No products in the cart.

राजनीति सिद्धांत का अर्थ और परिभाषा …

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

राजनीति सिद्धांत का अर्थ और परिभाषा दीजिए ।
  • 2 answers

Preeti Dabral 1 year, 3 months ago

राजनीति विज्ञान की परिभाषा जानने से पहले इसका अर्थ समझ लेना अतिआवश्यक है। 'राजनीति' शब्द की उत्पत्ति ग्रीक शब्द 'Polis से हुई है, जिसका अर्थ होता है-नगर-राज्य। प्राचीन यूनान में छोटे-छोटे नगर-राज्य हुआ करते थे। उस समय राजनीति विज्ञान इन नगर-राज्यों से संबंधित होता था, जिसके अंतर्गत मानव जीवन के सभी पक्षों का अध्ययन किया जाता था। चाहे वह पक्ष आर्थिक हो, सामाजिक हो, राजनीतिक हो, धार्मिक हो या नैतिक। लेकिन धीरे-धीरे इस विषय-क्षेत्र में परिवर्तन होता गया और आज राजनीति विज्ञान एक विशिष्ट विषय के रूप में लोगों के समक्ष आया है। अर्थात् आज राजनीति विज्ञान की स्थिति यह है कि यह मनुष्य के राजनीतिक जीवन का अध्ययन करता है।
राजनीति शास्त्र की परिभाषा के संबंध में दो तरह की विचारधाराएँ व्यक्त की गयीं हैं-पहली, परंपरागत; दूसरी आधुनिक।

परंपरागत परिभाषा की तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है- 1. प्रथम श्रेणी की परिभाषा, 2. द्वितीय श्रेणी की परिभाषा, 3. तृतीय श्रेणी की परिभाषा।
प्रथम श्रेणी की परिभाषा में गार्नर, गैरिस और ब्लंट्शली की परिभाषाएँ उल्लेखनीय हैं। इन विद्वानों ने राजनीति विज्ञान को राज्य का विज्ञान माना है। इनकी परिभाषाओं में कहीं भी सरकार की चर्चा नहीं की गई हैं। महान विद्वान गार्नर के शब्दों में "राजनीति विज्ञान का आरंभ और अंत राज्य से होता है"।द्वितीय श्रेणी के विद्वानों ने राजनीति विज्ञान को सरकार व अनके कार्योंं का विज्ञान माना है वहीं तृतीय श्रेणी के चिंतकों ने मानवीय क्रियाओंं के सभी पहलूओं   का विज्ञान माना हैै।

आधुनिक परिभाषा- राजनीति विज्ञान में 20वीं शताब्दी के प्रारंभ में नवीन विचारधारा का जन्म हुआ, जिसने परंपरागत दृष्टिकोण का विरोध किया ।आधुनिक विचारकों द्वारा राजनीति विज्ञान के अंतर्गत अब मानवीय क्रिया-व्यवहार और कर्म के महत्त्व पर जोर दिया जाने लगा और इसे उपयोगी बनाने के लिए नई वैज्ञानिक पद्धतियों एवं तकनीकों का प्रयोग होने लगा है। आधुनिक लेखकों द्वारा इसकी परिभाषा इस प्रकार दी गई है-
सर्वप्रथम केटलिन ने कहा है कि "राजनीति शास्त्र शक्ति का विज्ञान हैं।"
लासवैल के शब्दों में, "एक आनुभविक खोज के रूप में राजनीति विज्ञान शांति के निर्धारण और सहभागिता का अध्ययन है।"

Garima Gupta 1 year, 3 months ago

Yr samjh nhi aaya
http://mycbseguide.com/examin8/

Related Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App