preparing for their upcoming exams. It helps them understand the latest question paper pattern, marking scheme, and important topics prescribed by the CBSE board. The sample paper covers various sections such as reading comprehension, grammar, and writing skills, along with literature-based questions from the Malhar textbook. By practicing this paper, students can build confidence and improve their time management during the actual examination.

Download as PDF

Class 7 – हिंदी (मल्हार)
Class 7 Hindi Malhar Sample Paper (40 Marks)



अधिकतम अंक: 40
निर्धारित समय: 2 hours


सामान्य निर्देश:

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  • प्रश्नों के उत्तर यथासंभव क्रम से लिखें।

  1. खंड – क अपठित बोध

  2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर चुनिए :
    महामना मदन मोहन मालवीय काशी हिंदू विश्वविद्यालय के प्रणेता तो थे ही, इस युग के आदर्श पुरुष भी थे। वे भारत के पहले और अंतिम व्यक्ति थे, जिन्हें महामना की सम्मानजनक उपाधि से विभूषित किया गया; जैसे-पत्रकारिता, वकालत, समाज सुधार, मातृभाषा तथा भारतमाता की सेवा में अपना जीवन अर्पण करने वाले इस महामानव ने जिस विश्वविद्यालय की स्थापना की थी। उनकी परिकल्पना ऐसे विद्यार्थियों को शिक्षित करके देश सेवा के लिए तैयार करने की थी, जो देश का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें। मालवीय जी सत्य, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति तथा आत्मत्याग में अद्वितीय थे। इन समस्त आचरणों पर वे केवल उपदेश ही नहीं दिया करते थे, अपितु स्वयं उनका पालन भी किया करते थे। वे अपने व्यवहार में सदैव मृदुभाषी रहे।

    1. महामना मदन मोहन मालवीय किस विश्वविद्यालय के प्रणेता थे?
    (क) दिल्ली विश्वविद्यालय
    (ख) काशी हिंदू विश्वविद्यालय
    (ग) अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
    (घ) बनारस संस्कृत विश्वविद्यालय

    2. मालवीय जी को ‘महामना’ की उपाधि क्यों दी गई थी?
    (क) क्योंकि वे महान योद्धा थे
    (ख) क्योंकि वे देश के पहले राष्ट्रपति थे
    (ग) क्योंकि उन्होंने समाज, शिक्षा और मातृभाषा की सेवा में अपना जीवन अर्पित किया था
    (घ) क्योंकि वे प्रसिद्ध लेखक थे

    3. मालवीय जी के व्यक्तित्व की कौन-सी विशेषता नहीं थी?
    (क) सत्यनिष्ठा
    (ख) मृदुभाषिता
    (ग) आत्मत्याग
    (घ) कठोर भाषण शैली

    4. मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना किस उद्देश्य से की थी?

    5. मालवीय जी के व्यक्तित्व से हमें कौन-कौन से आदर्श ग्रहण करने चाहिए?

  3. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नो के उत्तर दीजिए:
    देखकर बाधा विविध, बहु विघ्न घबराते नहीं।
    रह भरोसे भाग के दुख भोग पछताते नहीं।
    काम कितना ही कठिन हो किंतु उकताते नहीं।
    भीड़ में चंचल बने जो वीर दिखलाते नहीं।।
    हो गए एक आन में उनके बुरे दिन भी भले।
    सब जगह सब काल में वे ही मिले फूले-फले।।
    आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही।
    सोचते-कहते हैं जो कुछ, कर दिखाते हैं वही।।
    मानते जी की हैं, सुनते हैं सदा सबकी कही।
    जो मदद करते हैं अपनी इस जगत में आप ही।।
    भूलकर वे दूसरों का मुँह कभी तकते नहीं।
    कौन ऐसा काम है वे कर जिसे सकते नहीं।।

