No products in the cart.

UP Board - Class 09 - विज्ञान - सिलेबस

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

सिलेबस for Class 09 विज्ञान

सिलेबस Link
विज्ञान

Student Dashboard

Personlised content for the students.

myCBSEguide  App

myCBSEguide App

Complete Guide for CBSE Students

NCERT Solutions, NCERT Exemplars, Revison Notes, Free Videos, CBSE Papers, MCQ Tests & more.

Latest UP Board Syllabus for Class 9 विज्ञान

Latest UP Board Syllabus for Class 9 विज्ञान

UP Board syllabus for class 9 विज्ञान 2018, 2019, 2020 as per upmsp.edu.in new curriculum. UP Board syllabus is available for free download in PDF format. Download latest Up Board syllabus of 9th विज्ञान as PDF format. विज्ञान syllabus for UP Board class 9 is also available in myCBSEguide app, the best app for UP Board students. 

UP Board Academics Unit - Curriculum Syllabus

UP Board has special academics unit to design curriculum and syllabus. The syllabus for UP Board class 9 विज्ञान is published by upmsp.edu.in, Head Office in Lucknow. The latest syllabus for class 9 विज्ञान includes list of topics and chapters in विज्ञान. CBSE question papers are designed as per the syllabus prescribed for current session. 

UP Board Syllabus category

  • Secondary School Curriculum (class 9 and class 10)
  • Senior School Curriculum (class 11 and class 12)
  • Vocational Courses (Class 11 and class 12)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, इलाहाबाद
कक्षा-9 विज्ञान
पाठ्यक्रम तथा पाठ्य-पुस्तकें


इस विषय में एक प्रश्न-पत्र 70 अंकों का तथा समय 3 घण्टे का होगा।

एकक संख्या

शीर्षक

अंक

कालांश

इकाई 1.

मापन, यांत्रिकी तथा ध्वनि

            15

55

इकाई 2.

ऊष्मा

            10

20

इकाई 3.

द्रव्य का संगठन एवं परमाणु संरचना

            10

45

इकाई 4.

रसायन की भाषा एवं रासायनिक बन्ध

            10

20

इकाई 5.

सजीव जगत में संगठन

            15

45

इकाई 6.

हमारा पर्यावरण

            10

35

 

 

योग-   70 अंक

220

***

प्रयोगिक एवं आन्तरिक मूल्यांकन-

          30 अंक

 

 

 

कुल योग-100

 

इकाई 1. मापन यांत्रिकी तथा ध्वनि  (15)

  • मापन- मूल मात्रक, मूल राशियां, मूल मात्रकों की S.I. प्रणाली, व्युत्पन्न मात्रक,माइक्रॉन, एग्स्ट्रॉम, प्रकाश वर्ष, सार्थक अंक, कोटिमान, अल्पतमांक, शून्यांक त्रुटि एवं अनुप्रयोग।
  • गति- गति की सापेक्षता, विस्थापन, समान तथा असमान गति, चाल, वेग, त्वरण, दूरी समय व वेग समय ग्राफ (समान व असमान गति के लिये) गति के समीकरण (गणितीय विधि)।
  • बल- गति एवं बल, न्यूटन के गति के नियम, पिण्ड का जड़त्व व द्रव्यमान, संवेग व बल में सम्बन्ध, संवेग संरक्षण का सिद्धान्त, क्रिया और प्रतिक्रिया बल।
  • गुरूत्वाकर्षण- न्यूटन के गुरूत्वाकर्षण के नियम, पृथ्वी का गुरूत्व बल, गुरूत्वाजनित त्वरण, द्रव्यमान और भार।
  • कार्य, ऊर्जा एवं सामर्थ्य- बल द्वारा किया गया कार्य, ऊर्जा, सामर्थ्य, कार्य एवं सामर्थ्य में सम्बन्ध, गतिज एवं स्थितिज ऊर्जा, ऊर्जा रूपान्तरण के व्यावहारिक उपयोग, ऊर्जा संरक्षण।
  • ध्वनि- ध्वनि की प्रकृति, विभिन्न माध्यम में ध्वनि का संचरण, ध्वनि तरंग, अनुदैर्ध्यतरंग, आवृति, आयाम, तरंगदैर्ध्य, आवर्तकाल, तरंग वेग, पिच (Pitch), ध्वनि का वेग, श्रवण—परास, ध्वनि का परावर्तन, प्रतिध्वनि।

