1. Home
  2. /
  3. CBSE Sample Papers
  4. /
  5. Class 6 Sample Papers
  6. /
  7. Hindi Sample Papers
  8. /
  9. Class 6 Hindi Malhar Sample Paper (40 Marks)

Class 6 Hindi Malhar Sample Paper (40 Marks)

कक्षा – 6 हिंदी मल्हार आदर्श प्रश्न पत्र (40 अंक)

The Class 6 Hindi Malhar Sample Paper is a specially designed resource for students preparing for their periodic assessments, also known as PA-1, PA-2, PA-3, and PA-4. These periodic tests are conducted four times a year in most schools to assess students’ progress in a structured way. The first two PA exams usually take place before the Half-Yearly Exams, while the remaining two are held before the Annual Exams at regular intervals.

Most schools, especially Kendriya Vidyalayas (KVS), follow a uniform question paper pattern for the 40-mark Class 6 Hindi Malhar exam. The Class 6 Hindi Malhar Sample Paper provided here closely follows the KVS format, making it an ideal reference for students across India. It helps them get familiar with the question structure, marking scheme, and important topics that are frequently covered in school exams.

Practising with the Hindi Malhar model question paper for periodic tests is one of the best ways for students to prepare effectively. By solving these papers regularly, students not only gain confidence but also improve their writing speed and accuracy. Consistent practice with the Class 6 Hindi Malhar Sample Paper ensures that students can achieve higher grades and perform well in their school examinations.

Download as PDF

Class 6 Hindi Malhar Sample Paper (40 Marks)


अधिकतम अंक: 40
निर्धारित समय: 2 hours


सामान्य निर्देश:

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  • प्रश्नों के उत्तर यथासंभव क्रम से लिखें।

  1. खंड – क अपठित बोध

  2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़िए और दिए गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
    यह संसार कर्मभूमि है। उत्तम कर्म करने वाले को उत्तम फल मिलता है। बुरे कर्म करने वाले को कष्ट झेलने पड़ते हैं। संसार में कभी ऐसा भी देखा जाता है कि अच्छे कार्य करने वाला दंड भुगतता है और बुरे काम करने वाले खुशहाल होते हैं। यह स्थिति अधिक दिनों तक नहीं रहती। देर-सवेर अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा फल अवश्य मिलता है। आदमी को चाहिए कि वह ऐसे कर्म करे जिससे दूसरों का भी भला हो और स्वयं को सुख-शांति मिले।

    1. संसार को गद्यांश में किस रूप में बताया गया है?
      (क) शिक्षा का स्थान
      (ख) कर्मभूमि
      (ग) आनंद का स्थान
      (घ) त्याग का स्थान
    2. उत्तम कर्म करने वाले को क्या प्राप्त होता है?
      (क) दुख
      (ख) उत्तम फल
      (ग) कोई परिणाम नहीं
      (घ) अविचल सुख
    3. बुरे कर्म करने वाले को किसका सामना करना पड़ता है?
      (क) सुख-शांति
      (ख) कष्ट
      (ग) उत्तम फल
      (घ) अनुकूल अवसर
    4. कभी-कभी संसार में अच्छे कर्म करने वाला दंड क्यों भुगतता है और बुरे कर्म करने वाला खुशहाल क्यों होता है?
    5. हम अपने कर्मों के माध्यम से किस प्रकार दूसरों और स्वयं के लिए भला कर सकते हैं?
  3. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपवूक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:-
    बरसा रहा है रवि अनल, भूतल तवा-सा जल रहा।
    चल रहा सन-सन पवन, तन से पसीना ढल रहा।
    देखो कृषक शोणित सुखाकर, हल तथापि चला रहे।
    किस लोभ से इस आँच में, अपना शरीर जला रहे।
    मध्याह्न उनकी गृहणियाँ, ले रोटियाँ पहुँची वहीं।
    हैं रोटियाँ रूखी उसे है, साग की चिंता नहीं।
    भर पेट भोजन पा गए, तो भाग्य मानो जग गए।

