Home » CBSE Sample Papers » Class 12 Sample Papers » Class 12 Hindi Core Sample Paper 2027 (Set-2)

Class 12 Hindi Core Sample Paper 2027 (Set-2)

The Class 12 Hindi Core Sample Paper 2027 comes with several new changes, making it a useful study material for students preparing for their board exams. By practicing this paper, students can understand the updated exam pattern and get familiar with various types of questions, such as unseen passages, writing tasks, and literature-based sections.

कक्षा 12 हिंदी कोर सैंपल पेपर 2027 का नियमित अभ्यास करने से छात्रों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे परीक्षा में समय को बेहतर तरीके से संभाल पाते हैं। इससे उन्हें अपनी किताबों के पाठ अच्छी तरह समझने में मदद मिलती है और उनकी लिखने व अपनी बात व्यक्त करने की क्षमता भी बेहतर होती है।

इस साल CBSE परीक्षा के पैटर्न को और बेहतर बनाने की कोशिश कर सकता है, जिसमें सोचने-समझने और ज्ञान को सही तरीके से इस्तेमाल करने पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। इसलिए सैंपल पेपर में ऐसे सवाल हो सकते हैं जो रटने के बजाय समझ को परखें।

अच्छी तैयारी के लिए छात्रों को इस सैंपल पेपर को बार-बार हल करना चाहिए और नए पैटर्न, अंक योजना और सवालों के तरीके को ध्यान से समझना चाहिए।

Question Paper and Solution PDF

You can download Class 12 Hindi Core Sample Paper 2027 PDF and solution PDF from the myCBSEguide App or the myCBSEguide website.

कक्षा 12 हिंदी कोर सैंपल पेपर 2026–27 में कई नए परिवर्तन किए गए हैं। इनका मकसद छात्रों की समझ और सोचने की क्षमता को जांचना है। नीचे इन प्रमुख बदलावों को सरल भाषा में बताया गया है:

Class 12 – हिंदी कोर

Class 12 Hindi Core Sample Paper 2027 (Set-2)

निम्नलिखित निर्देशों को बहुत सावधानी से पढ़िए और उनका अनुपालन कीजिए:

  1. यह प्रश्न-पत्र तीन खण्डों में विभाजित है।
  2. खंड – क में अपठित बोध पर आधारित प्रश्न पूछे गए हैं । सभी प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  3. खंड – ख में पाठ्यपुस्तक अभिव्यक्ति और माध्यम से प्रश्न पूछे गए हैं । प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  4. खंड – ग में पाठ्यपुस्तक आरोह तथा वितान से प्रश्न पूछे गए हैं । प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  5. तीनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर देना अनिवार्य है।
  6. यथासंभव तीनों खंडों के प्रश्नों के उत्तर क्रमशः लिखिए।