इकाई 2. ऊष्मा (10)

  • ताप की अभिधारणा, तापमान, पारे का तापमापी, ताप के पैमाने।
  • ठोस पदार्थों में ऊष्मीय प्रसार रेखीय, क्षेत्रीय व आयतन प्रसार गुणाँक में सम्बन्ध, ऊष्मीय प्रसार का दैनिक जीवन में महत्व, द्रवों का ऊष्मीय प्रसार, जल का असामान्य प्रसार।
  • ऊष्मीय विकिरण, प्रकाश, ऊष्मीय विकिरण के गुणा, उत्सर्जन, अवशोषण, श्याम पिण्ड, विकिरण ऊर्जा का दैनिक जीवन में महत्व।
  • ऊष्मीय ऊर्जा, मात्रक कैलोरी, किलोकैलोरी, जूल, विशिष्ट ऊष्मा, ऊष्मा धारिता, कैलोरीमिति का सिद्धान्त अवस्था परिवर्तन (गुप्त ऊष्मा) आपेक्षिक आर्द्रता एवं उससे सम्बन्धित घटनायें, ऊष्मा को कार्य एवं कार्य को ऊष्मा में बदलना एवं जूल नियतांक।

इकाई 3. द्रव्य का संगठन एवं परमाणु संरचना (10)

  • द्रव्य
    • (ए) द्रव्य कणों से मिलकर बना है-
      • अणु परमाणु की संकल्पना।
      • अन्तराण्विक आकाश एवं अन्तराण्विक बल।
      • द्रव्य की ठोस, द्रव व गैसीय अवस्था की व्याख्या।
      • द्रव्य की अवस्था परिवर्तन-गलनांक, क्वथनांक, हिमांक, उर्ध्वपातन, वाष्पन,  वाष्पीकरण तथा संघनन।
    • (बी) तत्व, यौगिक एवं मिश्रण
      • विलयन-समांगी, विषमांगी, निलम्बन, कोलॉयड की प्रारम्भिक अवधारणा।
  • परमाणु एवं परमाणु संरचना–
    • डाल्टन का परमाणु सिद्धान्त तथा आधुनिक परमाणु सिद्धान्त।
    • परमाणु के अवयव-इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन व न्यूट्रान की विशेषतायें-
      (आविष्कारक, आवेश व द्रव्यमान)।
    • थामसन का परमाणु मॉडल, रदरफोर्ड का एल्फा प्रकीर्णन प्रयोग तथा परमाणु-मॉडल, बोहर का परमाणु मॉडल (प्रारम्भिक अवधारणा)।
    • परमाणु में इलेक्ट्रॉन, प्रोटॉन तथा न्यूट्रॉन का वितरण तथा बोर बरी का नियम।
    • इलेक्ट्रॉनिक विन्यास (1-20 परमाणु क्रमांक वाले तत्व)।
    • परमाणु क्रमांक, द्रव्यमान संख्या, समस्थानिक, समभारिक।
    • रेडियो धर्मिता (परिचय केवल परिभाषा) तथा एल्फा, बीटा व गामा किरणों के गुण, रेडियोधर्मी आइसोटोप्स व उनकी उपयोगिता।

इकाई 4. रसायन की भाषा व रासायनिक बन्ध (10)

