No products in the cart.

समय का सदुपयोग निबंध

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

समय का सदुपयोग निबंध
  • 1 answers

Preeti Dabral 1 year, 2 months ago

समय का सदुपयोग

समय का सदुपयोग समय अमूल्य धन है। समय को खोना जीवन को खोना है। बीता हुआ समय कभी वापस नहीं आता। जीवन के बीते दिन हम वापस नहीं पा सकते इसलिए यह ज़रूरी है कि समय के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग किया जाए। इस प्रकार जीवन के हर पल का हम लाभ और आनंद ले सकेंगे। समय का दुरुपयोग मनुष्य के लिए घातक, उन्नति में बाधक तथा पश्चाताप का कारण बनता है। समय का दुरुपयोग करने वाला व्यक्ति कभी सफल नहीं हो सकता है इसलिए समय के महत्त्व को समझना और इसका सदुपयोग करना अत्यंत आवश्यक है। जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए समय का सदुपयोग करना बहुत ज़रूरी है। महान व्यक्तियों की सफलता का रहस्य समय का सदुपयोग ही है। विद्यार्थी के लिए समय का सदुपयोग तो और भी आवश्यक है। विद्यार्थी जीवन समस्त जीवन का आधार होता है। समय को नष्ट करने वाला अपना पूरा भविष्य ही बिगाड़ लेता है। बाद में पछताने पर भी कोई लाभ नहीं होता है। जो व्यक्ति अपने जीवन के प्रत्येक क्षण का सदुपयोग करता है, वही भाग्यवान है। ऐसा व्यक्ति ही जीवन में सदा प्रसन्न, संतुष्ट और संपन्न रहता है। वैयक्तिक जीवन हो या सामाजिक, समय का सदुपयोग ही सफलता का एकमात्र रास्ता है। एक मिनट की मुस्तैदी से विजय का सेहरा सिर बँधता है और एक मिनट की चूक से पराजय की कालिख लगती है। गया धन, गया जन, गया स्वास्थ्य फिर लौट सकता है लेकिन गया हुआ समय किसी भी प्रकार नहीं लौट सकता इसलिए समय का यह महत्त्व समझ कर जो मनुष्य जीवन में आचरण करते हैं, वही समाज के अगुआ, पूज्य और पथ-प्रदर्शक बनते हैं।

http://mycbseguide.com/examin8/

Related Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App