No products in the cart.

UP Board - Class 12 - शारीरिक शिक्षा - सिलेबस

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

सिलेबस for Class 12 शारीरिक शिक्षा

सिलेबस Link
खेल तथा शारीरिक शिक्षा

Student Dashboard

Personlised content for the students.

myCBSEguide  App

myCBSEguide App

Complete Guide for CBSE Students

NCERT Solutions, NCERT Exemplars, Revison Notes, Free Videos, CBSE Papers, MCQ Tests & more.

Latest UP Board Syllabus for Class 12 शारीरिक शिक्षा

Latest UP Board Syllabus for Class 12 शारीरिक शिक्षा

UP Board syllabus for class 12 शारीरिक शिक्षा 2018, 2019, and 2020 as per upmsp.edu.in. New curriculum. UP Board syllabus is available for free download in PDF format. Download latest UP Board syllabus of 12th शारीरिक शिक्षा as PDF format. शारीरिक शिक्षा syllabus for UP Board class 12 is also available in myCBSEguide app, the best app for UP Board students.

UP Board Academics Unit - Curriculum Syllabus

UP Board has special academics unit to design curriculum and syllabus. The syllabus for UP Board class 12 शारीरिक शिक्षा is published by upmsp.edu.in Central Secondary Education, Head Office in Lucknow. The latest syllabus for class 12 शारीरिक शिक्षा includes list of topics and chapters in शारीरिक शिक्षा. UP Board question papers are designed as per the syllabus prescribed for current session. 

UP Board Syllabus category

  • Secondary School Curriculum (class 9 and class 10)
  • Senior School Curriculum (class 11 and class 12)
  • Vocational Courses (Class 11 and class 12)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, इलाहाबाद
कक्षा-12 खेल तथा शारीरिक शिक्षा
(अनिवार्य विषय)
पाठ्यक्रम तथा पाठ्य-पुस्तकें

पूर्णाक - 50 अंक
इस विषय की लिखित परीक्षा में एक प्रश्न-पत्र तीन घण्टे तथा 50 अंकों का होगा, इसके साथ ही 50 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा भी होगी। लिखित एवं प्रयोगात्मक में उत्तीर्ण होने के लिये विद्यार्थी को 50 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। इस विषय के प्राप्तांकों का योग, श्रेणी निर्धारण में नहीं किया जायेगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा अग्रसारण/पंजीकरण अधिकारी द्वारा ली जायेगी।

उद्देश्य-

  1. बालकों का सर्वांगीण विकास एवं गुणों का उन्नयन।
  2. छात्रों में स्वयं उत्तरदायित्व वहन, समय पालन एवं स्वस्थ नेतृत्व शक्ति का विकास।
  3. सुदृढ़ शरीर का निर्माण करने हेतु शारीरिक एवं मानसिक क्षमताओं की अभिवृद्धि।
  4. सहयोग, सहिष्णुता तथा विश्वबन्धुत्व की भावना का विकास।
  5. छात्रों में भारतीय संस्कृति के प्रति अनुराग, राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति की भावना का विकास।
  6. भावी जीवन में जीविका के लिये तैयार करना।

खण्ड-
इकाई-1. भारत में शारीकि शिक्षा का स्वरूप एवं विकास- (06 अंक)
भारत में खेल एवं शारीरिक शिक्षा का विकास (स्वतंत्रता से पूर्व), शारीरिक शिक्षा का आधुनिक स्वरूप (स्वतंत्रता के बाद) वर्तमान राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा नीति।

इकाई-2. शारीरिक वृद्धि एवं विकास- (08 अंक)
वृद्धि एवं विकास के विभिन्न स्तर, विभिन्न आयु वर्ग की शारीरिक एवं मनोवैज्ञानिक विशेषतायें, किशोरावस्था की समस्यायें एवं समाधान, शारीरिक स्वस्थता एवं विकास को प्रभावित करने वाले कारक।

इकाई-3. ड्रग्स एवं डोपिंग- (06 अंक)
ड्रग्स का अर्थ, खिलाड़ियों द्वारा ड्रग्स का प्रयोग क्यों? खिलाड़ियों पर ड्रग्स का कुप्रभाव एवं उपचार, खिलाड़ियों द्वारा प्रयोग किये जाने वाले ड्रग्स एवं उनका प्रभाव, डोपिंग का अर्थ, रक्त डोपिंग एवं इससे बचाव।

इकाई-4. व्यायाम एवं योगासनों का शारीरिक तंत्रों पर प्रभाव- (05 अंक)
व्यायाम एवं योगासनों का पेशी तंत्र, पाचन तंत्र, रुधिर परिसंचरण तंत्र, श्वसन तंत्र तथा तत्रिका तंत्र पर प्रभाव, योगासन एवं प्राणायाम की दैनिक जीवन में आवश्यकता और महत्व।

इकाई-5. व्यक्तित्व एवं नेतृत्व- (05 अंक)
अर्थ, परिभाषा एवं उत्तम व्यक्तित्व की विशेषतायें, व्यक्तित्व विकास को प्रभावित करने वाले कारक, वंशानुक्रम, वातावरण एवं समाज, व्यक्तित्व विकास में शारीरिक शिक्षा की भूमिका, उत्तम नेतृत्व की विशेषतायें, खिलाड़ियों में व्यक्तित्व एवं नेतृत्व विकास की विधियां।

इकाई-6. प्रमुख खेल- (05 अंक)
क्रिकेट, हॉकी, फुटबाल, बास्केटबाल, बैडमिन्टन, टेबुल-टेनिस, टेनिस, हैण्डबाल, वालीबाल विभिन्न खेलों के नियम, मैदानों की माप, सम्बन्धित खेलों की मुख्य तालिका।

इकाई-7. विभिन्न अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें- (05 अंक)
राष्ट्रमण्डल खेल, एशियन खेल, एफ्रोएशियन खेल एवं ओलम्पिक।

इकाई-8. खेल पुरस्कार- (04 अंक)
अर्जुन पुरस्कार, द्रोणाचार्य पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, मौलाना अब्दुल कलाम आजाद पुरस्कार, सी०के० नायडू पुरस्कार, ध्यान चन्द्र पुरस्कार आदि।

इकाई-9. मानव अधिकार- (03 अंक)
मानव अधिकारों का ऐतिहासिक परिप्रेक्ष्य, मानव अधिकारों की सार्वभौम घोषणा, मानव अधिकार और भारत का संविधान, महात्मा गांधी और मानवाधिकार।

इकाई-10. मौलिक अधिकार- (03 अंक)
समानता, स्वतंत्रता, धर्म की स्वतंत्रता, शोषण से संरक्षण, सांस्कृतिक और शैक्षिक अधिकार, संवैधानिक उपचारों, शिक्षा का मौलिक अधिकार, सूचना का अधिकार, शिकायत प्रणाली, मानव अधिकार आयोग, चाइल्ड लाइन, वीमेन पावर लाइन।

पुस्तक- “मानव अधिकार अध्ययन” प्रकाशक “माइंडशेयर”।



myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App