No products in the cart.

UP Board - Class 11 - भूगोल - सिलेबस

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

सिलेबस for Class 11 भूगोल

सिलेबस Link
भूगोल

Student Dashboard

Personlised content for the students.

myCBSEguide  App

myCBSEguide App

Complete Guide for CBSE Students

NCERT Solutions, NCERT Exemplars, Revison Notes, Free Videos, CBSE Papers, MCQ Tests & more.

Latest UP Board Syllabus for Class 11 भूगोल

Latest UP Board Syllabus for Class 11 भूगोल

UP Board syllabus for class 11 भूगोल  2018, 2019, and 2020 as per upmsp.edu.in. New curriculum. UP Board syllabus is available for free download in PDF format. Download latest UP Board syllabus of 11th भूगोल as PDF format. भूगोल syllabus for UP Board class 11 is also available in myCBSEguide app, the best app for UP Board students.

UP Board Academics Unit - Curriculum Syllabus

UP Board has special academics unit to design curriculum and syllabus. The syllabus for UP Board class 11 भूगोल is published by upmsp.edu.in Central Secondary Education, Head Office in Lucknow. The latest syllabus for class 11 भूगोल includes list of topics and chapters in भूगोल. UP Board question papers are designed as per the syllabus prescribed for current session. 

UP Board Syllabus category

  • Secondary School Curriculum (class 9 and class 10)
  • Senior School Curriculum (class 11 and class 12)
  • Vocational Courses (Class 11 and class 12)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, इलाहाबाद
कक्षा-11 भूगोल
पाठ्यक्रम तथा पाठ्य-पुस्तकें

तीन-तीने घण्टे एवं 35-35 अंकों के दो प्रश्न-पत्र होंगे तथा 30 अंकों की एक प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। उत्तीर्ण होने के लिये लिखित, प्रयोगात्मक एवं योग में क्रमशः 23, 10 एवं 33 अंक प्राप्त करने होंगे।

उद्देश्य

  1. प्राकृतिक पर्यावरण तथा मानव कार्यकलापों की अन्तः क्रिया से जनित परिस्थितियों की भौगोलिक जानकारी प्राप्त करना।
  2. भौगोलिक अध्ययन से सम्बन्धित सूचना एकत्र करना, विश्लेषण करना तथा निष्कर्ष निकालने में सहायक कौशलों की जानकारी करना तथा निपुणता प्राप्त करना।
  3. विश्व के विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों तथा उनके उपयोग की जानकारी प्राप्त करना तथा भविष्य के बारे में निष्कर्ष निकालना।
  4. भारत के प्राकृतिक तथा मानवीय संसाधनों के उपयोग के फलस्वरूप विकास की सम्भावनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना।
  5. विभिन्न संसाधनों तथा प्रादेशिक क्षेत्रों के वर्तमान विकास का आंकलन करना तथा भविष्य में उनके इष्टतम् विकास की संकल्पना करने का प्रयास करना।

प्रथम प्रश्न-पत्र

(भौतिक एवं मानव भूगोल)

समय - तीन घण्टे  (पूर्णांक – 35)

इकाई-1. (08 अंक)

भूगोल एक विषय के रूप में- भूगोल की प्रकृति और अवधारणा, अर्थ, उद्देश्य और विषयवस्तु, अन्य विषयों से उसका सम्बन्ध, भूगोल के वर्गीकृत और प्रादेशिक उपागम, भूगोल की पुख्य शाखायें। पर्यावरण की समग्रता, उसके चार क्षेत्र और उनकी पारस्परिक अन्तः क्रिया।

इकाई-2. (09 अंक)

स्थल मण्डल- पृथ्वी की संरचना, भू-पटल एवं अभ्थान्तर, खनिज एवं चट्टानें, चट्टानों के प्रमुख प्रकार, उनकी उत्पत्ति, विशेषतायें एवं आर्थिक उपयोगिता, स्थलाकृतियों की जन्म देने वाली शक्तियां और भू-संचलन, आन्तरिक एवं वाह्य शक्तियां, क्षैतिज एवं लम्बवत, भू-संचलन, बलन और अंशन एवं उनसे उत्पन्न स्थलाकृतियां अपक्षय और अपरदन नदी, हिमानी, वायु तथा भूमिगत जल के कार्य और उनसे उत्पन्न प्रमुख स्थलाकृतियां, मानव के लिये उनका महत्व, संसार की मिट्टियां-मुख्य प्रकार, उनकी विशेषतायें और विश्व वितरण।

इकाई-3. (09 अंक)