    1. रवि को कविता में किस रूप में प्रस्तुत किया गया है?
      (क) शांत और कोमल
      (ख) अनल की तरह जलता हुआ
      (ग) बादलों के समान
      (घ) ठंडी हवा के समान
    2. कृषक इस गर्मी में क्या कर रहे हैं?
      (क) आराम कर रहे हैं
      (ख) हल चला रहे हैं
      (ग) सो रहे हैं
      (घ) खाना खा रहे हैं
    3. गृहणियाँ मध्याह्न में क्या ले कर आती हैं?
      (क) फल
      (ख) रोटियाँ
      (ग) पानी
      (घ) फूल
    4. कृषकों के कठिन परिश्रम और गर्मी में काम करने के महत्व को समझाइए।
    5. कविता में “भर पेट भोजन पा गए, तो भाग्य मानो जग गए” पंक्ति का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  4. खंड – ख व्यावहारिक व्याकरण

  5. व्याकरण आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं सात के उत्तर दीजिए।
  1. मुस्कुराहट किस प्रकार की संज्ञा का उदाहरण है?

    क) समूहवाचक संज्ञा

    ख) जातिवाचक संज्ञा

    ग) द्रव्यवाचक संज्ञा

    घ) भाववाचक संज्ञा

  2. उच्छवास का विपरीतार्थक शब्द क्या होगा?

    क) निःश्वास

    ख) विश्वास

    ग) उत्साह

    घ) श्वास

  3. टांग अड़ाना – मुहावरे का अर्थ बताइए-

    क) टांगो से लड़ना

    ख) बदनाम करना

    ग) बिना कारण लड़ना

    घ) रुकावट पैदा करना

  4. आलस्य मनुष्य का शत्रु है; इससे दूर रहो। इस वाक्य में कौन-कौन से विराम चिह्न प्रयुक्त किए गए हैं?

    क) निर्देशक-पूर्ण विराम

    ख) योजक-निर्देशक

    ग) अर्धविराम-पूर्णविराम

    घ) उदाहरण-अर्ध विराम

  5. नीचे दिए रेखांकित वाक्यों में संज्ञा की पहचान कीजिए-
    1. मैं भारत में रहता हूँ।
    2. ज्यादा भागने से मुझे थकान हो जाती है।
  6. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-
    1. आदि
    2. सृष्टि
  7. न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी लोकोक्ति का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
  8. भागते चोर की लंगोटी भली लोकोक्ति का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
  1. खंड – ग पाठ्य पुस्तक

  2. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश अथवा काव्यांश का उत्तर दीजिए
    1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
      कौशल दिखलाया चालों में
      उड़ गया भयानक भालों में।
      निर्भीक गया वह ढालों में
      सरपट दौड़ा करवालों में।
      है यहीं रहा, अब यहाँ नहीं
      वह वहीं रहा है वहाँ नहीं।
      थी जगह न कोई जहाँ नहीं
      किस अरि-मस्तक पर कहाँ नहीं।

      प्रश्न:

      1. चेतक किससे निर्भीक होकर गुज़रा? (1)
        क. नदी से
        ख. बादल से
        ग. ढालों से
        घ. पर्वत से
      2. “है यहीं रहा, अब ________ नहीं।” (1)
      3. “है यहीं रहा, अब यहाँ नहीं” पंक्ति से चेतक की कौन-सी विशेषता प्रकट होती है? (1)
      4. इस अंश में चेतक की गति और साहस का वर्णन कीजिए। (2)
    2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
      बाबा भारती भी मनुष्य ही थे। अपनी चीज़ की प्रशंसा दूसरे के मुख से सुनने के लिए उनका हृदय भी अधीर हो गया। घोड़े को खोलकर बाहर लाए और उसकी पीठ पर हाथ फेरने लगे। एकाएक उचककर सवार हो गए, घोड़ा हवा से बातें करने लगा। उसकी चाल को देखकर खड्गसिंह के हृदय पर साँप लोट गया। वह डाकू था और जो वस्तु उसे पसंद आ जाए उस पर वह अपना अधिकार समझता था। उसके पास बाहुबल था, आदमी थे और बेरहमी थी। जाते-जाते उसने कहा, “बाबाजी, मैं यह घोड़ा आपके पास न रहने दूँगा।”

      प्रश्न:

