1. Home
  2. /
  3. CBSE Sample Papers
  4. /
  5. Class 7 Sample Papers
  6. /
  7. Hindi Sample Papers
  8. /
  9. Class 7 Hindi Malhar Sample Paper (60 Marks)

Class 7 Hindi Malhar Sample Paper (60 Marks)

Class 7 Hindi Sample Papers

The Class 7 Hindi Malhar Sample Paper for 60 marks is designed as per the latest NCERT textbooks and CBSE guidelines, ensuring that students get a complete understanding of the updated syllabus. This sample paper covers all essential sections—pathya pustak (textbook lessons), vyakaran (grammar), patra lekhan (letter writing), and pathan samajh (reading comprehension). By solving this paper, students can practice a wide variety of question types such as short answer, long answer, and multiple-choice questions, all aligned with the new exam pattern for 60 marks. The syllabus of Class 7 Hindi Malhar Sample Paper is based on NCERT textbook.

Download as PDF

Class 7 – हिंदी (मल्हार)

Class 7 Hindi Malhar Sample Paper (60 Marks)



अधिकतम अंक: 60
निर्धारित समय: 3 hours


सामान्य निर्देश:

  • सभी प्रश्न अनिवार्य हैं।
  • कुछ प्रश्नों में आंतरिक विकल्प दिए गए हैं।
  • प्रश्नों के उत्तर यथासंभव क्रम से लिखें।

  1. खंड – क अपठित बोध

  2. निम्नलिखित गद्यांशों को पढ़कर उन पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:-

    आधुनिक युग में टेलीफोन की अनिवार्यता विशेष रूप से है। टेलीफोन विज्ञान की देन है। टेलीफोन ने मानव के बीच की दूरी कम कर दी है। टेलीफोन के माध्यम से विश्व के किसी भी कोने में बैठे व्यक्ति के साथ संपर्क स्थापित कर सकते हैं, इसलिए यह जनसंचार का महत्त्वपूर्ण माध्यम है। इसका आविष्कार प्रसिद्ध वैज्ञानिक ग्राम बेल ने 1877 ई. में किया। टेलीफोन व्यापारियों, राजनीतिज्ञों, कार्यकर्ताओं सभी के लिए उपयोगी है। आपातकालीन स्थिति में टेलीफोन अत्यंत उपयोगी होता है। दूसरी ओर कभी-कभी टेलीफोन के द्वारा अनावश्यक परेशानी का सामना भी करना पड़ता है; जैसे—पड़ोसियों के लिए असमय फोन आना आदि। आज टेलीफोन के कई रूप उपलब्ध हैं; जैसे—मोबाइल फोन, सेल्युलर फोन, वायरलेस फोन आदि।

    1. टेलीफोन का आविष्कार किसने और कब किया?
      (क) थॉमस एडिसन, 1870
      (ख) ग्राम बेल, 1877
      (ग) गैलीलियो, 1609
      (घ) एलेक्जेंडर फ्लेमिंग, 1928
    2. टेलीफोन का मुख्य लाभ क्या है?
      (क) दूरी बढ़ाना
      (ख) दूरी कम करना और जनसंचार आसान बनाना
      (ग) केवल मनोरंजन के लिए
      (घ) केवल व्यापार के लिए
    3. टेलीफोन के किस प्रकार के उदाहरण गद्यांश में दिए गए हैं?
      (क) मोबाइल, सेल्युलर, वायरलेस
      (ख) रेडियो, टीवी, कंप्यूटर
      (ग) पेन, कागज़, नोटबुक
      (घ) कार, बस, ट्रक
    4. टेलीफोन का उपयोग किन लोगों के लिए विशेष रूप से उपयोगी है?
    5. टेलीफोन के कुछ नकारात्मक पहलू क्या हैं?
  3. निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपवूक पढ़िए और दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए:-
    उड़ चल, हारिल लिये हाथ में,
    यही अकेला ओछा तिनका।
    उषा जाग उठी प्राची में-
    कैसी बाट, भरोसा किन का!
    शक्ति रहे तेरे हाथों में-
    छुट न जाय यह चाह सृजन की,
    शक्ति रहे तेरे हाथों में-
    रुक न जाय यह गति जीवन की!
    ऊपर-ऊपर-ऊपर-ऊपर –
    बढ़ता चीरता चल दिङ् मंडल,
    अनथक पंखों की चोटों से
    नभ में एक मचा दे हलचल!