वायु मण्डल- वायु मण्डल की बनावट और संरचना, मौसम और जलवायु के तत्व। सूर्याताप, वायुमण्डल का ऊष्मन तथा शीतलन होना, तापमान का क्षैतिज और लम्बवत् वितरण, तापमान विलोम। वायुदाब का क्षैतिज वितरण तथा वायुदाब पेटियां, पवन और उनके प्रकार। आद्रता तथा घर्षण के रूप, बादलों के प्रकार, वर्षा के प्रकार तथा उनका विश्व वितरण चक्रवात एवं प्रतिचक्रवात तथा मानव पर उनका प्रभाव। जलवायु के प्रमुख प्रकार।

इकाई-4. (09 अंक)

जल मण्डल- महानगरों का तुलीय उच्चावचन, महासागरीय जल का तापमान और लवणता, महासागरीय जल का संचलन, प्रमुख धाराओं तथा ज्वार-भाटा एवं उनका समीपवर्ती क्षेत्रों पर प्रभाव।

द्वितीय प्रश्न-पत्र

(प्रादेशिक एवं भारत का भूगोल)

समय 3 घण्टे (पूर्णांक 35)

इकाई-1. (08 अंक)

प्रदेश की संकल्पना- प्रदेशीकरण के आधार, बृहद् प्राकृतिक देशों मे विश्व विभाजन की योजना, भूमध्य रेखीय प्रदेश, मानसूनी प्रदेश, ऊष्ण मरुस्थल, टुण्ड्रा प्रदेश, भूमध्य सागरीय प्रदेश एवं पर्वतीय प्रदेश का विस्तृत अध्ययन।

इकाई-2. (09 अंक)

विकसित एवं विकासशील विश्व का अभिप्राय, उनकी आर्थिक विशेषतायें, महत्वपूर्ण विकसित एवं विकासशील देशों का भौगोलिक अध्ययन-जापान, सं० रा० अमेरिका, रूस, ब्राजील, चीन, मिस्र, तंजानिया, सार्क, (साउथ एशियान एसोशियन ऑफ रीजनल कोआपरेशन) के देश।

इकाई-3 (09 अंक)

भारतीय अर्थव्यवस्था, भौतिक आधार की भूमिका, संसाधनों का आंकलन।

प्राकृतिक संसाधन- खनिज पदार्थ, मिट्टियां, वन-सम्पदा, जल संसाधन एवं ऊर्जा संसाधन।

इकाई-4. (09 अंक)

“आपदा प्रबन्धन- चरम घटनायें एवं आपदायें, आपदा वर्गीकरण, प्राकृतिक आपदायें एवं मानवीय आपदायें। प्रमुख आपदायें- ज्वालामुखी, विस्फोट, बाढ़-सूखा, रासायनिक दुर्घटनायें, अग्निकाण्ड के कारण, प्रभाव क्षेत्र, पूर्वानुमान एवं बचाव के उपाय।।”

भूगोल (प्रयोगात्मक) (30 अंक)

  1. मानचित्र- उसका अर्थ, उद्देश्य एवं वर्गीकरण साधारण मापक तुलनात्मक एवं कर्णवत मापक की रचना।
  2. सांख्यिकीय आंकड़ों का प्रदर्शन-
    (अ) साधारण एवं मिश्रित दण्डाकृतियां।
    (ब) रेखाचित्र।
    (स) चक्राकृति।
    (द) आर्थिक एवं जनसंख्या मानचित्रों को बिन्दु (डाट) छायाविधि (कोरोप्लेम) एवं समान रेखाविधि (ओड़सोलेम) विधियों द्वारा रचना।
  3. भारतीय मौसम मानचित्र का अध्ययन (जुलाई एवं जनवरी)।
  4. चेन-टेप द्वारा सर्वेक्षण।

प्रयोगात्मक अंक विभाजन

भूगोल

अधिकतम अंक-30
न्यूनतम उत्तीर्णाक-10
समय-3 घण्टा

निर्धारित पूर्णांक

बाह्य मूल्यांकन-(15 अंक)

  1. लिखित परीक्षा-6 प्रश्नों में से केवल चार प्रश्नों के उत्तर दीजिये- (अंक 10)
  2. मौखिक परीक्ष-सर्वेक्षण, क्षेत्रीय अध्ययन की आख्या तथा प्रयोगात्मक अभ्यास पुस्तका में से प्रश्न (अंक 05)

आन्तरिक मूल्यांकन-(15 अंक)

  1. सर्वेक्षण   (अंक 05)
  2. क्षेत्रीय अध्ययन आख्या (अंक 05)
  3. प्रयोगात्मक अभ्यास पुस्तिका (अंक 05)

नोट :-- सर्वेक्षण परीक्षा के लिए एक बार में परीक्षार्थियों की संख्या 30 से अधिक न हो।

पुस्तकें- कोई भी पुस्तक निर्धारित या संस्तुत नहीं की गयी है। विद्यालयों के प्रधान विषय अध्यापक के परामर्श से पाठ्यक्रम के अनुरूप उपयुक्त पुस्तक का चयन कर लें।



myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App