      1. बाबा भारती घोड़े पर चढ़कर क्या कर रहे थे? (1)
        क) गाँव जा रहे थे
        ख) हवा से बातें कर रहे थे
        ग) घोड़े को दाना खिला रहे थे
        घ) उसे बेचने की सोच रहे थे
      2. खड्गसिंह ने जाते-जाते कहा कि वह यह घोड़ा बाबा भारती के पास ________। (1)
      3. खड्गसिंह का मन सुलतान को देखकर क्यों डगमगा गया? (1)
      4. इस प्रसंग से बाबा भारती और खड्गसिंह के स्वभाव में क्या अंतर दिखाई देता है? (2)
  3. पाठ्य पुस्तक मल्हार पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए।
    1. कविता में झरनों और चिड़ियों का कैसे वर्णन किया गया है?
    2. चेतक की वीरता कविता में चेतक का अद्वितीय गुण क्या है?
    3. गौतम बुद्ध और उनकी शिक्षा का क्या महत्व है?
    4. बाबा भारती ने घोड़ा खोने के बाद क्या अनुभव किया?
    5. लेखक ने ईंधन और सूर्य-ऊर्जा के संबंध को किस प्रकार समझाया है?
    6. बाबा भारती ने खड्गसिंह को घोड़ा देने के बजाय क्या प्रार्थना की?
  4. खंड – घ रचनात्मक लेखन

  5. अतिरिक्त धनराशि मँगवाने हेतु पिताजी को पत्र लिखिए।

    अथवा

    सेक्शन बदलने के लिए प्रधानाचार्य को पत्र लिखिए।

  6. दिए गए चित्र को देखकर लगभग 100 शब्दों में वर्णन कीजिए।

    अथवा

    दिए गए चित्र को देखकर लगभग 100 शब्दों में वर्णन कीजिए।

Class 6 Hindi Malhar Sample Paper Solution

Here is the solution of class 6 Hindi Malhar model question paper with detailed explaination. Class 6 Hindi Malhar question paper has four sections. Here, you will get soltion to each section one by one.

  1. खंड – क अपठित बोध

    1. (ख) कर्मभूमि
    2. (ख) उत्तम फल
    3. (ख) कष्ट
    4. कभी-कभी अच्छे कार्य करने वाले को अस्थायी दंड और बुरे कर्म करने वाले को अस्थायी सुख मिलता है, लेकिन यह स्थिति स्थायी नहीं होती। अंततः अच्छे को अच्छा और बुरे को बुरा फल अवश्य मिलता है।
    5. हमें ऐसा कर्म करना चाहिए जिससे दूसरों को लाभ और स्वयं को सुख-शांति प्राप्त हो। अपने कर्मों में सदाचार और परोपकार शामिल करके हम समाज और अपने जीवन में भलाई ला सकते हैं।
    1. (ख) अनल की तरह जलता हुआ
    2. (ख) हल चला रहे हैं
    3. (ख) रोटियाँ
    4. कृषक कठिन परिश्रम करके गर्मी और तेज धूप में खेत जोतते हैं। उनका यह परिश्रम समाज के लिए अनिवार्य है क्योंकि इससे अन्न का उत्पादन होता है और सभी को भोजन मिलता है। यह मेहनत धैर्य, साहस और निष्ठा का उदाहरण प्रस्तुत करती है।
    5. इसका अर्थ है कि जब कृषक भूख मिटा लेते हैं और भोजन प्राप्त कर लेते हैं, तो उनके लिए जीवन संतोषजनक और सुखद हो जाता है। उनके परिश्रम का फल उन्हें मिल चुका है और उन्हें राहत और संतोष का अनुभव होता है।
  2. खंड – ख व्यावहारिक व्याकरण

  3. व्याकरण आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं सात के उत्तर दीजिए।
    1. (घ) भाववाचक संज्ञा

      व्याख्या: मुस्कुराहट भाववाचक संज्ञा है।

    2. (क) निःश्वास

      व्याख्या: निःश्वास

    3. (घ) रुकावट पैदा करना

      व्याख्या: टाँग अड़ाना (रुकावट पैदा करना) – उसे कुछ आता-जाता तो है नहीं, किन्तु टाँग हर बात में अड़ाता रहता है।

    4. (ग) अर्धविराम-पूर्णविराम

      व्याख्या: सही विकल्प है – अर्ध विराम-पूर्ण विराम
      इस उदाहरण में अभी सूचना समाप्त नहीं हुई थी इसलिए ‘अर्ध विराम’ का प्रयोग किया गया और वाक्य के अंत में पूर्ण विराम का प्रयोग तो होता ही है|

