UP Board - Class 11 - मानव विज्ञान - सिलेबस

CBSE, JEE, NEET, CUET
Question Bank, Mock Tests, Exam Papers
NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

Know Your Score. Discover Your Potential 🚀
See where you stand, what you're good at, and where you can improve. Get personalised insights to study smarter and achieve more!
सिलेबस for Class 11 मानव विज्ञान
Student Dashboard
Personlised content for the students.

Know Your Score. Discover Your Potential 🚀
See where you stand, what you're good at, and where you can improve. Get personalised insights to study smarter and achieve more!
Latest UP Board Syllabus for Class 11 मानव विज्ञान

UP Board syllabus for class 11 मानव विज्ञान 2018, 2019, and 2020 as per upmsp.edu.in. New curriculum. UP Board syllabus is available for free download in PDF format. Download latest UP Board syllabus of 11th मानव विज्ञान as PDF format. मानव विज्ञान syllabus for UP Board class 11 is also available in myCBSEguide app, the best app for UP Board students.
UP Board Academics Unit - Curriculum Syllabus
UP Board has special academics unit to design curriculum and syllabus. The syllabus for UP Board class 11 मानव विज्ञान is published by upmsp.edu.in Central Secondary Education, Head Office in Lucknow. The latest syllabus for class 11 मानव विज्ञान includes list of topics and chapters in मानव विज्ञान. UP Board question papers are designed as per the syllabus prescribed for current session.
UP Board Syllabus category
- Secondary School Curriculum (class 9 and class 10)
- Senior School Curriculum (class 11 and class 12)
- Vocational Courses (Class 11 and class 12)
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, इलाहाबाद
कक्षा-11 मानव विज्ञान (एन्थ्रोपोलोजी)
(मानविकी, वैज्ञानिक वर्ग एवं व्यावसायिक वर्ग हेतु)
पाठ्यक्रम तथा पाठ्य-पुस्तकें
इस विषय की लिखित परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र तीन-तीन घण्टे के होंगे। प्रत्येक प्रश्न-पत्र 35 अंकों का होगा। इसके अतिरिक्त 30 अंकों की एक प्रयोगात्मक परीक्षा भी होंगी। उत्तीर्ण होने के लिए परीक्षार्थी को लिखित में 23 अंक, प्रयोगात्मक में 10 अंक तथा योग में 33 अंक न्यूनतम प्राप्त करना आवश्यक होगा।
अध्ययन का उद्देश्य-
- समाज के विकास, उनके आधारभूत कारकों, विस्तार तथा विविधता की जानकारी प्राप्त करना तथा उसके भावरूप के बारे में निष्कर्ष निकालना।
- प्राकृतिक पर्यावरण तथा मानव के मध्य अन्तःक्रिया को भारत तथा विश्व के सन्दर्भ में सामाजिक विकास पर पड़ने वाले उसके प्रभाव को समझना, विश्लेषण कर निष्कर्ष निकालने के लिए सक्षम बनाना।
- समाज की समसामयिक समस्याओं के बारे में जानकारी करके निर्णय लेने की योग्यता प्राप्त करना।
- मानव विकास और उसकी उपलब्धियाँ तथा विफलताओं को सजीव एवं प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत कर समाज के समाजवादी स्वरूप की स्थापना करना।