  • रसायन की भाषा-
    • तत्वों के संकेत, तत्वों तथा यौगिकों के अणुसूत्र (आयन तथा मूलकों के आधार पर)।
    • परमाणु भार, अणुभार, तुल्यांकी भार (केवल अम्ल, क्षार, लवण तथा आयन का तु०भार ज्ञात करना)।
    • मोल आधारण-ग्राम परमाणु व ग्राम अणुभार, एवोगाद्रों संख्या, आंकिक प्रश्न।
  • रासायनिक बन्ध-
    • संयोजकता का इलेक्ट्रॉनिक सिद्धान्त।
    • आयनिक बन्ध (आयनिक यौगिकों के उदाहरण तथा सामान्य गुण)।
    • सह संयोजक बन्ध (यौगिकों के उदाहरण व सामान्य गुण)।
  • रासायनिक अभिक्रियायें-
    • रासायनिक अभिक्रियायें क्यों होती हैं?
    • रासायनिक संयोग के नियम।
    • अभिकारक व उत्पाद।
    • रासायनिक अभिक्रियायें लिखना तथा रासायनिक समीकरणों को सन्तुलित करना (जाँच व त्रुटि)।
    • रासायनिक अभिक्रिया के प्रकार-योगात्मक, प्रतिस्थापन, वियोजन, अपघटन, उभय अपघटन, ऊष्माक्षेपी, ऊष्माशोषी अभिक्रियायें।
    • आक्सीकरण व अपचयन अभिक्रिया (इलेक्ट्रॉनिक अवधारणा)।

इकाई 5. सजीव जगत में संगठन (15)

  • जीवों में विविधता-वर्गीकरण की आवश्यकता, जीवों का नामकरण, द्विनाम पद्धति, वनस्पति जगत का वर्गीकरण (संघ तक) जन्तु जगत का वर्गीकरण– अकशेरूकी (संघ तक) एवं कशेरूकी (वर्ग तक) मुख्य लक्षण उदाहरण सहित।
  • कोशिका जीवन की इकाई-कोशिका जीवन की आधारभूत इकाई, कोशिका के प्रकार, प्रोकैरियोटिक एवं यूकैरियोटिक कोशिका, कोशिका संरचना–कोशिका भित्ति एवं कोशिका कला, कोशिकांग लवक, माइटोकान्ड्रिया, रिक्तिका, एण्डोप्लाज्मिक रैटीक्युलम, राइबोसोम, गॉल्जीकाय, केन्द्रक-गुणसूत्र, आर०एन०ए० एवं डी०एन०ए०।
  • जन्तु एवं वनस्पति ऊतक-संरचना एवं कार्य, वनस्पति ऊतक-विभज्योतकी एवं स्थायी ऊतक, जन्तु ऊतक, एपीथीलियम, संयोजी, पेशी एवं तन्त्रिका ऊतक।
  • स्वास्थ्य एवं रोग–सूक्ष्मजीव (विषाणु, जीवाणु, कवक), सूक्ष्मजीव एवं रोग–कारण रोकथाम एवं उपचार (टायफाइड, हिपेटाइटिस, रेबीज, ट्यूबरकुलोसिस, पोलियो, दाद)।

इकाई 6. हमारा पर्यावरण (10)

  • मानव का समन्वयन एवं पारितन्त्र-
  • पर्यावरण के साथ मानव का समन्वयन, पारितन्त्र (खाद्य श्रृंखला एवं खाद्य जाल) एवं जीवमण्डल पारिस्थितिक संकट, प्राकृतिक सम्पदाओं का संरक्षण प्रकृति संरक्षण के राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय प्रयास।
  • प्रदूषण- वायु, जल, मृदा एवं ध्वनि प्रदूषण, ओजोन पर्त एवं क्षय, ग्रीन हाउस प्रभाव, ग्लोबल वार्मिंग (वैश्विक तपन)।
  • जैव रासायनिक चक्र- वातावरणीय गैसें, जल चक्र, नाइट्रोजन कार्बन डाईऑक्साइड एवं ऑक्सीजन चक्र।