      1. व्यक्तिवाचक संज्ञा
      2. भाववाचक संज्ञा
      1. अंत
      2. प्रलय
    5. न रहेगा बाँस, न बजेगी बाँसुरी – (झगड़े की जड़ ही नष्ट कर देना) अगर दोनों परिवारों के बीच झगड़ा इस पेड़ को ही लेकर है तो इसे काट डालो या बेच दो, न रहेगा बाँस न बजेगी बाँसुरी।
    6. भागते चोर की लंगोटी भली – (सब कुछ नष्ट होता देख, कुछ बचा लेना अच्छा है) किरायेदार एक साल का किराया दिए बिना ही भाग गया, मगर गिरवी पड़े जेवर छोड़ गया। मैंने सोचा-भागते चोर की लंगोटी भली।
  4. खंड – ग पाठ्य पुस्तक

  5. निम्नलिखित में से किसी एक गद्यांश अथवा काव्यांश का उत्तर दीजिए
      1. ग. ढालों से
      2. यहाँ
      3. इस पंक्ति से चेतक की गति और चपलता स्पष्ट होती है। वह क्षणभर में किसी स्थान पर दिखता और अगले ही पल अदृश्य हो जाता। उसकी गति साधारण घोड़ों से कहीं अधिक विलक्षण थी।
      4. इस अंश में चेतक की निर्भीकता और तेज गति का सजीव चित्रण है। वह भालों, ढालों और तलवारों से निर्भीक होकर गुजरता। उसकी गति इतनी तीव्र थी कि शत्रु यह समझ ही नहीं पाते कि वह कहाँ है और कहाँ नहीं।
      1. ख) हवा से बातें कर रहे थे
      2. न रहने देगा
      3. सुलतान की सुंदरता और चाल देखकर खड्गसिंह ईर्ष्या और लालच से भर गया। डाकू होने के कारण वह हर प्रिय वस्तु पर अपना अधिकार समझता था।
      4. बाबा भारती का स्वभाव सरल, निष्कपट और प्रेममय था, वे घोड़े को बच्चे जैसा मानते थे। खड्गसिंह का स्वभाव लालची, स्वार्थी और निर्दयी था, जो बलपूर्वक वस्तु हथियाने की सोचता था।
  6. पाठ्य पुस्तक मल्हार पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए।
    1. कविता में झरनों का वर्णन पहाड़ियों में झरते हुए किया गया है और चिड़ियों की चहक का उल्लेख झाड़ियों में होता है, जो प्राकृतिक सुंदरता और शांति को दर्शाता है।
    2. चेतक का अद्वितीय गुण उसकी निडरता और गति थी। उसकी चाल इतनी तेज़ थी कि वह हवा से भी तेज़ था और रणभूमि में शत्रु के बीच जाकर निर्भयता से खड़ा होता था।
    3. गौतम बुद्ध ने करुणा और शांति की शिक्षा दी, जिससे लोगों को सहानुभूति और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनकी शिक्षा ने दुनिया को नैतिकता और सद्भाव का संदेश दिया।
    4. बाबा भारती ने घोड़ा खोने के बाद गहरा दुःख और निराशा अनुभव की। उन्हें लगा कि उन्होंने अपनी प्रियतम वस्तु खो दी है, लेकिन उन्होंने अपने व्यक्तिगत दुःख को समाज के विश्वास की रक्षा के लिए न्योछावर कर दिया। उनके मन में इस बात की चिंता थी कि अगर यह घटना सामने आई, तो समाज में गरीबों पर से विश्वास उठ जाएगा।
    5. ईंधन जैसे लकड़ी जलाने पर प्रकाश और ताप निकलता है। लेखक बताते हैं कि यह शक्ति वास्तव में सूर्य की ऊर्जा है, जो पेड़-पौधों के रेशों में संचित रहती है। इस प्रकार सूरज ही धरती के जीवन और ऊर्जा का मूल स्रोत है।
    6. बाबा भारती ने खड्गसिंह से यह प्रार्थना की कि वह इस घटना को किसी के सामने प्रकट न करे। उन्होंने कहा कि अगर लोगों को इस घटना का पता चल गया, तो वे गरीबों पर विश्वास करना छोड़ देंगे। इस प्रकार, बाबा भारती ने घोड़ा देने के बावजूद समाज में विश्वास और नैतिकता को बनाए रखने की चिंता जताई।
  7. खंड – घ रचनात्मक लेखन