    1. “हारिल लिये हाथ में” में कवि किस प्रतीक का उपयोग कर रहा है?
      (क) सफलता का प्रतीक
      (ख) संघर्ष और साहस का प्रतीक
      (ग) मित्रता का प्रतीक
      (घ) जीवन की सरलता का प्रतीक
    2. कविता में “ऊपर-ऊपर-ऊपर-ऊपर” शब्द दोहराव का क्या उद्देश्य है?
      (क) गति और उड़ान की तीव्रता दिखाना
      (ख) कवि की खुशी दिखाना
      (ग) बारिश का वर्णन करना
      (घ) नदी की लहरों को व्यक्त करना
    3. “शक्ति रहे तेरे हाथों में” पंक्ति का क्या अर्थ है?
      (क) अपने शरीर को मजबूत रखना
      (ख) अपने जीवन और प्रयास में साहस और ऊर्जा बनाए रखना
      (ग) दूसरों को शक्ति देना
      (घ) प्रकृति की शक्ति पाना
    4. कविता में उड़ान और संघर्ष का सम्बन्ध संक्षेप में समझाइए।
    5. कविता के आधार पर बताइए कि कवि जीवन में किस प्रकार की उर्जा और दृष्टिकोण का आग्रह कर रहा है।
  4. खंड – ख व्यावहारिक व्याकरण

  5. व्याकरण आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दस के उत्तर दीजिए।
    1. राम ने मिठाई खाई – यह वाक्य किस क्रिया का उदाहरण है –

      क) निसार

      ख) अकर्मक क्रिया

      ग) सार

      घ) सकर्मक क्रिया

    2. निश्चित परिमाणवाचक विशेषण का उदाहरण कौन-सा है?

      क) महान पुरुष

      ख) दो सतह जमीन

      ग) नमकीन समोसा

      घ) वीर पुरुष

    3. पर्वत का पर्यायवाची शब्द है-

      क) शैल

      ख) शिला

      ग) भूदेव

      घ) भूमि

    4. पक्षी आसमान में उड़ते हैं। वाक्य में काल है-

      क) अपूर्ण वर्तमान काल

      ख) सामान्य वर्तमान काल

      ग) संदिग्ध वर्तमान

      घ) संभाव्य वर्तमान

    5. हुनरमद शब्द में अनुस्वार लगाकर सही शब्द बनाओ –

      क) हुनरमंद

      ख) हुनरंमद

      ग) हुनरमदं

      घ) हुनंरमद

    6. देवर शब्द का स्त्रीलिंग है-

      क) देवार

      ख) देवरानी

      ग) देवरानि

      घ) देवरा

    7. निम्नलिखित सामासिक विग्रह कीजिए एवं समास भी लिखिए-
      1. चौगुनी
      2. त्रिलोक
    8. निम्नलिखित शब्दों में सन्धि कीजिए-
      1. ब्रहम् + ऋषि
      2. एक + एक
    9. निम्नलिखित शब्दों के विलोम शब्द लिखिए-
      1. भाग्य
      2. महान
    10. निम्नलिखित शब्दों का संधि-विच्छेद कीजिए-
      1. वनौषधि
      2. यद्यपि
    11. आँख में शर्म न होना मुहावरे का अर्थ लिखकर वाक्य में प्रयोग कीजिए।
    12. प्रयोग के आधार पर क्रिया विशेषण के भेद लिखिए।
  6. खंड – ग पाठ्य पुस्तक

  7. पठित बोध पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
    1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
      तालों में जीव जलचर, अति हैं प्रसन्न होते
      फिरते लखो पपीहे, हैं ग्रीष्म ताप खोते।
      करते हैं नृत्य वन में, देखो ये मोर सारे
      मेंढक लुभा रहे हैं, गाकर सुगीत प्यारे।
      खिलता गुलाब कैसा, सौरभ उड़ा रहा है,
      बागों में खूब सुख से, आमोद छा रहा है।

      प्रश्न:

