Hindi
Hindi for Nursery class, Kindergarten and pre-school. Hindi rhymes, Hindi poems, Hindi games, worksheets, videos, online tests, downloads. Study Material for Hindi. Bachchon ke liye hindi kavita. हिंदी के लिए सिलेबस, प्रश्न पत्र, ऑनलाइन परीक्षण और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण सवाल, नोट्स और समाधान के साथ स्कूल परीक्षा प्रश्न पत्र myCBSEguide में उपलब्ध हैं |

CBSE, JEE, NEET, CUET
Question Bank, Mock Tests, Exam Papers
NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

Know Your Score. Discover Your Potential 🚀
See where you stand, what you're good at, and where you can improve. Get personalised insights to study smarter and achieve more!

Know Your Score. Discover Your Potential 🚀
See where you stand, what you're good at, and where you can improve. Get personalised insights to study smarter and achieve more!
हिंदी पाठ्य पुस्तक रिमझिम के लिए सिलेबस, प्रश्न पत्र, ऑनलाइन परीक्षण और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण सवाल, नोट्स और समाधान के साथ स्कूल परीक्षा प्रश्न पत्र myCBSEguide में उपलब्ध हैं |
कक्षा का वातावरण बहुत अधिक निर्धारित करता है कि बच्चे कितना कुछ कक्षा में सीख सकेंगे। यदि भाषा शिक्षण के उद्देश्यों को सपफलतापूर्वक प्राप्त किया जाना है तो कक्षा के वातावरण को खुशनुमा बनाना अत्यंत आवश्यक है। कक्षा में बच्चों को बातचीत करने, चर्चा करने, सवाल पूछने और अपनी राय देने की पूरी स्वतंत्राता होनी चाहिए। बातचीत करने से बच्चों की भाषा, समझ और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। शिक्षक भी बच्चों से अनेक विषयों पर बातचीत करें जैसे उनका घर, परिवेश, पसंद-नापंसद, दोस्त, खेल आदि। इससे कक्षा में सहज और आत्मीय वातावरण का निर्माण संभव हो सकेगा।
शिक्षक को बच्चों को बातचीत करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहिए और बच्चों की राय, उनकी शंकाओं और दृष्टिकोण का सम्मान करना चाहिए। एक ही प्रश्न के अनेक उत्तर संभव है, अतः शिक्षक को अपना दृष्टिकोण बच्चों पर थोपना नहीं चाहिए। भाषा की कक्षा में अनेक प्रकार के क्रियाकलापों और सामग्री का प्रयोग किया जाना चाहिए ताकि हर रोज़ बच्चों को दिलचस्प कार्य करने का अवसर मिले। विविधता से एकरसता को तोड़ने में सहायता मिलेगी।
बच्चों के घर की बोली और भाषा व स्थानीय भाषा का हिंदी शिक्षण में सृजनात्मक प्रयोग किया जा सकता है। हिंदी कक्षा ऐसी हो जिसमें गलतियों को बुरी नज़र से नहीं देखा जाए बल्कि सीखने की प्रक्रिया के स्वाभाविक अंग के रूप में स्वीकार किया जाए हिंदी विषय को जहाँ कहीं संभव हो, अन्य विषयों से जोड़कर देखा जाना चाहिए। बच्चों को कोई चुनौती या क्रियाकलाप देते समय सार्थक संदर्भ प्रस्तुत किए जाएँ। क्रियाकलापों के चयन और क्रियान्वयन में बच्चों की सक्रिय भागीदारी होनी चाहिए।
चित्रांकन और रेखांकन द्वारा बच्चों के लेखन कौशल का विकास किया जा सकता है। विविध् स्रोतों से दृश्य-श्रव्य सामग्री एकत्रित करके कक्षा का वातावरण भाषायी दृष्टि से समृध बनाया जा सकता है। उदाहरण के लिए चार्ट, फ्रलैश कार्ड, पत्रा-पत्रिकाओं की कतरनें। कक्षा की दीवारों पर चित्रा, बच्चों द्वारा निर्मित सामग्री इस प्रकार लगाई जानी चाहिए ताकि बच्चे सरलता से उन्हें देख और पढ़ सकें।
कक्षा में बच्चों की विविध् सांस्कृतिक, भाषायी, सामाजिक और आर्थिक पृष्ठभूमि का पूरा सम्मान किया जाना चाहिए और उनकी विशिष्ट आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उपयुक्त शिक्षण सामग्री और विध्यिों का चयन किया जाना चाहिए। कक्षा में अभिनय, कविता पाठ, वाद-विवाद, कहानी कहना, आदि गतिविध्यिाँ आयोजित की जाएँ। कक्षा में हिंदी कथा साहित्य तथा गैर कथा साहित्य की पुस्तकों का पुस्तकालय स्थापित किया जा सकता है जिसमें बच्चों द्वारा निर्मित पुस्तकें भी रखी जा सकती हैं। विद्यालय के पुस्तकालय का भी अध्कितम प्रयोग किया जाना चाहिए। औपचारिक और अनौपचारिक तरीकों से हिंदी के मौखिक प्रयोग उचित तरीके, शब्द भंडार आदि का समुचित विकास हो सके। इस बात के प्रयास किए जाने चाहिए कि बच्चे और अध्कि धराप्रवाह और स्पष्टता से अपनी बात कह सकें। अपनी बात स्पष्ट करने के लिए उचित शब्दों का चयन कर सकें और अभिव्यक्ति के सहजता के स्तर में वृद्धि कर सकें। इससे विचारों, भावनाओं और कल्पनाओं की स्वतंत्रा अभिव्यक्ति में सहायता मिलेगी और बच्चे एक आत्मविश्वासी नागरिक बन सकेंगे।
- ध्यान से और धैर्य पूर्वक सुनकर समझना और उस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करना।
- कही जा रही बातों को ध्यान से सुनना और सुनकर समझना।
- मौखिक अभिव्यक्ति को सुनकर आनंद प्राप्त करना।
- कहानी, कविता, चुटकुले, पहेलियाँ, वर्णन गीत आदि सुनने में रुचि प्रदर्शित करना।
- निर्देशों, अनुरोध्, सूचना आदि को सुनकर उनके अनुसार कार्य करना।
- रेडियों और टेलीविजन पर प्रसारित बाल कार्यक्रमों का आनंद लेना।

Test Generator
Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests
75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app
myCBSEguide