प्रयोगात्मक

प्रयोगात्मक परीक्षा का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर आन्तरिक होगा। प्रयोगात्मक कार्य का अंक विभाजन निम्नवत् है :-

1-तीन प्रयोग (प्रत्येक खण्ड से एक)- (3 × 3= 09 अंक)

2-मौखिक कार्य- (03 अंक)

3-सत्रीय कार्य- (03 अंक)

कुल अंक- (15 अंक)

  1. दिये हुये आँकड़ों से दूरी-समय ग्राफ खींचना तथा इससे चाल की गणना करना।
  2. वर्नियर की सहायता से दिये गये बेलन की लम्बाई ज्ञात करना।
  3. स्क्रूगेज की सहायता से दिये गये तार की त्रिज्या ज्ञात करना।
  4. ध्वनि के परावर्तन के नियम का सत्यापन करना।
  5. ऊष्मा के सुचालक एवं कुचालक का तुलनात्मक अध्ययन करना।
  6. निम्नलिखित के आधार पर यौगिक की पहचान करना-
    (i) घुलनशीलता। (ii) विद्युत् चालकता। (iii) द्रवणांक। (iv) क्वथनांक।
  7. नमक, चीनी तथा फिटकरी का वास्तविक विलयन बनाना।
  8. मिट्टी, खड़िया और महीन बालू का पानी में निलम्बन तैयार करना।
  9. पानी में मण्ड और पानी में अण्डे की सफेदी की कोलाइड का निम्न के आधार पर अन्तर स्पष्ट करना-
    (i) पारदर्शिता। (ii) छानना। (iii) स्थायित्व।
  10. प्रयोगात्मक कार्य के उपयोग में आने वाले सामान्य उपकरणों का ज्ञान।
  11. तालाब के जल का सूक्ष्मदर्शीय अध्ययन, वर्गीकरण के सम्बन्ध में।
  12. निम्नांकित जन्तुओं का टिप्पणी सहित संग्रहालय अध्ययन, वर्गीकरण- 
    पैरामीशियम, हाइड्रा, एस्केरिस, केचूँआ, तिलचट्टा, बिच्छू, तारामीन, मछली, मेढक, छिपकली, सर्प,   कबूतर, चूहा, चमगादड़ और गिलहरी।
  13. निम्नांकित वनस्पतियों का टिप्पणी सहित संग्रहालय अध्ययन, वर्गीकरण- 
    यूलोथ्रिक्स, स्पाइरोगाइरा, म्यूकर, (शैवाल, कवक) मॉस, फर्न, अनावृतबीजी एवं आवृतबीजी।
  14. पारिस्थितिक पारितंत्र के प्रारम्भिक ज्ञान के लिये विद्यालय के आस-पास के वातावरण में पौधों और जन्तुओं की पारस्परिक निर्भरता का बोध करना।
  15. पादप संरक्षण से होने वाले लाभ का ज्ञान कराना। टिप्पणी:-
    प्रत्येक विद्यार्थी के पास विज्ञान की एक प्रयोगात्मक नोट बुक होगी जिसमें प्रयोगात्मक कार्य का दैनिक रिकॉर्ड दर्ज किया जायेगा जिसकी सही ढंग से जाँच होनी चाहिये और इसे प्रयोगात्मक परीक्षा के समय प्रस्तुत किया जाय।

प्रोजेक्ट कार्य की सूची (पूर्णांक-15)

नोट:- दिये गये प्रोजेक्ट सूची में से कोई तीन प्रोजेक्ट छात्रों से तैयार करायें। प्रत्येक खण्डों (भौतिक, रसायन व जीव विज्ञान) में से एक-एक प्रोजेक्ट कार्य व प्रोजेक्ट फाइल तैयार कराना अनिवार्य होगा। शिक्षक विषय से सम्बन्धित अन्य प्रोजेक्ट कार्य अपने स्तर से भी दे सकते हैं। तीनों प्रोजेक्ट का मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर आन्तरिक होगा।

