Himalaya kyo prasiddh hai

CBSE, JEE, NEET, CUET
Question Bank, Mock Tests, Exam Papers
NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos
Posted by Arbaaz Alam 5 years, 3 months ago
- 4 answers
Gaurav Seth 5 years, 3 months ago
हिमालय संस्कृत के 'हिम' तथा 'आलय' शब्दों से मिलकर बना है, जिसका शब्दार्थ 'बर्फ़ का घर' होता है। हिमालय भारत की धरोहर है। हिमालय पर्वत की एक चोटी का नाम 'बन्दरपुच्छ' है। यह चोटी उत्तराखंड के टिहरी गढ़वाल ज़िले में स्थित है। इसकी ऊँचाई 20,731 फुट है। इसे सुमेरु भी कहते हैं। हिमालय एक पूरी पर्वत शृंखला है, जो भारतीय उपमहाद्वीप और तिब्बत को अलग करता है। यह भारतवर्ष का सबसे ऊँचा पर्वत है, जो उत्तर में देश की लगभग 2500 किलोमीटर लंबी सीमा बनाता है और देश को उत्तर एशिया से पृथक् करता है। कश्मीर से लेकर असम तक इसका विस्तार है।
Gaurav Seth 5 years, 3 months ago
देहरादून हिमालय पर्वत और शिवालिक पर्वत की गोद में स्थित है। मुख्यतः ये हिमालय के दक्षिण में स्थित है। अर्थात देहरादून के उत्तर में हिमालय और दक्षिण में शिवालिक पर्वत हैं।
देहरादून भारत के उत्तराखंड राज्य की राजधानी है। देहरादून एक प्रसिद्ध पहाड़ी नगर है देहरादून के उत्तर में हिमालय तथा दक्षिण में शिवालिक पहाड़ियां हैं। ये नगर अपने प्राकृतिक सौंदर्य और वातावरण के लिये प्रसिद्ध है। इस नगर से भारत की दो प्रसिद्ध नदियां गंगा और यमुना नदी गुजरती हैं। देहरादून के पूर्व में गंगा नदी और पश्चिम में यमुना नदी होकर गुजरती है।
देहरादून की पूर्वी सीमा पर उत्तराखंड राज्य के ही टिहरी और पौड़ी जिला है, पश्चिमी सीमा पर हिमाचल प्रदेश राज्य का सिरमौर जिला है। देहरादून की उत्तरी सीमा पर उत्तरकाशी जिला है, तो दक्षिणी सीमा पर उत्तराखंड का हरिद्वार और उत्तर प्रदेश राज्य का सहारनपुर स्थित हैं।
देहरादून एक पहाड़ी क्षेत्र और लोकप्रिय पर्यटन स्थल है। यहां के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है, मालसी डियर पार्क, खलंगा, स्मारक, टपकेश्वर मंदिर, दरबार साहिब, गुच्छुपानी, लक्ष्मण सिद्ध, चंद्रवाणी, तपोवन, संतोला देवी मंदिर, सहस्रधार झरने, बुद्धा टेंपल, वन अनुसंधान संस्थान तथा वाडिया संस्थान जैसे अनेक दर्शनीय स्थल हैं।
देहरादून का दो शब्दों से मिलकर बना है, देहरा और दून। देहरादून के नाम के बारे में दो मान्यताएं प्रचलित है। पहली कि सिक्खों के गुरु हरराय ने यहां पर अपने अनुयायियों के साथ अपना डेरा डाला था। इसी डेरे के आसपास से नगर का विकास आरम्भ हुआ, इस कारण इस नगर का नाम देहरादून पड़ा तो वही दूसरी मान्यता के अनुसार देहरा शब्द का अर्थ है देवालय और दून का अर्थ है घाटी अर्थात देवों की घाटी।
Related Questions
Posted by Ayush Bhabdari 1 year, 3 months ago
- 1 answers
Posted by Ayush Sharma 1 year, 5 months ago
- 1 answers
Posted by Mansi Gupta 2 years, 1 month ago
- 3 answers
Posted by Alina Khan 1 year, 6 months ago
- 1 answers
Posted by Sourav Verma 1 year, 10 months ago
- 0 answers
Posted by Prabhat Patel 1 year, 11 months ago
- 3 answers
Posted by Rehaan Hussain 4 weeks, 1 day ago
- 0 answers
Posted by Ayush Bhabdari 1 year, 3 months ago
- 0 answers
Posted by Priyanka Aggarwal 1 year, 10 months ago
- 1 answers
Posted by Suraj Kumar Kumaar 2 years, 1 month ago
- 1 answers

myCBSEguide
Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator
Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests
75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app
myCBSEguide
Arbaaz Alam 5 years, 3 months ago
0Thank You