      1. वर्षा में कौन-से जीव प्रसन्न होते हैं? (1)
        (क) स्थलचर
        (ख) जलचर
        (ग) पक्षी
        (घ) कीट-पतंगे
      2. मोर ________ करते हैं और मेंढक ________ गाते हैं। (1)
      3. वर्षा में गुलाब किस प्रकार का प्रतीत होता है? (1)
      4. इस अंश में वर्षा ऋतु में पशु-पक्षियों की क्या गतिविधियाँ दर्शाई गई हैं? (2)
    2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
      कुछ रोज बाद एक दिन मेरा स्कूल जाने का मन नहीं किया। मैंने होमवर्क भी नहीं किया था। स्कूल जाता तो जरूर सजा मिलती। मैंने सोचा बीमार पड़ने के लिए आज का दिन बिलकुल ठीक रहेगा। चलो बीमार पड़ जाते हैं।
      मैं रजाई से निकला ही नहीं। नानीजी उठाने आईं तो मैंने कहा, “मैं आज बीमार हूँ।”
      “क्या हो गया?”
      “मेरे सिर में दर्द हो रहा है। पेट भी दुख रहा है और मुझे बुखार भी है।”
      नानीजी चली गईं। मैं रजाई में पड़ा – पड़ा घर में चल रही गतिविधियों का अनुमान लगाता रहा।

      प्रश्न:

      1. लेखक ने बीमारी का बहाना क्यों बनाया? (1)
        (क) भूख लगी थी
        (ख) स्कूल का मन नहीं था और होमवर्क नहीं किया था
        (ग) सच में बीमार था
        (घ) खेलने का मन था
      2. लेखक ने नानीजी से कहा कि उसे ________ है। (1)
      3. नानीजी ने क्या पूछा? (1)
      4. लेखक ने रजाई में पड़े-पड़े क्या किया? (2)
  8. पाठ्य पुस्तक मल्हार पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर 30-40 शब्दों में दीजिए।
    1. “फूल और काँटा” कविता अनुसार फूल का समाज में क्या स्थान होता है और क्यों?
    2. ‘जो बनि आवै सहज में ताही में चित दे’ – “गिरिधर कविराय की कुंडलिया” कविता अनुसार इस पंक्ति का आशय स्पष्ट कीजिए।
    3. यदि आप मीरा के पदों को मंच पर प्रस्तुत करना चाहें, तो किस प्रकार करेंगे?
    4. तीनों भाइयों को पेटी में कच्चे अनार की जानकारी कैसे मिली?
    5. क्या बिरजू महाराज जैसे कलाकारों की आवश्यकता आज भी बनी हुई है?
    6. “नहीं होना बीमार” कहानी अनुसार यदि आप उस बच्चे की जगह होते, तो आपने स्थिति को कैसे संभाला होता?
  9. निम्नलिखित दो प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिए।
    1. कविता में चिड़िया के माध्यम से कवि ने समाज के किस पक्ष की आलोचना की है?
    2. राजा ने तीनों भाइयों की परीक्षा क्यों ली और उस परीक्षा में उन्होंने क्या उत्तर दिया?
  10. खंड – घ रचनात्मक लेखन

  11. समाचार-पत्र का महत्त्व बताते हुए पिता-पुत्र के बीच हुए संवाद को लिखिए।

    अथवा

    किसी प्राइवेट स्कूल में नौकरी हेतु साक्षात्कार देने आए दो उम्मीदवारों के मध्य होने वाले संवाद को लिखिए।

  12. बहन की शादी पर अवकाश लेने हेतु प्रधानाचार्या को प्रार्थना पत्र लिखिए।

    अथवा

    जल निगम के मुख्य अधिकारी को दूषित जल की आपूर्ति पर एक शिकायती-पत्र।

  13. मीठी वाणी की महत्ता विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

    अथवा

    बाल दिवस विषय पर अनुच्छेद लिखिए।

Class 07 – हिंदी (मल्हार)

Class 7 Hindi Malhar Sample Paper Solution

Practicing with the Hindi Malhar Sample Paper allows students to strengthen their conceptual understanding and language skills. It helps them grasp the literary themes, characters, and moral lessons discussed in the NCERT Hindi (Malhar) textbook. Moreover, it encourages students to write more effectively in Hindi by improving their vocabulary, sentence structure, and grammar usage. Regular practice also aids in developing speed and accuracy, essential for completing the exam within the allotted time. Apart from Class 7 Hindi Malhar Sample Paper, you cann also download papers for other subjects from myCBSEguide app and website.