  8. नवयुग छात्रावास दिल्ली कान्वेंट स्कूल
    नई दिल्ली-10
    दिनांक: 4 मार्च, 20XX
    पूज्य पिताजी,
    सादर चरण स्पर्श।
    मैं यहाँ कुशलपूर्वक हूँ और आप सभी की कुशलता के लिए ईश्वर से सदैव प्रार्थना करता हूँ। पिताजी अगले सप्ताह हमारे विद्यालय की ओर से एक शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया गया है। इस यात्रा का आधा खर्च विद्यालय देगा और आधा विद्यार्थी। मैं भी इस शैक्षिक यात्रा में सम्मिलित होना चाहता हूँ।
    आशा है आप मुझे जाने की अनुमति अवश्य देंगे। अत: आप मुझे मासिक व्यय के साथ-साथ चार सौ रुपए अतिरिक्त धनराशि शीघ्र-से-शीघ्र भेज दीजिए।
    माताजी व दीदी को प्रणाम। पत्रोत्तर की प्रतीक्षा में।
    आपका कृपाकांक्षी
    वरुण


    अथवा

    सेवा में,
    प्रधानाचार्य महोदय
    राजकीय माध्यमिक बाल विद्यालय
    राज नगर, नई दिल्ली।
    विषय:- सेक्शन बदलवाने के संबंध में।
    महोदय,
    विनम्र निवेदन यह है कि मैं इस विद्यालय की छठी कक्षा का छात्र हूँ। इस महीने के आरंभ में मुझे टायफाइड हो गया था। इस कारण मुझे दस दिन अस्पताल में भर्ती रहना पड़ा। उसके बाद भी मैं दस दिन और विद्यालय न आ सका। इससे मेरी पढ़ाई पिछड़ गई और मेरा कार्य अधूरा रह गया। मेरा भाई इसी विद्यालय की VI ‘ब’ में पढ़ता है। यदि मेरा सेक्शन बदल दिया जाए तो उसकी सहायता से मैं काम आसानी से पूरा कर सकता हूँ।
    आपसे प्रार्थना है कि मेरा सेक्शन VI ‘अ’ से बदलकर VI ‘ब’ करने की कृपा करें।
    सधन्यवाद,
    आपका आज्ञाकारी शिष्य
    गोविंद सिंह
    VI ‘अ’

  9. यह दृश्य एक नदी का है। नाव नदी किनारे खड़ी है। नदी को पार करने के लिए नाव की आवश्यकता होती है तथा नदी का जल तीव्र गति से बह रहा है। कुछ लोग नाव पर सवार है तथा कुछ नीचे। जो लोग खड़े हैं पार जाने के लिए नाव पर सवार होना चाहते हैं। वे मल्लाह से पूछ रहे हैं कि नदी पार कराने के लिए कितने रुपए लेते हो। मल्लाह से मोल-तोल चल रहा है। वह नाव के द्वारा अपना जरूरी वस्तुएँ एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे है। नदी को तैरकर पार करना खतनाक हो सकता है। एक नाव से कुछ ही लोग उस पार जा पा रहे हैं।


    अथवा

    यह सुंदर चित्र अभ्यारण में स्थित एक तालाब का है। तालाब में दो बाघ पानी में क्रीड़ा कर रहे हैं। ऐसा लगता है कि एक बाघ है तथा दूसरी बाघिन। दोनों गर्मी से मुक्ति पाने के लिए तालाब के पानी में उतर आए हैं। एक-दूसरे से नाक मिलाकर प्रेम प्रदर्शित कर रहे हैं। बाघ एक राष्ट्रीय पशु है, जो बिल्ली के परिवार के अन्तर्गत आता है। यह एक माँसाहारी जानवर है यह बहुत आक्रामक होते हैं। पर्यटक जो अभ्यारण में घूमने आए हैं इन्हें देखकर प्रसन्न हो रहे होंगे। पर्यटक हाथी पर बैठकर अभ्यारण का का मनमोहक दृश्य अपने कैमरे में कैद कर रहे होंगे।

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

Learn8 App

Practice unlimited questions for Entrance tests & government job exams at ₹99 only

Install Now