No products in the cart.

सहित युद्ध क्या है

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

सहित युद्ध क्या है
  • 1 answers

Naveen Sharma 8 years, 1 month ago

द्वितीय विश्व युद्ध का अंत दुनिया में दो महाशक्तियों- संयुक्त राज्य अमेरिका और सोवियत संघ के प्रादुर्भाव के साथ हुआ। बाद के दशकों में, इन महाशक्तियों की आपसी वैचारिक प्रतिद्वंद्विता और रणनीतियां अंतर्राष्ट्रीय राजनीति की प्रमुख विशेषता बनीं और प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से विश्व के प्रायः हर हिस्से को प्रभावित करती रहीं। सम्पूर्ण विश्व पर अपना वर्चस्व स्थापित करने की दोनों ही महाशक्तियों की आकांक्षा ने इनके मध्य एक शत्रुतापूर्ण प्रतिस्पर्धा को जन्म दिया जिसे विद्वानों ने शीत युद्ध के रूप में वर्णित किया। मोटे तौर पर यह शीत युद्ध सन् 1945 ई. में द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के पश्चात से लेकर सन् 1991 ई. में सोवियत संघ के विघटन तक चलता रहा।

शीत युद्ध एक ऐसी स्थिति को दर्शाता है जिसमें साम्यवादी और पूंजीवादी धड़े के बीच राजनीतिक संघर्ष, सैन्य तनाव, छद्म युद्ध, और आर्थिक प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी रही । दूसरे शब्दों में शीत युद्ध वास्तव में युद्ध में लिप्त हुए बिना दोनों धडों के बीच दुश्मनी की स्थिति को दर्शाता है। यह शब्द अंग्रेजी लेखक और पत्रकार जॉर्ज ऑरवेल द्वारा ब्रिटिश अखबार ट्रिब्यून में 19 अक्टूबर 1945 ई. को प्रकाशित आलेख “यू एंड एटम बम” में गढ़ा था। ऑरवेल ने ‘शीत युद्ध’ शब्द का प्रयोग परमाणु युद्ध के खतरे के साये में जी रही दुनिया के सन्दर्भ में किया था और उन्होंने इस अवस्था को ‘शांतिविहीन शान्ति’ की संज्ञा दी। इसके पश्चात वाल्टर लिपमैन ने अपनी पुस्तक “कोल्ड वार” के माध्यम से इस शब्द को अंतर्राष्ट्रीय राजनीति के अध्ययन में लोकप्रियता प्रदान की। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनुसार वास्तव में 'शीत युद्ध', महाशक्तियों की ‘शक्ति का संतुलन’ अपने पक्ष में बनाए रखने की चिरकालिक अभिलाषा की एक नये रूप में अभिव्यक्ति था।

https://examin8.com Test

Related Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App