  1. खंड – क अपठित बोध

    1. (ख) ग्राम बेल, 1877
    2. (ख) दूरी कम करना और जनसंचार आसान बनाना
    3. (क) मोबाइल, सेल्युलर, वायरलेस
    4. टेलीफोन व्यापारियों, राजनीतिज्ञों, कार्यकर्ताओं और आपातकालीन परिस्थितियों में विशेष रूप से उपयोगी है। यह लोगों को तेज़ और सरल संपर्क स्थापित करने में मदद करता है।
    5. टेलीफोन के नकारात्मक पहलू में शामिल हैं—अनावश्यक कॉल और परेशानी, जैसे पड़ोसियों को असमय फोन आना, जिससे समय की हानि और असुविधा होती है।
    1. (ख) संघर्ष और साहस का प्रतीक
    2. (क) गति और उड़ान की तीव्रता दिखाना
    3. (ख) अपने जीवन और प्रयास में साहस और ऊर्जा बनाए रखना
    4. कविता में उड़ान को जीवन की प्रगति और संघर्ष से जोड़ा गया है। जैसे पक्षी ऊँचाई तक पहुँचने के लिए अनथक प्रयास करता है, वैसे ही मनुष्य को जीवन में निरंतर संघर्ष और प्रयास करते रहना चाहिए।
    5. कवि जीवन में साहस, शक्ति, उत्साह और अनथक प्रयास करने की प्रेरणा दे रहा है ताकि व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ता रहे।
  2. खंड – ख व्यावहारिक व्याकरण

  3. व्याकरण आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं दस के उत्तर दीजिए।
    1. (घ) सकर्मक क्रिया

      व्याख्या: कर्म- मिठाई खाई।

    2. (ख) दो सतह जमीन

      व्याख्या: दो सतह जमीन

    3. (क) शैल

      व्याख्या: शैल

    4. (ख) सामान्य वर्तमान काल

      व्याख्या: सामान्य वर्तमान काल

    5. (क) हुनरमंद

      व्याख्या: हुनरमंद, भरोसेमंद

    6. (ख) देवरानी

      व्याख्या: देवरानी

      1. चौगुनी = चार गुनी (द्विगु समास)
      2. त्रिलोक = तीन लोकों का समाहार (द्विगु समास)
    7. (i) ब्रह्मर्षि, (ii) एकैक
      1. अभाग्य
      2. तुच्छ
    8. (i) वन + औषधि (ii) यदि + अपि
    9. आँख में शर्म न होना – (निर्लज्ज) पीयूष पिता के सामने ही शराब पीने लगा, लगता है उसकी आँखों में बिलकुल शर्म नहीं है।
      1. साधारण क्रियाविशेषण
      2. संयोजक क्रियाविशेषण
      3. अनुबद्ध क्रियाविशेषण
  4. खंड – ग पाठ्य पुस्तक