खंड – क

  1. निम्नलिखित पद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित दिए गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (8)
    तपने के बाद वे भट्टे की समाधि से निकलीं
    और एक वास्तुविद के स्वप्न में
    विलीन हो गईं
    घर एक ईंटों भरी अवधारणा है
    जी बिल्कुल ठीक सुना आपने
    मकान नहीं घर
    जैसे घर में कोई छोटा-बड़ा नहीं होता
    सभी लोग करते हैं सब तरह के काम
    एकदम ईंटों की तरह
    जो होती हैं एक-दूसरे की पर्यायवाची
    एक-दूसरे की बिल्कुल जुड़वाँ
    वैसे ईंटं मेरे पाठ्यक्रम में थीं
    लेकिन जब वे घर बनाने आईं
    तो पाठ्यक्रम से ही बाहर था उनका हर दृश्य
    ईंटों के चट्टे की छाया में
    तीन ईंटें थीं एक मज़दूरनी का चूल्हा
    एक उसके थके हुए सिर के नीचे लगी थी
    बाद में जो लगने से बच गईं
    उनको तो करने थे और बड़े काम
    बक्सों-अलमारियों को सीलन से बचाना था
    टूटे हुए पायों को थामना था
    ऊँची जगहों तक पहुँचने के लिए
    बच्चों का क़द
    ईंटों को ही बढ़ाना था
    हम चाहते हैं ईंटें हों सुडौल
    रंगत हो सुर्ख
    बोली में धातुओं की खनक
    फिर दाम भी हों मुनासिब
    1. तपने के बाद ईंटों के साथ क्या हुआ? (1)
      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
      कथन I: ईंटें भट्टे में समाधिस्थ ही रहीं।
      कथन II: ईंटें भट्टे में ही विलीन हो गईं।
      कथन III: ईंटें भवन-निर्माता के सपनों को आकार देने लग गईं।
      कथन IV: ईंटं भट्टे से बाहर निकल आईं।
      निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए तथा सही विकल्प चुनकर लिखिए।
      विकल्प:
      (A) केवल कथन I सही है।
      (B) केवल कथन IV सही है।
      (C) केवल कथन I और III सही हैं।
      (D) केवल कथन III और IV सही हैं।
    2. पाठ्यक्रम से इतर ईंटों का बाहरी दृश्य क्या था? (1)
      (A) भवन-निर्माण सामग्री के रूप में उपयोग आना
      (B) बच्चों के खेल-कूद की सामग्री के रूप में काम आना
      (C) तपने के लिए भट्टे की अग्नि को सहन करना
      (D) मज़दूरों के दैनिक जीवन की आवश्यकताओं में काम आना
    3. ‘फिर दाम भी हों मुनासिब’ – पंक्ति के माध्यम से मानव स्वभाव की किस विशेषता का पता चलता है? (1)
      (A) कम दाम में गुणवत्तापूर्ण वस्तु खरीदना
      (B) वस्तु खरीदते समय मोल-भाव करना
      (C) उचित मूल्य देकर ही वस्तु खरीदना
      (D) वस्तु खरीदने से पहले जेब टटोलना
    4. मज़दूरनी ने ईंटों का उपयोग कैसे किया? (1)
    5. गृह-निर्माण के पश्चात् बची ईंटों के साथ क्या हुआ? (2)
    6. ‘घर को ईंटों भरी अवधारणा’ किस आधार पर कहा गया है? (2)
  2. निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (10)
    बालमन तकनीक के जाल में बुरी तरह उलझ गया है। खेल, सूचनाएँ, अध्ययन से जुड़ी सामग्री, विद्यालयी गतिविधियों की जानकारियाँ और मित्रता तक सब कुछ बच्चे तकनीकी संसाधनों के माध्यम से ले रहे हैं। तकनीक के सीमित क्षेत्र में मासूम मन ने अपनी एक अलग दुनिया बना ली है। पल-पल अवतरित होती सामग्री बालमन को बहला ही नहीं, भटका भी रही है। हर तरह के रंग लिए इस सामग्री में रमे बच्चों को कोई हिदायत या अभिभावकों की सहज सलाह भी स्वीकार नहीं। इन माध्यमों ने बच्चों की मासूमियत ही नहीं समझ भी छीन ली है।
    विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मोबाइल गेमिंग की लत को एक डिसऑर्डर माना है। इस आभासी व्यस्तता के कारण एकाग्रता के साथ-साथ बच्चों की बाल सुलभ रचनात्मकता भी खो रही है। गेमिंग की लत के कारण शारीरिक गतिविधियाँ घटने से बच्चों को मोटापा, आलस और अनिद्रा की समस्याएँ घेर रही हैं। एम्स के चिकित्सकों के अनुसार हमारे यहाँ 2050 तक लगभग 40 से 45 फीसदी बच्चे मायोपिया का शिकार हो जाएँगे।
    बच्चों की इस बदलती दुनिया में अभिभावकों का समय रहते चेतना आवश्यक है। बच्चों और बड़ों के बीच नियमित संवाद ज़रूरी है। घर का माहौल बदलना और माता-पिता का भी स्मार्टफोन की चकाचौंध से दूर रहना पहला क़दम है। मोबाइल फोन की लत के शिकार बच्चों को धीरे-धीरे संयम के साथ सहज जीवन की ओर मोड़ना होगा। बीते दिनों फ्रांस में स्नायु विज्ञानी, मनोवैज्ञानिक और अन्य विशेषज्ञों की समिति ने अपनी रिपोर्ट में सिफ़ारिश की है कि बच्चों को तेरह वर्ष की आयु तक स्मार्टफोन का प्रयोग नहीं करने देना चाहिए और 18 वर्ष की आयु तक सोशल मीडिया मंचों के प्रयोग पर भी पूरी तरह रोक लगा देनी चाहिए। तकनीक के इस जाल में उलझने से बचाने या उलझने के बाद फिर सहज जीवन से जोड़ने का पहलू हो, दोनों मोर्चों पर माता-पिता का संयमित और समझ भरा बर्ताव बच्चों का जीवन सहेज सकता है।
    1. वर्तमान समय में बालमन किसमें उलझा हुआ है? (1)
      (A) खेलकूद के जाल में
      (B) परीक्षाओं की तैयारी में
      (C) तकनीक के जाल में
      (D) आभासी मित्रों के जाल में
    2. निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और उचित विकल्प का चयन कर लिखिए: (1)
      कथन: आभासी दुनिया में रमे बच्चों को बड़ों की सहज सलाह भी स्वीकार्य नहीं है।
      कारण: तकनीकी संसाधनों ने बच्चों की मासूमियत के साथ-साथ उनके सोचने समझने की शक्ति को भी प्रभावित किया है।
      विकल्प:
      (A) कथन तथा कारण दोनों ग़लत हैं।
      (B) कारण सही है, किंतु कथन ग़लत है।
      (C) कथन सही है, किंतु कारण, कथन की ग़लत व्याख्या करता है।
      (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं तथा कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    3. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए:
      कथन I: तकनीकी सामग्री से बालमन भटक रहा है।
      कथन II: तकनीकी सामग्री का बच्चों की मासूमियत पर कोई असर नहीं पड़ता।
      कथन III: तकनीकी सामग्री के कारण बच्चे कुशाग्र बुद्धि बन रहे हैं।
      कथन IV: तकनीकी सामग्री के कारण बच्चों की एक अलग दुनिया बन चुकी है।
      गद्यांश के अनुसार कौन-से कथन सही हैं? (1)
      (A) केवल कथन I, II और III सही हैं।
      (B) केवल कथन II और III सही हैं।
      (C) केवल कथन I, II और IV सही हैं।
      (D) केवल कथन I और IV सही हैं।
    4. तकनीकी संसाधनों की महत्ता संबंधी कोई दो बिंदु लिखिए। (1)
    5. मोबाइल गेमिंग का बच्चों पर क्या प्रभाव पड़ रहा है? (2)
    6. आभासी दुनिया के दुष्प्रभावों से बच्चों को बचाने के लिए अभिभावकों को क्या-क्या कदम उठाने चाहिए? (2)
    7. फ्रांस में विभिन्न विषय विशेषज्ञों की समिति ने आभासी दुनिया से संबंधित रिपोर्ट में कौन-कौन सी सिफारिशें की हैं? (2)