    1. वीर व्यक्ति विपत्तियों में कैसा व्यवहार करते हैं?
      (क) वे घबराते हैं
      (ख) वे हार मान लेते हैं
      (ग) वे दृढ़ और साहसी रहते हैं
      (घ) वे दूसरों से सहायता माँगते हैं
    2. कवि के अनुसार, सच्चे कर्मवीर किस बात में विश्वास रखते हैं?
      (क) भाग्य पर
      (ख) दूसरों की सहायता पर
      (ग) अपने परिश्रम और कर्म पर
      (घ) भविष्य की चिंता पर
    3. “आज करना है जिसे करते उसे हैं आज ही” से कवि का क्या संदेश है?
      (क) कार्य को टालना चाहिए
      (ख) कार्य को तुरंत करना चाहिए
      (ग) कार्य दूसरों से करवाना चाहिए
      (घ) कार्य से बचना चाहिए
    4. कवि ने इस कविता में सच्चे कर्मवीर के कौन-कौन से गुण बताए हैं?
    5. “भूलकर वे दूसरों का मुँह कभी तकते नहीं” — इस पंक्ति का क्या अर्थ है?
  4. खंड – ख व्यावहारिक व्याकरण

  5. व्याकरण आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं सात के उत्तर दीजिए।
    1. उस पेड़ पर चढ़ जाओ – यहाँ रेखांकित शब्द में विशेषण है –

      क) सार्वनामिक

      ख) संख्यावाचक

      ग) परिमाणवाचक

      घ) गुणवाचक

    2. मातृभाषा में कौन-सा समास है?

      क) द्विगु

      ख) कर्मधारय

      ग) तत्पुरुष

      घ) द्वन्द

    3. पावक – इस शब्द में संधि विच्छेद करो –

      क) पो + आक

      ख) पा + अक

      ग) पौ + अक

      घ) पू + अक

    4. हलवाई शब्द का उचित विपरीत लिंग शब्द चुनिए-

      क) हलवाईन

      ख) हलवायीन

      ग) हलवानी

      घ) हलवाइन

    5. झाँसा देना मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
    6. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-
      1. उर्वर
      2. विस्तृत
    7. निम्नलिखित शब्दों के लिए दो-दो पर्यायवाची शब्द लिखिए-
      1. अरण्य
      2. पेड़
    8. भारत में सर्वाधिक लोगों द्वारा कौन सी भाषा बोली जाती है?
  6. खंड – ग पाठ्य पुस्तक

  7. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश अथवा काव्यांश का उत्तर दीजिए
    1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
      हैं जनम लेते जगह में एक ही,
      एक ही पौधा उन्हें है पालता।
      रात में उन पर चमकता चाँद भी,
      एक ही सी चाँदनी है डालता।
      मेह उन पर है बरसता एक सा,
      एक सी उन पर हवायें हैं बही।
      पर सदा ही यह दिखाता है हमें,
      ढंग उनके एक से होते नहीं।

      प्रश्न:

      1. फूल और काँटे के जन्म स्थान के बारे में कविता में क्या कहा गया है? (1)
        (क) वे अलग-अलग पौधों पर उगते हैं
        (ख) वे एक ही पौधे पर उगते हैं
        (ग) वे केवल बगीचे में ही उगते हैं
        (घ) वे जंगल में ही मिलते हैं
      2. फूल और काँटे पर एक ही सी ________ है डालता। (1)
      3. कवि ने फूल और काँटे में कौन-सा मुख्य अंतर बताया है? (1)
      4. इस अंश के आधार पर बताइए कि प्रकृति में समान परिस्थितियों के बाद भी फूल और काँटे में कैसा अंतर दिखाई देता है? (2)
    2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
      राजा ने उसी समय अपने मंत्री को बुलाया और उसके कान में कुछ फुसफुसाया। मंत्री तुरंत महल के बाहर चला गया। लेकिन शीघ्र ही वह दो सेवकों के साथ लौटा जो एक बहुत बड़ी-सी पेटी लाए थे। दोनों ने पेटी को बहुत सावधानी से द्वार के पास ऐसे रख दिया कि वह राजा को दिखाई दे सके और स्वयं एक ओर हट गए। तीनों भाई दूर से खड़े उन्हें देखते रहे। उन्होंने इस बात को ध्यान से देखा कि पेटी कहाँ से और कैसे लाई गई थी और किस ढंग से रखी गई थी।
      “हाँ, तो चोरों, हमें बताओ कि उस पेटी में क्या है?” राजा ने कहा।
      “महाराज, हम तो पहले ही यह विनती कर चुके हैं कि हम चोर नहीं हैं”, सबसे बड़े भाई ने कहा। “पर यदि आप चाहते हैं तो मैं आपको यह बता सकता हूँ कि उस पेटी में क्या है। उसमें कोई छोटी-सी गोल वस्तु है।”