  5. पठित बोध पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों के उत्तर दीजिये:
      1. (ख) जलचर
      2. नृत्य, सुगीत
      3. गुलाब खिला हुआ और सुगंधित प्रतीत होता है।
      4. वर्षा ऋतु में मोर नृत्य करते हैं, मेंढक गीत गाते हैं, पपीहे घूमते हैं और जलचर जीव आनंदित होते हैं।
      1. (ख) स्कूल का मन नहीं था और होमवर्क नहीं किया था
      2. बुखार
      3. “क्या हो गया?”
      4. लेखक ने घर में चल रही सभी गतिविधियों का अनुमान लगाया, जैसे कौन नहा रहा है, कौन जूता ढूँढ़ रहा है आदि।
  6. पाठ्य पुस्तक मल्हार पर आधारित निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं पाँच के उत्तर 30-40 शब्दों में दीजिए।
    1. फूल देवताओं के सिर पर शोभा देता है, लोगों को प्रसन्न करता है और सुंदरता का प्रतीक है। उसका मधुर स्वभाव और सौंदर्य उसे समाज में सम्मानित स्थान दिलाते हैं।
    2. इस पंक्ति में कवि ने कहा है कि जो काम सरलता से संभव हो, उसी पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। इससे मन को शांति मिलती है और जीवन में कोई पश्चाताप नहीं होता।
    3. मैं मीरा की भक्ति भावनाओं को संगीत, नृत्य और दृश्य प्रभावों से जोड़ते हुए प्रस्तुत करूँगा। नंदलाल की छवि, वर्षा ऋतु की छटा और मीरा का समर्पण दर्शाने के लिए भाव-नृत्य, भजनों और भावपूर्ण अभिनय का उपयोग करूँगा, जिससे दर्शक भी भाव-विभोर हो सकें।
    4. भाइयों ने पेटी के लाने और रखने के तरीके से और ध्वनी से अनुमान लगाया कि उसमें कुछ गोल वस्तु, कच्चा अनार हो सकता है।
    5. हाँ, आज भी समाज को ऐसे कलाकारों की आवश्यकता है जो परंपरा का सम्मान करते हुए नवाचार करें। महाराज जैसे गुरु न केवल कला सिखाते हैं, बल्कि जीवन के मूल्य भी सिखाते हैं। वे सांस्कृतिक धरोहर के रक्षक हैं।
    6. मैं सच्चाई से काम लेता और स्कूल चला जाता, भले ही सज़ा मिलती। झूठ बोलकर बीमारी का नाटक करने से बेहतर है कि अपने कार्यों की जिम्मेदारी ली जाए।
  7. निम्नलिखित दो प्रश्नों में से किसी एक प्रश्न का उत्तर 50-60 शब्दों में दीजिए।
    1. कविता में चिड़िया को एक आदर्श रूप में प्रस्तुत करते हुए कवि ने मानव समाज की लालसा, स्वार्थ, हिंसा और भौतिकवादी प्रवृत्तियों की आलोचना की है। चिड़िया ईमानदारी से जीवनयापन करती है, जबकि मनुष्य दूसरों का हक छीनता है और कभी संतोष नहीं करता। पक्षी मिलजुलकर रहते हैं, जबकि मनुष्य जाति, धर्म, वर्ग और धन के नाम पर बँटा हुआ है। चिड़िया सीमाओं से परे उड़ती है, जबकि मनुष्य खुद को सीमाओं में बाँधता चला जाता है। कवि बताते हैं कि यदि मनुष्य चिड़िया से सीख ले, तो वह भी एक शुद्ध, प्रेममय और शांतिपूर्ण जीवन जी सकता है।
    2. राजा को ऊँट के मालिक की शिकायत मिली कि तीनों भाई उसके ऊँट को पहचान रहे हैं लेकिन दावा करते हैं कि उन्होंने ऊँट को देखा नहीं। इससे राजा को संदेह हुआ और उसने एक परीक्षा ली। उसने एक बंद पेटी मँगवाई और तीनों भाइयों से पूछा कि उसमें क्या है। भाइयों ने पेटी की गति, ध्वनि, वजन और हवा के तापमान को महसूस किया और अनुमान लगाया कि पेटी में एक कच्चा अनार है। जब पेटी खोली गई, तो अनुमान सही निकला। इससे राजा को विश्वास हो गया कि भाई सचमुच बुद्धिमान हैं और वे चोर नहीं हैं। राजा ने उनके तर्क और समझ से प्रभावित होकर उन्हें अपने दरबार में स्थान दे दिया।
  8. खंड – घ रचनात्मक लेखन

