No products in the cart.

France लोगों के बीच सामूहिक पहचान …

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

France लोगों के बीच सामूहिक पहचान का भाव पैदा करने के लिए फ्रांसीसी क्रांति कारियों ने क्या कदम उठाए?
  • 2 answers

Preeti Dabral 1 year, 7 months ago

फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान (कई व्यक्तियों द्वारा निर्मित एक साझा पहचान) का भाव पैदा करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए-

  1. आरंभ से ही इन्होंने पितृभृमि (La patrie) और नागरिक (Le citoyen) जैसे विचारों पर बल दिया, इन संविधानों ने लोगों को एक संविधान के अंतर्गत समान अधिकार देकर एकजुट किया। तथा एक नया फ्रांसीसी तिरंगा झण्डा (The tricolour) चुना गया जिसने पहले राष्ट्र ध्वज का स्थान ले लिया।
  2. एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था को लागू किया गया जिसके अंतर्गत अपने भू-भाग पर रहने वाले नागरिकों के लिए समान कानून बनाए गए। इस्टेट जनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समृह द्वारा किया जाने लगा और उसका नाम बदलकर नेशनल असैम्बली कर दिया गया।
  3. नई स्तुतियाँ रची गईं, शपथें ली गईं, शहीदों का गुणगान हुआ और यह सब राष्ट्र के नाम पर हुआ।
  4. एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई जिसने अपने भू-भाग में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाए।
  5. आंतरिक आयात-निर्यात शुल्क समाप्त कर दिए गए और भार तथा नाप की एक समान व्यवस्था लागू की गई।
  6. क्षेत्रीय बोलियों को हतोत्साहित किया गया और पेरिस में फ्रेंच जैसी बोली लिखी जाती थी, वही राष्ट्र की साझा भाषा बन गई।
  7. क्रांतिकारियों के अनुसार:- फ्रांस का लक्ष्य था कि वह यूरोप के लोगों को निरंकुश शासकों से मुक्त कराए।

Khushi Dabas 1 year, 7 months ago

फ्रांसीसी क्रांतिकारियों ने फ्रांसीसी लोगों के बीच सामूहिक पहचान (कई व्यक्तियों द्वारा निर्मित एक साझा पहचान) का भाव पैदा करने के लिए निम्नलिखित कदम उठाए- आरंभ से ही इन्होंने पितृभृमि (La patrie) और नागरिक (Le citoyen) जैसे विचारों पर बल दिया, इन संविधानों ने लोगों को एक संविधान के अंतर्गत समान अधिकार देकर एकजुट किया। तथा एक नया फ्रांसीसी तिरंगा झण्डा (The tricolour) चुना गया जिसने पहले राष्ट्र ध्वज का स्थान ले लिया। एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था को लागू किया गया जिसके अंतर्गत अपने भू-भाग पर रहने वाले नागरिकों के लिए समान कानून बनाए गए। इस्टेट जनरल का चुनाव सक्रिय नागरिकों के समृह द्वारा किया जाने लगा और उसका नाम बदलकर नेशनल असैम्बली कर दिया गया। नई स्तुतियाँ रची गईं, शपथें ली गईं, शहीदों का गुणगान हुआ और यह सब राष्ट्र के नाम पर हुआ। एक केंद्रीय प्रशासनिक व्यवस्था लागू की गई जिसने अपने भू-भाग में रहने वाले सभी नागरिकों के लिए समान कानून बनाए। आंतरिक आयात-निर्यात शुल्क समाप्त कर दिए गए और भार तथा नाप की एक समान व्यवस्था लागू की गई। क्षेत्रीय बोलियों को हतोत्साहित किया गया और पेरिस में फ्रेंच जैसी बोली लिखी जाती थी, वही राष्ट्र की साझा भाषा बन गई। क्रांतिकारियों के अनुसार:- फ्रांस का लक्ष्य था कि वह यूरोप के लोगों को निरंकुश शासकों से मुक्त कराए। I hope it help you❣
http://mycbseguide.com/examin8/

Related Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App