      प्रश्न:

      1. राजा ने मंत्री को क्या करने का आदेश दिया? (1)
        1. तीनों भाइयों को बुलाने का
        2. नगर में घूमने का
        3. एक बड़ी पेटी लाने का
        4. दरबार सजाने का
      2. मंत्री दो सेवकों के साथ लौटा जो ________ लेकर आए थे। (1)
      3. तीनों भाइयों ने क्या ध्यानपूर्वक देखा? (1)
      4. राजा के आदेश पर मंत्री ने क्या किया और सेवकों ने पेटी को कहाँ रखा? (2)
  8. पाठ्य पुस्तक मल्हार पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए।
    1. गिरिधर कविराय का जीवन-दर्शन क्या है?
    2. ‘तालों में जीव जलचर अति प्रसन्न होते’ – यह पंक्ति वर्षा का किस पक्ष पर प्रभाव दर्शाती है?
    3. माँ, कह एक कहानी कविता में बगीचे का प्रकृति चित्रण कैसा दर्शाया गया है?
    4. कथक नृत्य के विभिन्न पक्षों की बिरजू महाराज ने किस तरह व्याख्या की?
    5. “नहीं होना बीमार” कहानी में आम खाने के दृश्य से बच्चे के मन की कौन-सी स्थिति प्रकट होती है?
    6. लोककथा में राजा ने पहले भाइयों पर संदेह किया लेकिन बाद में उन्हें निर्दोष माना। राजा की सोच क्यों बदल गई?
  9. खंड – घ रचनात्मक लेखन

  10. अपने विद्यालय की प्रधानाचार्या को छात्रवृत्ति के लिए प्रार्थना-पत्र लिखिए।

    अथवा

    पुस्तक विक्रेता से पुस्तकें मँगवाने हेतु पत्र लिखिए।

  11. मेरी दिल्ली हरी-भरी विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

    अथवा

    मेरा अंतरिक्ष में जाने का सपना विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

Class 7 Hindi Malhar Sample Paper Solution

Practicing the CBSE Class 7 Hindi Malhar Sample Paper also enables students to identify their strengths and weaknesses in different areas of the subject. It gives them a clear idea about how much detail to include in answers, how to structure their writing, and how to interpret questions correctly. The 40-mark paper format encourages concise yet well-organized responses, helping students enhance their analytical and creative expression in Hindi (Malhar).

  1. खंड – क अपठित बोध

  2. 1. ख) काशी हिंदू विश्वविद्यालय

    2. (ग) क्योंकि उन्होंने समाज, शिक्षा और मातृभाषा की सेवा में अपना जीवन अर्पित किया था

    3. (घ) कठोर भाषण शैली

    4. मालवीय जी ने काशी हिंदू विश्वविद्यालय की स्थापना ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करने के उद्देश्य से की थी, जो देश की सेवा कर सकें और भारत का मस्तक गौरव से ऊँचा कर सकें। वे चाहते थे कि शिक्षित युवा राष्ट्र के निर्माण में योगदान दें।

    5. मालवीय जी के जीवन से हमें सत्यनिष्ठा, ब्रह्मचर्य, व्यायाम, देशभक्ति, आत्मत्याग और मृदुभाषिता जैसे आदर्श अपनाने चाहिए। वे केवल उपदेश नहीं देते थे, बल्कि स्वयं उन सिद्धांतों का पालन कर दूसरों के लिए प्रेरणा बनते थे।

