No products in the cart.

Soviet Sangh ka vightan ke kya …

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

Soviet Sangh ka vightan ke kya karan the in hindi
  • 1 answers

Sia ? 6 years, 4 months ago

द्वितीय विश्व युद्ध के बाद सोवियत संघ एक महाशक्ति के रूप में उभर कर सामने आया। अमरीका का मुकाबला सोवियत संघ के अलावा कोई भी शक्ति नहीं कर सकती थी। अमरीका और सोवियत संघ एक-दूसरे की शक्ति को कम करने और अपनी शक्ति बढ़ाने में लगे हुए थे। इसी होड़ में इन देशों ने दूसरे नव स्वतंत्र देशों की आर्थिक मदद की और अपने पक्ष में करने की कोशिश की। इसी प्रकार सोवियत संघ भी साम्यवाद के प्रसार के लिए अन्य देशों की मदद करता रहा, जिससे उसकी अर्थव्यवस्था पिछड़ गई। अमरीका के साथ हथियारों की होड़ में उसका विकास रुक गया। 1990 में ऐसी परिस्थितियाँ हो गई कि सोवियत संघ अपने गणराज्यों को प्रभुत्व में नहीं रख सका। वे स्वतंत्रता की माँग करने लगे। अब सोवियत संघ की शक्ति खोखली हो चुकी थी। इस कारण 1990 में सोवियत संघ बिखर गया और 15 स्वतंत्र गणराज्य बन गए। रूस सोवियत संघ का उत्तराधिकारी राज्य बना।

सोवियत संघ के विघटन के कारण निम्न थे-

  1. सोवियत संघ अब राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर हो चुका था। उपभोक्ता वस्तुओं की कमी ने नागरिकों में असंतोष भर दिया।
  2. सोवियत संघ के लोग गोर्बाचेव द्वारा लाए गए सुधारों की धीमी गति से संतुष्ट नहीं थे।
  3. सोवियत संघ के लोग पूँजीवादी अर्थव्यवस्था को साम्यवाद से अच्छा समझने लगे थे।
  4. सोवियत संघ पर कम्यूनिस्ट पार्टी ने 70 सालों तक शासन किया। यह पार्टी जनता के प्रति जबावदेह नहीं थी।
  5. सोवियत संघ के राज्यों में संप्रभुता की इच्छा, राष्ट्रवाद आदि भावनाएँ उभरने लगी, इसलिए वे स्वतंत्रता की माँग करने लगे।
  6. 1979 में अफगानिस्तान में सोवियत सैनिकों के हस्तक्षेप से सोवियत अर्थव्यवस्था और भी कमजोर हो गई।
  7. सोवियत संघ की अमरीका के साथ हथियारों की दौड़ ने सोवियत संघ के विकास में रुकावट उत्पन्न की और सारा धन विकास की अपेक्षा हथियारों के निर्माण में लगा दिया गया, जिससे अर्थव्यवस्था खोखली होती चली गई।
https://examin8.com Test

Related Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App