खंड ख

  1. निम्नलिखित दिए गए विषयों में से किसी एक विषय पर लगभग 120 शब्दों में रचनात्मक लेख लिखिए:
    1. मोबाइल फोन विहीन दुनिया विषय पर रचनात्मक लेख लिखिए।
    2. सरकारी अस्पतालों में बढ़ती सुविधाएँ विषय पर रचनात्मक लेख लिखिए।
    3. घर की बैठक (ड्राइंग रूम) में सजा नया एल.ई.डी. विषय पर रचनात्मक लेख लिखिए।
  2. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं चार प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए: (2×4=8)
    1. ‘ड्राई-एंकर’ से आप क्या समझते हैं? स्पष्ट कीजिए।
    2. ‘संपादक के नाम पत्र’ का क्या महत्त्व है?
    3. खोजी पत्रकारिता का आशय स्पष्ट कीजिए। इसका उपयोग कहाँ किया जाता है?
    4. कहानी और नाटक में मुख्य अंतर क्या है? स्पष्ट कीजिए।
    5. रंटंत को बुरी लत क्यों कहा जाता है?
  3. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 80 शब्दों में उत्तर दीजिए: (4×2=8)
    1. इंटरनेट पत्रकारिता क्या है? इसके स्वरूप और इतिहास पर प्रकाश डालिए।
    2. समाचार कैसे लिखा जाता है तथा अच्छे समाचार लेखन के लिए किन महत्त्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखना चाहिए?
    3. ‘आर्थिक जगत’ के पृष्ठ के बिना क्या समाचार-पत्र को संपूर्ण समाचार-पत्र कहा जा सकता है? पक्ष या विपक्ष में तर्कपूर्ण ढंग से लिखिए।