    1. (ग) वे दृढ़ और साहसी रहते हैं
    2. (ग) अपने परिश्रम और कर्म पर
    3. (ख) कार्य को तुरंत करना चाहिए
    4. कवि ने बताया है कि सच्चे कर्मवीर व्यक्ति कठिनाइयों से नहीं डरते, परिश्रमी, आत्मनिर्भर, साहसी और दृढ़निश्चयी होते हैं। वे अपने काम को टालते नहीं और हर परिस्थिति में आत्मविश्वास बनाए रखते हैं।
    5. इस पंक्ति का अर्थ है कि सच्चे कर्मवीर व्यक्ति दूसरों पर निर्भर नहीं रहते। वे अपने कार्य स्वयं करते हैं और किसी से सहायता की अपेक्षा नहीं रखते।
  3. खंड – ख व्यावहारिक व्याकरण

  4. व्याकरण आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं सात के उत्तर दीजिए।
    1. (क) सार्वनामिक

      व्याख्या: सर्वनाम उस विशेषण के रूप में प्रयोग हुआ है।

    2. (ग) तत्पुरुष

      व्याख्या: तत्पुरुष

    3. (ग) पौ + अक

      व्याख्या: अयादि संधि

    4. (घ) हलवाइन

      व्याख्या: हलवाइन

    5. झाँसा देना- (धोखा देना) झाँसा देने वालों की तरफ सावधान रहना चाहिए क्योंकि वे सब कुछ लूट कर ले जाते हैं।
      1. ऊसर
      2. संक्षिप्त
      1. वन, जंगल
      2. पादप, वृक्ष
    6. हिन्दी (देवनागरी लिपि)
  5. खंड – ग पाठ्य पुस्तक

  6. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश अथवा काव्यांश का उत्तर दीजिए
      1. (ख) वे एक ही पौधे पर उगते हैं
      2. चाँदनी
      3. फूल सुख और सुंदरता देते हैं जबकि काँटे पीड़ा पहुँचाते हैं।
      4. कवि कहता है कि फूल और काँटे एक ही पौधे पर, एक ही वातावरण में पनपते हैं, लेकिन उनके स्वभाव और कर्म भिन्न हैं। फूल सौंदर्य व सुख देते हैं, जबकि काँटे हानि पहुँचाते हैं।
      1. (iii) एक बड़ी पेटी लाने का
      2. एक बहुत बड़ी-सी पेटी
      3. तीनों भाइयों ने ध्यानपूर्वक देखा कि पेटी कहाँ से और कैसे लाई गई थी तथा किस ढंग से द्वार के पास रखी गई।
      4. राजा के कान में कुछ कहने के बाद मंत्री महल के बाहर गया और दो सेवकों के साथ लौटा। वे एक बहुत बड़ी-सी पेटी लाए और उसे सावधानी से द्वार के पास ऐसे रख दिया कि वह राजा को स्पष्ट दिख सके।
  7. पाठ्य पुस्तक मल्हार पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए।
    1. गिरिधर कविराय का जीवन-दर्शन यह है कि मनुष्य को भूतकाल की चिंता छोड़कर वर्तमान में जीना चाहिए। सोच-समझकर कार्य करने से ही सुख की प्राप्ति संभव है।
    2. यह पंक्ति दिखाती है कि वर्षा का प्रभाव केवल भूमि पर नहीं, जलचर जीवों पर भी पड़ता है। तालाबों में पानी भरने से जलचरों का जीवन सक्रिय और आनंदमय हो जाता है। यह प्राकृतिक चक्र की संतुलनकारी भूमिका को दर्शाता है।
    3. बगीचे में अनेक रंगों के फूल खिले थे। मंद-मंद शीतल वायु बह रही थी । फूलों पर ओस की बूँदें झिलमिला रही थीं। तालाब का जल हिलोरे ले रहा था।
    4. महाराज ने कथक को केवल नृत्य नहीं, बल्कि संपूर्ण सांस्कृतिक अभिव्यक्ति माना। उन्होंने लय, भाव, अभिनय, कविता, संगीत और कथा को जोड़कर इसे बहुआयामी रूप दिया। उनके अनुसार यह आत्मा की भाषा है, न कि केवल शारीरिक कला।
    5. जब बच्चा मुन्नू को आम चूसते देखता है, तो उसके भीतर ईर्ष्या, गुस्सा और ग्लानि की भावना आती है। यह उसके पछतावे और भूख की तीव्रता को दर्शाता है।
    6. लोककथा में राजा ने पहले भाइयों पर संदेह किया लेकिन बाद में उन्हें निर्दोष माना। राजा की सोच इसलिए बदल गई क्योंकि उन्होंने शांत मन से अपने अवलोकन और तर्कों को बताया। राजा उन भाइयों की बुद्धिमानी, सूझबूझ और निरीक्षण क्षमता से बहुत प्रभावित हुआ। उसे समझ आ गया कि ये चोर नहीं हैं बल्कि गहराई से सोचने वाले सत्यप्रिय और बुद्धिमान लोग हैं।
  8. खंड – घ रचनात्मक लेखन

