सर्वनाम और विशेषण शब्दों वाले पांच …

CBSE, JEE, NEET, CUET
Question Bank, Mock Tests, Exam Papers
NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos
Posted by Ganesh Ganesh 5 years, 1 month ago
- 3 answers
Gaurav Seth 5 years, 1 month ago
संज्ञा अथवा सर्वनाम शब्दों की विशेषता (गुण, दोष, संख्या, परिमाण आदि) बताने वाले शब्द विशेषण कहलाते हैं।
जैसे – छोटा, मोटा, पतला, बड़ा, काला, लंबा, दयालु, भारी, सुन्दर, कायर, मीठा,कड़वा,एक, दो, कला, लाल, स्वच्छ, मेहनती आदि।
1) राधा बहुत सुन्दर लड़की है।
2) श्याम एक बहादुर लड़का है।
3) मेरी शर्ट लाल रंग की है।
4) मेरे पास एक बड़ी साइकिल है।
5) पाँच लड़के पार्क में खेल रहे हैं।
सर्वनाम के उदाहरण:
आइये एक उदाहरण के द्वारा सर्वनाम को विस्तार से समझते हैं। नीचे लिखे वाक्यों को ध्यानपूर्वक देखे – :
- पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के दरम्यान ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
- पेड़-पौधे पर्यावरण को संतुलित बनाये रखते हैं।
- पेड़-पौधे विभिन्न जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।
- पेड़-पौधे भू-क्षरण को रोकते हैं।
- पेड़-पोधो से हमें फल-फूल, दवाएँ, इमारती लकड़ी आदि मिलते हैं।
अब इन वाक्यों पर गौर करें -:
- पेड़-पौधे प्रकाश-संश्लेषण की क्रिया के दरम्यान ऑक्सीजन मुक्त करते हैं।
- वे पर्यावरण को संतुलित बनाये रखते हैं।
- वे विभिन्न जीवों को आश्रय प्रदान करते हैं।
- वे भू-क्षरण को रोकते हैं।
- उनसे हमें फल-फूल, दवाएँ, इमारती लकड़ी आदि मिलते हैं।
आपने क्या देखा? प्रथम पांच वाक्यों में संज्ञा ‘पेड़-पौधे’ दुहराए जाने पर वाक्य भद्दे हो गए, जबकि नीचे के पांच वाक्य सुन्दर हैं। आपने यह भी देखा होगा की ‘वे’ और ‘उनसे’ पद पेड़-पौधे की और संकेत करते हैं। अतः उक्त वाक्यों में ‘वे’ और ‘उनसे’ सर्वनाम हैं।
मूलतः सर्वनामों की संख्या ग्यारह है –
मैं, तू, आप, यह, वह, जो, सो, कौन, कोई और कुछ आदि।
Related Questions
Posted by Sabita Mandal 1 year, 4 months ago
- 0 answers
Posted by Riyanshi Mishra 1 year, 3 months ago
- 0 answers
Posted by Bittu Thakur Bittu 1 year, 4 months ago
- 1 answers
Posted by Nandini Patil 1 year, 5 months ago
- 2 answers
Posted by Kartik Kumar 1 year, 3 months ago
- 1 answers
Posted by Anjitha Biju 1 year, 3 months ago
- 0 answers
Posted by Kartik Kumar 1 year, 3 months ago
- 0 answers
Posted by Arvind Giri 1 year, 4 months ago
- 1 answers

myCBSEguide
Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator
Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests
75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app
myCBSEguide
Satyam Jha 5 years, 1 month ago
1Thank You