  1. विभिन्न खेतों की मिट्टियों के नमूने लेकर उसकी अम्लीयता की जाँच करना- (परखनली, सार्वत्रिक सूचक, pH पेपर, कैल्शियम सल्फेट, मिट्टी के नमूने)।
  2. दैनिक जीवन में रसायनों का महत्व- (रसोई, भोजन, दवा वस्त्र, सौन्दर्य प्रसाधनों आदि में रसायन की भूमिका)।
  3. विभिन्न स्रोतों (कुआँ, नल, तालाब, नदी) से जल के नमूने लेकर उनकी शुद्धता की जाँच करना तथा अशुद्ध पानी को पीने योग्य बनाने का एक प्रोजेक्ट तैयार करना।
  4. दूध तथा घी के विभिन्न नमूने लेकर उसमें वनस्पति की मिलावट को पता लगाना- (हाइड्रोक्लोरिक अम्ल तथा चीनी द्वारा)।
  5. विभिन्न पदार्थों (यूरिया, ग्लूकोस, सुक्रोस व नमक आदि) को घोलने पर पानी के क्वथनाँक पर पड़ने वाले प्रभाव का अध्ययन करना।
  6. विभिन्न प्रकार के ऊर्जा रूपान्तरणों को तालिकाबद्ध करके पवन ऊर्जा को विद्युत् ऊर्जा में बदलने का सचित्र मॉडल तैयार करना।
  7. वायु तापमापी का मॉडल तैयार करके इसमें निहित वैज्ञानिक सिद्धान्तों का अध्ययन करना।
  8. अपने आस-पास प्रयोग होने वाले आदर्श श्याम पिण्डों को सूचीबद्ध कीजिये तथा दैनिक जीवन में विकिरण ऊर्जा के प्रभाव का सचित्र अध्ययन करना।
  9. विभिन्न वाद्ययंत्रों की सूची बनाकर दर्शाइये कि उन वाद्ययंत्रों के कौन से भाग में कम्पन उत्पन्न होता है।
  10. तरंग मशीन का मॉडल तैयार करके जल की सतह पर उत्पन्न होने वाली तरंग का सचित्र अध्ययन करना।
  11. अपने क्षेत्र में पाये जाने वाले पक्षियों की चित्रात्मक सूची तैयार करके इनके आवास एवं वास-स्थान की जानकारी प्राप्त करना।
  12. संकटग्रस्त जन्तुओं की सूची तैयार कर भारत के प्रमुख राष्ट्रीय उद्यान एवं अभ्यारण्यों पर एक प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करना।
  13. (D.N.A.) (डी ऑक्सी राइबोन्यूक्लिक अम्ल) का मॉडल तैयार करना।
  14. स्थानीय जल प्रदूषण के कारणों की जानकारी प्राप्त करना एवं प्रोटोजोएन्स, मछली, एल्गी पर जल प्रदूषण के प्रभाव का अध्ययन।
  15. अपने आस-पास स्थित तालाब के पारिस्थितिक तंत्र में जैवीय एवं अजैवीय घटक एवं खाद्य श्रृंखला का अध्ययन करना।
  16. प्याज की झिल्ली की अभिरंजित स्लाइड बनाकर सूक्ष्मदर्शीय प्रेक्षण द्वारा कोशिका की संरचना का अध्ययन।
  17. एक चार्ट पेपर पर विभिन्न प्रकार की गति का सचित्र व सोदाहरण अध्ययन करना।
  18. वैश्विक-तपन का मानव जीवन पर प्रभाव का सचित्र अध्ययन करना।
  19. पर्यावरण प्रदूषण व ओजोन परत अपक्षय में रसायनों की भूमिका।
  20. आस-पास के खेतों का भ्रमण करें तथा किसानों से पता लगायें कि वह किस फसल के लिये कौन-कौन से उर्वरक का प्रयोग करते हैं। इन उर्वरकों की पोषक तत्वों की सूची बनाइयें।



myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App