No products in the cart.

UP Board

Uttar Pradesh High School and Intermediate board examinations are conducted by Board of Secondary Education, Allahabad, Uttar Pardesh. The board conducts examinations and regulates schools affiliated to it. myCBSEguide provide syllabus, sample question papers and study material for UP Board examinations. माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश, इलाहाबाद हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट स्तर की परीक्षाओं को संचालित करने वाली विश्व की एक सर्वौच्च संस्था है| माध्यमिक शिक्षा परिषद् के लिये सिलेबस, सेम्पल पेपर और अन्य अध्ययन सामग्री माय सीबीएसई गाइड वेबसाइट पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है |

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos


myCBSEguide Learning Dashboard

Know Your Score. Discover Your Potential 🚀

See where you stand, what you're good at, and where you can improve. Get personalised insights to study smarter and achieve more!

 

हाईस्कूल परीक्षा के लिये प्रत्येक परीक्षार्थी को सात विषयों में परीक्षा ली जायेगी । कक्षा 9 के लिये निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर विद्यालय स्तर पर आंतरिक परीक्षा ली जायेगी । कक्षा ९ में सभी मासिक परीक्षाओं, प्रोजेक्ट एवं प्रयोगात्मक के प्राप्तांक वार्षिक परीक्षा के योग में सम्मिलित किये जायेंगे । कक्षा ९ का सिलेबस, सेम्पल पेपर और अन्य अध्ययन सामग्री माय सीबीएसई गाइड वेबसाइट पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है.

कक्षा ९ की भांति कक्षा १० में भी, हाईस्कूल परीक्षा के लिये प्रत्येक परीक्षार्थी को सात विषयों में परीक्षा ली जायेगी । कक्षा १० के लिये निर्धारित पाठ्यक्रम के आधार पर हाईस्कूल परीक्षा की सार्वजनिक परीक्षा परिषद् द्वारा आयोजित होगी। कक्षा ९ तथा कक्षा १० स्तर पर विज्ञान एवं गृह विज्ञान विषयों की प्रयोगात्मक विषयक कार्य केवल विद्यालय स्तर पर होगा तथा इसका आन्तरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा जिसका विधिवत् उल्लेख अंक-पत्र में होगा। परिषद् द्वारा इन विषयों की प्रयोगात्मक परीक्षायें सम्पादित नहीं होंगी। नैतिक, शारीरिक, समाजोपयोगी उत्पादक एवं समाज सेवा कार्य तथा पूर्व व्यावसायिक शिक्षा में विद्यालय स्तर पर ग्रेड प्रदान किया जायेगा जिसका उल्लेख अंक-पत्र/प्रमाण-पत्र में होगा। कक्षा १० का सिलेबस, सेम्पल पेपर और अन्य अध्ययन सामग्री माय सीबीएसई गाइड वेबसाइट पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है.

https://examin8.com

इण्टरमीडिएट परीक्षा के प्रत्येक परीक्षार्थी की पांच विषयों में परीक्षा ली जायेगी. इन विषयों के अतिरिक्त खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा विद्यालय स्तर पर करायी जायेगी जिसमें 50 अंकों का केवल एक प्रश्न-पत्र होगा। इसके अतिरिक्त 50 अंकों की प्रयोगात्मक परीक्षा भी संस्था के प्रधान द्वारा ली जायेगी। इण्टरमीडिएट परीक्षा में चार वर्ग हैं मानविकी वर्ग, वैज्ञानिक वर्ग, वाणिज्य वर्ग और कृषि वर्ग. परीक्षार्थी को किसी एक वर्ग का चयन करना होता है. कक्षा ११ का सिलेबस, सेम्पल पेपर और अन्य अध्ययन सामग्री माय सीबीएसई गाइड वेबसाइट पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है.

कक्षा ११ की तरह ही कक्षा १२ इण्टरमीडिएट परीक्षा के प्रत्येक परीक्षार्थी की पांच विषयों में परीक्षा ली जायेगी. इण्टरमीडिएट परीक्षा में चार वर्ग हैं मानविकी वर्ग, वैज्ञानिक वर्ग, वाणिज्य वर्ग और कृषि वर्ग. परीक्षार्थी को किसी एक वर्ग का चयन करना होता है. कक्षा १२ का सिलेबस, सेम्पल पेपर और अन्य अध्ययन सामग्री माय सीबीएसई गाइड वेबसाइट पर मुफ्त डाउनलोडिंग के लिए उपलब्ध है. प्रत्येक परीक्षार्थी को खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा में न्यूनतम उत्तीर्णांक 33 प्रतिशत पाना अनिवार्य होगा। परीक्षार्थियों द्वारा इस विषय की लिखित एवं प्रयोगात्मक परीक्षा में अर्जित अंकों का अंकन उनके अंक-पत्र/प्रमाण-पत्र पर किया जायेगा। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की खेल एवं शारीरिक शिक्षा की परीक्षा अग्रसारण/पंजीकरण अधिकारी द्वारा ली जायेगी। पूर्णरूप से दृष्टिबाधित अथवा विकलांग परीक्षार्थियों को खेल एवं शारीरिक शिक्षा विषय की परीक्षा से मुक्ति रहेगी।

myCBSEguide Learning Dashboard

Know Your Score. Discover Your Potential 🚀

See where you stand, what you're good at, and where you can improve. Get personalised insights to study smarter and achieve more!

 

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App