खंड ग

  1. निम्नलिखित काव्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: (5×1=5)
    जन्म से ही वे अपने साथ लाते हैं कपास
    पृथ्वी घूमती हुई आती है उनके बेचैन पैरों के पास
    जब वे दौड़ते हैं बेसुध
    छतों को भी नरम बनाते हुए
    दिशाओं को मृदंग की तरह बजाते हुए
    जब वे पेंग भरते हुए चले आते हैं
    डाल की तरह लचीले वेग से अकसर
    छतों के ख़तरनाक किनारों तक-
    उस समय गिरने से बचाता है उन्हें
    सिर्फ़ उनके ही रोमांचित शरीर का संगीत
    पतंगों की धड़कती ऊँचाइयाँ उन्हें थाम लेती हैं
    महज़ एक धागे के सहारे
    पतंगों के साथ-साथ वे भी उड़ रहे हैं
    अपने रंध्रों के सहारे
    1. बच्चों के लिए ‘कपास’ किस संदर्भ में प्रयुक्त हुआ है?
      (A) बच्चों की निर्मलता के लिए
      (B) बच्चों की पवित्रता के लिए
      (C) बच्चों की उज्ज्वलता के लिए
      (D) बच्चों की कोमलता के लिए
    2. बच्चे किस तरह दौड़ते हैं?
      (A) बहुत तेज़ गति से
      (B) बहुत धीमी गति से
      (C) बेसुध होकर
      (D) प्रतिस्पर्धी होकर
    3. बच्चों के ‘बेचैन पैर’ प्रतीकार्थ हैं- उनकी:
      (A) भावुकता
      (B) स्थिरता
      (C) चंचलता
      (D) अस्वस्थता
    4. निम्नलिखित कथन तथा कारण को ध्यानपूर्वक पढ़िए और सही विकल्प चुनकर लिखिए:
      कथन: आसमान में उड़ती पतंग बच्चों की उमंगों का रंग-बिरंगा सपना है।
      कारण: पतंग ऊँचाइयों की वे हदें हैं, जिन्हें बालमन छूना चाहता है, उसके पार जाना चाहता है।
      विकल्प:
      (A) कथन सही है, कारण ग़लत है।
      (B) कथन सही नहीं है, कारण सही है।
      (C) कथन तथा कारण दोनों सही हैं, किंतु कारण, कथन की सही व्याख्या नहीं करता है।
      (D) कथन तथा कारण दोनों सही हैं और कारण, कथन की सही व्याख्या करता है।
    5. बच्चों को छतों के किनारों से गिरने से कौन बचाता है?
      (A) बच्चों के रोमांचित हृदय का संगीत
      (B) बच्चों के रोमांचित शरीर का संगीत
      (C) बच्चों के रोमांचित हाथों का संगीत
      (D) बच्चों के रोमांचित पैरों का संगीत
  2. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए: (2×3=6)
    1. ‘किसी प्रिय आलंबन या विषय से भावी साक्षात्कार का आश्वासन ही हमारे प्रयास के पगों की गति में चंचलता भर सकता है’- पंक्ति का आशय स्पष्ट करते हुए ‘एक गीत’ कविता के आधार पर इसकी पुष्टि कीजिए।
    2. ‘कविता की उड़ान भला चिड़िया क्या जाने’ के माध्यम से कवि क्या कहना चाहता है? ‘कविता के बहाने’ कविता के आधार पर लिखिए।
    3. ‘यह अवसर खो देंगे।’ ‘कैमरे में बंद अपाहिज’ कविता से उद्धृत पंक्ति में निहित मीडियाकर्मियों के चरित्र को स्पष्ट कीजिए।
  3. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए: (2×2=4)
    1. ‘छोटा मेरा खेत’ कविता में ‘अंधड़’ और ‘बीज’ का प्रयोग किस रूप में किया गया है?
    2. सूर्योदय से पूर्व आकाश में किस तरह के परिवर्तन दिखलाई पड़ते हैं? ‘उषा’ कविता के आधार पर लिखिए।
    3. ‘बादल राग’ कविता के आधार पर लिखिए कि धरती के भीतर सोए अंकुर बादलों को क्यों और कैसे पुकार रहे हैं?
  4. निम्नलिखित गद्यांश पर आधारित पूछे गए प्रश्नों के सर्वाधिक उपयुक्त उत्तर वाले विकल्प चुनकर लिखिए: (5×1=5)
    बाजा़र को सार्थकता भी वही मनुष्य देता है जो जानता है कि वह क्या चाहता है। और जो नहीं जानते कि वे क्या चाहते हैं, अपनी ‘पर्चेजिंग पावर’ के गर्व में अपने पैसे से केवल एक विनाशक शक्ति, शैतानी शक्ति, व्यंग्य की शक्ति ही बाज़ार को देते हैं। न तो वे बाज़ार से लाभ उठा सकते हैं, न उस बाजार को सच्चा लाभ दे सकते हैं। वे लोग बाज़ार का बाज़ारूपन बढ़ाते हैं। जिसका मतलब है कि कपट बढ़ाते हैं। कपट की बढ़ती का अर्थ परस्पर में सद्भाव की घटी। इस सद्भाव के ह्रास पर आदमी आपस में भाई-भाई और सुहृद और पड़ोसी फिर रह ही नहीं जाते हैं और आपस में कोरे ग्राहक और बेचक की तरह व्यवहार करते हैं। मानों एक-दूसरे को ठगने की घात में हों।