  9. पिता – बेटा पवन, यह समाचार पत्र मैं तुम्हारे लिए मँगाता हूँ, किन्तु तुम तो इसे एक-दो मिनट देखकर रख देते हो।
    पवन – और क्या करूँ पिता जी, मुझे तो उसमें यही देखना होता है कि कौन-सी पिक्चर चल रही है और हैलो दिल्ली में क्या-क्या दिखाया गया है। ये बातें पढ़ लीं और हो गया काम।
    पिता – नहीं बेटा। समाचार पत्र हमारे लिए बड़े उपयोगी हैं। इनमें हमें और भी अनेक बातों की जानकारी मिलती है।
    पवन – वे कौन-सी बातें हैं जिन्हें हम समाचार पत्रों में रोजाना पढ़ा करें?
    पिता – हाँ, मैं बताता हूँ, सुनो! समाचार पत्रों में बड़े-बड़े विद्वानों के लेख छपते हैं। हमें उनको पढ़ना चाहिए। कभी-कभी कहानियाँ और चुटकले भी छपते हैं, उन्हें भी पढ़ा करो।


    अथवा

    मोहित – नमस्कार!
    गौरव – नमस्कार!
    मोहित – क्या आप भी साक्षात्कार हेतु यहाँ आए हैं ?
    गौरव  -जी हाँ, और आप ?
    मोहित – मैं भी साक्षात्कार के लिए ही आया हूँ। अभी तक अकेला था। सोच रहा था कि कहीं गलत दिन तो नहीं आ गया।
    गौरव – नहीं, आप ठीक दिन ही आए हैं। हम जरा वक्त से कुछ ज्यादा ही जल्दी आ गए हैं। दूसरे उम्मीदवार भी आते ही होंगे।
    मोहित – आप कहाँ से आए हैं?
    गौरव – मैं पास में पंजाबी बाग में ही रहता हूँ। आप कहाँ से आए हैं ?
    मोहित – मैं कमला नगर से आया हूँ।
    गौरव – अच्छा, आपने एम०ए० कहाँ से किया है?
    मोहित – हिमाचल विश्वविद्यालय से।
    गौरव – फिर तो आप डॉ० हरीश अरोड़ा से भी पढ़े होंगे?
    मोहित – हाँ, वे हमें नाटक पढ़ाते थे। अब मैं उनके निर्देशन में ही शोध कर रहा हूँ।
    गौरव – बहुत अच्छा! नाटकों पर ही शोध कर रहे हैं।
    मोहित – आपने बिलकुल ठीक पहचाना। मेरी शोध का विषय आधुनिक नाटक ही है।
    गौरव – आपसे मिलकर अत्यधिक प्रसन्नता हुई।
    मोहित – मुझे भी।
    गौरव – अरे! हमारे बीच इतनी बातें हो गई और मैंने आपका नाम तो पूछा ही नहीं।
    मोहित – मेरा नाम मोहित है और आपका ?
    गौरव – धन्यवाद मोहित जी! मेरा नाम गौरव है। आपसे मुलाकात अच्छी रही।

  10. सेवा में,
    प्रधानाचार्या जी,
    सर्वोदय कन्या विद्यालय
    मयूर विहार,
    दिल्ली।
    विषय – बहन की शादी के अवसर पर अवकाश हेतु पत्र।
    महोदया,
    विनम्र निवेदन यह है कि मैं इस विद्यालय की सातवीं (सी) की छात्रा हूँ। 13 जुलाई 20xx को मेरी बड़ी बहन का विवाह होना तय हुआ है। इस कारण घर में मेहमानों का आना-जाना लगा हुआ है। इससे घरेलू काम बढ़ गए हैं। ऐसे में मैं तीन दिन तक विद्यालय आने में असमर्थ हूँ।
    आपसे प्रार्थना है कि मुझे 12, 13 और 14 जुलाई 20xx को अवकाश प्रदान करने की कृपा करें। मैं आपकी आभारी रहूँगी।
    धन्यवाद सहित,
    आपकी आज्ञाकारिणी शिष्या,
    शालिनी
    कक्षा-सातवीं (सी)
    अनुक्रमांक – 19
    दिनांक-11 जुलाई 20xx