  9. सेवा में,
    प्रधानाचार्या जी
    डीप परमार्थ स्कूल
    गुडगाँव , हरयाणा।
    महोदया, आपने प्रार्थना सभा में घोषणा की थी कि परीक्षाओं में अस्सी प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियाँ प्रदान की जाएंगी।
    मैंने इस बार कक्षा 5 की परीक्षा में 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। अध्ययन के साथ-साथ मैंने कई प्रतियोगिताओं में भी पुरस्कार प्राप्त किये हैं। मैं विद्यालय की हॉकी टीम का कप्तान भी हूँ। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक न होने के कारण छात्रवृत्ति मेरे लिए गई है। यदि आर्थिक संकट की समस्या हल न हुई तो मुझे विवश होकर पढ़ाई बंद करनी पड़ेगी।
    आशा है आप मेरी योग्यता व विवशता को ध्यान में रखते हुए छात्रवृत्ति प्रदान करेंगी।
    सधन्यवाद!
    आपका आज्ञाकारी शिष्य
    गिरीश कुमार
    कक्षा-6 (अ)
    दिनांक-……..


    अथवा

    सेवा में,
    प्रबंधक महोदय,
    पवन प्रा० लि०
    565, पृथ्वीराज चौहान रोड,
    कोटा, राजस्थान।
    5 जून 2019,
    महोदय,
    मुझे निम्नलिखित पुस्तकों की शीघ्र आवश्यकता है। कृपया इन पुस्तकों का नवीन संस्करण वी०पी०पी० द्वारा शीघ्र भिजवाने का कष्ट करें। ध्यान रहे कि पुस्तकें कटी-फटी न हों। उनकी छपाई सुंदर तथा ज़िल्द मज़बूत हों। किताबों की पैकिंग ठीक तरह से की गई हों ताकि वे रास्ते में मुड़ें या कटे-फटें न। मैं एक हज़ार रुपए अग्रिम भेज रहा हूँ। शेष राशि का बिल बनाकर कमीशन काटने का भी कष्ट करें। पुस्तकों का विवरण इस प्रकार है-

    1. पवन हिंदी गाइड – कक्षा 6 – 10 प्रति
    2. पवन गणित – कक्षा 8 – 7 प्रति
    3. पवन हिंदी कोर्स ए नवम कक्षा हेतु – 8 प्रति
    4. पवन हिंदी कोर्स बी दशवीं कक्षा हेतु – 5 प्रति