    1. बाज़ार को सार्थकता कौन प्रदान करता है?
      (A) जिसे अपनी जरूरतों का पता हो।
      (B) जो अपनी चाह से अज्ञात हो।
      (C) जिसके पास अकूत धन हो।
      (D) जिसके पास सीमित धन हो।
    2. ‘पर्चेजिंग पावर’ का गर्व किन लोगों को होता है?
      (A) उचित मोल भाव कर खरीददारी करने वालों को
      (B) धैर्य और संयम के साथ खरीददारी करने वालों को
      (C) बाज़ार के फैले जाल का लाभ उठाने वालों को
      (D) धन के मद में अनावश्यक खरीददारी करने वालों को
    3. निम्नलिखित कथनों पर विचार करते हुए गद्यांश के अनुसार सही कथन को चयनित कर लिखिए:
      (A) पर्चेजिंग पावर का गर्व बाज़ार को सार्थक शक्ति देता है।
      (B) पर्चेजिंग पावर का गर्व बाजार को विनाशक शक्ति देता है।
      (C) पर्चेजिंग पावर का गर्व बाज़ार को नियामक शक्ति देता है।
      (D) पर्चेजिंग पावर का गर्व बाज़ार को सच्चा लाभ प्रदान करता है।
    4. ‘वे लोग बाजार का बाज़ारूपन बढ़ाते हैं।’ कथन में ‘बाज़ारूपन’ से क्या अभिप्राय है?
      (A) चकाचौंध
      (B) छल-कपट
      (C) सार्थकता
      (D) सद्व्यवहार
    5. बाज़ार के बाजारुपन बढ़ने के परिणामों के विषय में क्या असत्य है?
      (A) लोगों की आवश्यकता का शोषण होने लगता है।
      (B) बाज़ार की सार्थकता समाप्त हो कपट को बढ़ावा मिलता है।
      (C) ग्राहक और बेचक के बीच सद्वव्यवहार घटने लगता है।
      (D) ग्राहक और बेचक दोनों बाज़ार से सच्चा लाभ उठाते हैं।
  5. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 60 शब्दों में उत्तर दीजिए: (2×3=6)
    1. भक्तिन द्वारा चौके में खींची गई कोयले की रेखा महादेवी जी के लिए लक्ष्मण के धनुष से खींची हुई रेखा के समान दुर्लंघ्य क्यों हो उठी?
    2. ‘पहलवान की ढोलक’ पाठ में महामारी से ग्रसित गाँव की असहाय स्थिति का वर्णन किया गया है। वर्तमान समय में ऐसी स्थिति आने पर उससे कैसे निपटा जाता है? उदाहरण सहित स्पष्ट कीजिए।
    3. ‘शिरीष के फूल’ निबंध के आधार पर शिरीष के अवधूत रूप को देखकर लेखक के मन में उठी तरंगों के द्वंद्व को स्पष्ट कीजिए।
  6. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 40 शब्दों में उत्तर दीजिए: (2×2=4)
    1. ‘श्रम-विभाजन और जाति-प्रथा’ पाठ के आधार पर लिखिए कि मनुष्य को व्यवसाय बदलने की आवश्यकता क्यों पड़ती है और इसकी अनुमति न होने के क्या दुष्परिणाम सामने आते हैं?
    2. ‘काले मेघा पानी दे’ पाठ में मेंढक मंडली पर पानी फेंके जाने को आप त्याग की श्रेणी में रखेंगे या जल की बर्बादी की श्रेणी में? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
    3. केवल बाजार का पोषण करने वाले अर्थशास्त्र को लेखक ने अनीतिशास्त्र क्यों कहा है? बाज़ार दर्शन पाठ के आधार पर लिखिए।
  7. निम्नलिखित प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़कर किन्हीं दो प्रश्नों के लगभग 100 शब्दों में उत्तर दीजिए: (2×5=10)
    1. यशोधर बाबू एक आदर्श व्यक्तित्व हैं और नई पीढ़ी द्वारा उनके विचारों को अपनाना ही उचित है’- इस संबंध में आपके क्या विचार हैं? तर्कपूर्ण उत्तर दीजिए।
    2. ‘जूझ’ कहानी के आधार पर सिद्ध कीजिए कि कथानायक खेतीबाड़ी के परिश्रम से बचने के लिए नहीं बल्कि पढ़-लिखकर कुछ बनने की चाह से स्कूल जाना चाहता था।
    3. ‘मुअनजो-दड़ो’ के अजायबघर का वर्णन करते हुए बताइए कि आप इसकी लोकप्रियता को बढ़ाने और रखरखाव को बेहतर करने के लिए क्या कदम उठाएँगे? स्पष्ट कीजिए।

Class 12 Sample Papers

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

Learn8 App

Practice unlimited questions for Entrance tests & government job exams at ₹99 only

Install Now