    अथवा

    सेवा में,
    मुख्य अधिकारी,
    जल निगम,
    लोहामण्डी,मायापुरी
    विषय- दूषित जल की आपूर्ति पर शिकायती-पत्र।
    महोदय,
    निवेदन यह है कि आगरा के लोहामण्डी क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति की जा रही है। नल खोलने पर कीड़ों का गुच्छा निकलता है। यह पानी पीकर बहुत से लोग बीमार पड़ रहे हैं। पानी में आजकल दुर्गन्ध भी बहुत आ रही है। कृपया इस ओर ध्यान दें। गर्मी के मौसम में पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध नहीं हो रहा है। कुछ लोग तो स्वच्छ जल यन्त्र लगा सकते हैं, पर सामान्य लोगों की पहुँच से यह बाहर है।
    अतः आपसे निवेदन है कि जल की शुद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए। लोहामण्डी के निवासी सदा आपके आभारी होंगे।
    भवदीय
    रवि कुमार, लोहामण्डी,मायापुरी
    दिनांक : 10 अगस्त, 20XX

  11. मीठी वाणी की महत्ता

    कवि रहीम ने कहा है, कि कागा काको लेत है, कोयल काको देय! मीठे वचन सुनाय के जग अपनो करि लेय! अर्थात् न कौआ किसी का कुछ लेता है और न कोयल किसी को कुछ देती है। एक ओर कौए को भगाया जाता है, तो दूसरी ओर कोयल अपनी वाणी से लोगों को अपना बना लेती है। इससे वाणी की महत्ता अपने आप सिद्ध हो जाती है। इसी प्रकार व्यावहारिक जीवन में भी हम कुछ लोगों की बातें मुग्ध होकर सुनते हैं, जबकि कुछ लोगों का कर्कश स्वर सुनकर हम अपने कान बंद कर लेना चाहते हैं।
    मीठी वाणी अपने प्रभाव से शत्रु को भी मित्र बना लेती है। इससे सुनने वाले को सुख मिलता है। मधुर वाणी औषधि के समान होती है, जिससे सुनने वाले के दिल को शांति, शीतलता और संतुष्टि मिलती है। यह रेगिस्तान में मरुद्यान की भाँति होती है, जहाँ बैठकर शांति पाने की इच्छा होती है। कहा गया है कि कड़वी बाणी तलवार की भाँति ऐसी चोट पहुंचाती है, जिसे समय का मरहम भी नहीं भर पाता है। अतः हमें सदैव मधुर वाणी ही बोलनी चाहिए।


    अथवा

    बाल दिवस

    हमारे देश भारत को आजादी दिलाने में अनेक नेताओं ने अपना अविस्मरणीय योगदान दिया है। इनमें गाँधीजी, जवाहरलाल नेहरू, बालगंगाधर तिलक, गोपालकृष्ण गोखले आदि का नाम प्रमख हैं। इन नेताओं में पंडित जवाहरलाल नेहरू स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री बने। नेहरू जी बच्चों को बहुत प्यार करते थे। उनका जन्मदिन 14 नवंबर को प्रतिवर्ष ‘बाल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। नेहरू जी को छोटे-छोटे बच्चे बहुत प्यारे लगते थे। उनका साथ पाकर बच्चे भी खुश हो जाते थे। बच्चे उन्हें प्यार से ‘चाचा नेहरू’ कहते थे। वे अपने जन्मदिन पर बच्चों को फल, मिठाइयाँ और खिलौने देते थे। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते हुए बच्चों के लिए उनके कार्यक्रम आयोजित करवाए तथा बच्चों को पुरस्कृत किया। नई दिल्ली में बना बाल भवन उनके ही प्रयास का फल है। बाल दिवस के अवसर पर विद्यालयों में रंगारंग कार्यक्रम मनाए जाते हैं। इस दिन बाल मेलों का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर विद्यालयों में कविता पाठ, गीत, नाटक आदि प्रस्तत किए जाते हैं। सुलेख, निबंध तथा चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस दिन कई विद्यालयों में खेलकूद का आयोजन भी होता है। इसके अलावा भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जाती है।

The 60-mark Hindi Malhar Sample Paper is a perfect study companion for revision and self-assessment. Teachers can use it as a mock test to evaluate students’ preparation levels, while parents can track their child’s progress and identify weak areas. Whether used for classroom practice or home study, this sample paper provides a balanced approach to mastering the Hindi syllabus and achieving high scores in the final examination.

You can also access other Sample Papers for class 7 here. Especially Class 7 Hindi Malhar Sample Paper will surely help you to get better grades in your exams.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

Learn8 App

Practice unlimited questions for Entrance tests & government job exams at ₹99 only

Install Now