- विश्व के पर्यावरणीय घटकों, विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों तथा उसके उपयोग की जानकारी प्राप्त करना तथा भविष्य के बारे में निष्कर्ष निकालना।
- मानव विज्ञान नामक विषय के विकास तथा 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में हुये विभिन्न अध्ययनों से बनी मानव विज्ञान की रूपरेखा का ज्ञान विद्यार्थियों को देना।
- मानव विज्ञान की विषय-वस्तु, विस्तार तथा विभिन्न शाखाओं का ज्ञान सरल तथा बोधगम्य भाषा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राप्त कराना।
- मानव विज्ञान एक लोकप्रिय तथा उपयोगी विषय है जो कि मानव जीवन के शारीरिक तथा सामाजिक सांस्कृतिक दोनों ही पक्षों के विकास पर प्रकाश डालता है। मानव जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। सभी पक्षों के तारतम्य का एकीकृत चित्र प्रस्तुत करना।
- मानव के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन की समस्याओं को समझाने तथा सुलझाने की क्षमता का सृजन करना।
- सभ्यता की मुख्य धारा से दूर बसे सरल जनजाति समाजों की विशिष्टता, विविधता एवं उनकी आधुनिक समस्याओं का ज्ञान देना जिससे उन्हें राष्ट्रीय जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने के सफल प्रयास किये जा सके।
प्रथम प्रश्न-पत्र (35 : अंक)
(सामाजिक, सांस्कृतिक मानव विज्ञान) (अंक भार)
इकाई-1. मानव विज्ञान की परिभाषा, शाखायें तथा अन्य विज्ञानों से सम्बन्ध। (04)
इकाई-2. सामाजिक एवं सांस्कृतिक मानव विज्ञान की परिभाषा एवं विषय क्षेत्र, सामाजिक मानव विज्ञान एवं समाजशास्त्र में समानतायें एवं भिन्नतायें। (06)
इकाई-3. विवाह, परिभाषा, जनजातीय समाजों में प्रचलित विवाह के प्रकार-एक विवाह, बहु विवाह। जनजातीय समाजों में प्रचलित जीवनसाथी चुनने के तरीके-अधिमान्य विवाह, चचेरे, मौसेरे, देवर विवाह, साली विवाह, ममेरे एवं फुफेरे भाई बहन में विवाह की मान्यतायें, वधु-धन एवं उसका महत्व। (10)
इकाई-4. परिवार-परिभाषा, प्रकार एवं कार्य। (07)
इकाई-5. नातेदारी व्यवस्था- क्लोन (गोत्र सम समूह), लिनिएज (वंश समूह) का वर्णन, नातेदारी के व्यवहार-प्रतिमान-परिहायें एवं परिहार सम्बन्ध। (08)
सन्दर्भित पुस्तकें—
- डी० एन० मजूमदार एवं टी० एन० मदान -- सामाजिक मानव शास्त्र: एक परिचय।
- उमाशंकर मिश्र – सामाजिक - सांस्कृतिक मानव शास्त्र। उमाशंकर मिश्र -- नृतत्व चिन्तन (पलका प्रकाशन)।
- विजय शंकर उपाध्याय एवं विजय प्रकाश शर्मा -- भारत की जनजातीय संस्कृति (मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी)।
- शैपिरो एवं शैपिरो -- मानव संस्कृति एवं समाज (Man Culture and Society)।
- एम्बर एवं एम्बर -- मानव विज्ञान (हिन्दी अनुवाद) यू०बी०सी० सर्विसेज, दिल्ली।
- गोपालशरण एवं आर० पी० श्रीवास्तव -- मानव विज्ञान एवं समाजशास्त्र (इंगलिश)। न्यू रॉयल बुक कम्पनी, लखनऊ।
- विजय शंकर उपाध्याय एवं गया पाण्डेय -- सामाजिक सांस्कृतिक मानव शास्त्र, क्राउन पब्लिकेशन्स, रांची।
- विजय शंकर उपाध्याय एवं गया पाण्डेय -- जनजातीय विकास (मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी)।
- विनय कुमार श्रीवास्तव -- सामाजिक सांस्कृतिक मानव शास्त्र।
द्वितीय प्रश्न-पत्र (35 : अंक)
(शारीरिक मानव विज्ञान) (अंक भार)