    धन्यवाद
    भवदीया
    दीपिका चोपड़ा
    127/2, जयपुर, राजस्थान।

  10. मेरी दिल्ली हरी-भरी

    मैं जिस भू-भाग पर रहता हूँ उसका नाम दिल्ली है। इसे ‘भारत का हृदय’ भी कहा जाता है। हमारे देश की राजधानी भी यहीं है। यह राजसत्ता का केंद्र रही है। स्वतंत्र भारत में दिल्ली का सौंदर्य भी बढ़ा है। अब तो इसका हर स्थान दर्शनीय है।
    दिल्ली का सौंदर्य बढ़ाने में ऊँची-ऊँची इमारतों का योगदान है तो इसके हरे-भरे वृक्षों का योगदान भी कम नहीं है। दुर्भाग्य से कभी विकास के नाम पर, कभी अवैध कॉलोनियाँ बसाने के नाम पर तो कभी सड़कों को चौड़ा करने के लिए या मेट्रो रेल विस्तार के लिए इन हरे-भरे वृक्षों को काटा जाता रहा है, जिससे इसकी हरियाली में कमी आई है। जिन खेतों में हरी-भरी फसलें पैदा होती थीं आज उनमें कॉलोनियाँ बसाकर कंक्रीट के जंगल खड़े किए जा रहे हैं। दिल्ली के सौंदर्य को बनाए रखने के लिए व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण की आवश्यकता है। इस संबंध में जन-जागरूकता अभियान चलाना चाहिए। मैं चाहता हूँ कि इसकी शुरुआत विद्यालय स्तर से की जाए। प्रत्येक विद्यार्थी दो या तीन पौधे भी लगाए और उनकी देखभाल करे तो उसके आस-पास हरियाली हो जाएगी। खाली पड़ी जगहों में मैं पेड़ लगाकर वहाँ की हरियाली बढ़ाने में योगदान दूंगा।
    दिल्ली को हरा-भरा बनाने की दिशा में यह प्रयास सराहनीय है। हमें भी अधिकाधिक पौधे लगाकर एवं उनकी देखभाल कर दिल्ली को हरी-भरी बनाना चाहिए, जिससे इसके सौंदर्य में चार चाँद लग सकें।


    अथवा

    मेरा अंतरिक्ष में जाने का सपना

    मेरा अंतरिक्ष में जाने का सपना मेरे मन में चाँद-सितारों की दुनिया को देखने और अंतरिक्ष की सैर करने की अपार इच्छा है। मेरी चाह है कि तारों की झिलमिलाहट में मेरा आशियाना हो। मैं चाँद पर घूम सकूँ। यदि मेरी यह इच्छा पूरी हो जाए तो मैं स्वयं को सौभाग्यशाली समझूगी और अंतरिक्ष के छिपे रहस्यों को जान पाऊँगी। तारे कैसे टूटते हैं, कैसे नए तारे निर्मित होते हैं, तारों को रोशनी कहाँ से मिलती है, चाँद पर क्या-क्या है, ग्रहों नक्षत्रों की दुनिया कैसी है आदि। ऐसे कई सवाल हैं जो मेरे मन में उठते हैं। मैं अपने जीवन में इस चाह को पूरा करने की पूरी कोशिश करूँगी। इस हेतु संबंधित विषयों का अध्ययन कर भरसक प्रयत्न करूंगी कि इस क्षेत्र में आगे बढ़ सकूँ। विज्ञान विषय में विशेष रुचि रखूगी। विभिन्न खगोल-शास्त्रियों से मिलकर इससे संबंधित ज्ञान प्राप्त करूँगी। जो लोग चाँद की सैर कर आए हैं उनसे संपर्क स्थापित करूंगी। मझे यह भी मालूम है कि यदि कोई विद्यार्थी इस ओर कदम बढ़ाता है तो हमारी सरकार भी उसे प्रोत्साहित कर प्रत्येक सुविधा उपलब्ध करवाती हैं।

Moreover, regular practice with sample papers fosters a sense of familiarity with the exam format and reduces last-minute stress. Teachers and parents can use these papers as an effective revision tool to track progress and ensure conceptual clarity. Ultimately, the CBSE Class 7 Hindi Malhar Sample Paper is not just a test resource—it’s a comprehensive guide that nurtures language skills and boosts exam readiness in an engaging and efficient way.

You can also access other Sample Papers for class 7 here. Especially Class 7 Hindi Malhar Sample Paper will surely help you to get better grades in your exams.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

Learn8 App

Practice unlimited questions for Entrance tests & government job exams at ₹99 only

Install Now