इकाई-1. प्रागैतिहास, अर्थ, विषय, क्षेत्र, काल मापन विधियाँ – सापेक्ष एवं निरपेक्ष। (08)
इकाई-2. यूरोपीय पाषाण काल की संस्कृतियों की परिचयात्मक-रुपरेखा, पुरा पाषाणकाल, मध्य पाषाण काल। (12)
इकाई-3. एड्स, पर्यावरण एवं आपदा प्रबन्धन के क्षेत्र में मानव विज्ञान क भूमिका। (06)
इकाई-4. सिंधु घाटी की सभ्यता- उत्पत्ति, विस्तार, विशेषतायें, सांस्कृतिक, आर्थिक, नगर नियोजन, विकास और पतन। (09)
पाठ्य पुस्तकें-
कोई भी पुस्तक निर्धारित एवं संस्तुत नहीं की गई है। विद्यालय के प्रधान/विषय अध्यापक के परामर्श से पाठ्यक्रम के अनुरूप उपयुक्त पुस्तक का चयन कर लें।
सन्दर्भित पुस्तकें-
- परिचयात्मक मानव विज्ञान - नीरजा सिंह, निशा शर्मा।
- What is Anthropology - Dr. A. R. N. Srivastava.
- रमेश चौबे - पुरातात्विक मानव विज्ञान प्रागैतिहास (मध्य प्रदेश ग्रन्थ अकादमी)।
- डी० के० भट्टाचार्या - यूरोपियन प्रागैतिहास (इंगलिश)।
- उद्विकासीय मानव विज्ञान – डा० विभा अग्निहोत्री।
- V. Rami Reddy - Prehistory (Engligh) Thirupati (Andhra Pradesh)।
(प्रायोगिक मानव विज्ञान) (पूर्णांक 30)
इकाई-1. कपाल एवं उपांग अस्थियों का रेखांकत एवं चिहित वर्णन (10)
मानव कपाल का नारंग का फ्रन्टालिस एवं नॉरमा लैटरैलिस पक्ष का रेखांकित एवं सही चिन्हित वर्णन । नामांकन एवं वर्णन के लिये) (अंक ४ चित्रण + 4 सही नामांकन एवं वर्णन के लिये)।
ह्यूमरस, रेडियस, अल्ना, फीमर, टिबिया, फिबुला।
इकाई-2. एन्थोपोस्कोपी (मानववीक्षिकी) (10)
5 व्यक्तियों के चेहरे पर निम्नलिखित सीमैटोस्कोपिक अवलोकन करना-
(क) मानव केश-स्वरूप, रंग, प्रकृति (फार्म, कलर एवं टैक्सचर)
(ख) नासिका-मूल, सेतु, नथुने (रूट, ब्रिज, विंग्स)
(ग) आँख--एपिकैथिक फोल्ड, नेत्र वर्ण (आई कलर)
(घ) ओष्ठ (लिप)-मोटाई एवं वहिंवर्तन (निचले होठ को बाहर की ओर लटका होना) ओष्ठ की विद्यमानता (थिकनैस एवं इवरटेंड ओष्ठ)
(च) चेहरे की उद्शतहनुता (फेशियल प्रोग्नैथजम)
इकाई-3. प्रायोगिक रिकार्ड (लैब बुक)- (5)
इकाई 1, 2, 3 और 4 विद्यार्थियों को सिखाये जायेंगे तथा उस पर आधारित लैब बुक होगी।
इकाई-4. मौखिक परीक्षा (Viva-voce) (5)
कुल अंक . 30
निर्देश- इकाई 1 में वर्णित कपाल एवं उपांग अस्थियों को चार्ट से देखकर रेखांकित एवं चित्रित करना।
सन्दर्भ पुस्तकें-
- प्रयोगात्मक शारीरिक मानव विज्ञान – डॉ० विभा अग्निहोत्री।
- मानव अस्थि विज्ञान – हिंदी रूपान्तर – अजय भगत एवं पोद्दार।
- Physical Anthorpology Practical – by B. M. Das & Ranjan Deha.
मानव विज्ञान
अधिकतम अंक: 30
न्यूनतम उत्तीर्णांक: 10
समय: 03 घण्टा
- कपाल एवं उपांग अस्थियों का रेखांकित एवं चिन्हित करना-- (06 अंक)
(सही चित्रण हेतु 3 अंक तथा नामांकन व पहचान हेतु 3 अंक) - एन्थ्रोपोस्कोपी (04 अंक)
- मौखिकी-- (05 अंक)
- प्रोजेक्ट कार्य-- (5+5=10 अंक)
- किसी सामाजिक विषय पर साक्षात्कार
- किसी सामाजिक विषय पर प्रश्नावली तैयार करना—
- प्रायोगिक रिकार्ड बुक-- (05 अंक)
नोट:-- प्रोजेक्ट कार्य एवं प्रायोगिक रिकार्ड बुक परिषदीय प्रयोगात्मक परीक्षा के समय विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

Test Generator
Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests
75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app
myCBSEguide