Hindi
CBSE NCERT class 2 Hindi syllabus, videos, question papers, online tests and important questions as per CBSE syllabus. Notes, test papers and school exam question papers with solutions. हिंदी पाठ्य पुस्तक रिमझिम के लिए सिलेबस, प्रश्न पत्र, ऑनलाइन परीक्षण और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण सवाल, नोट्स और समाधान के साथ स्कूल परीक्षा प्रश्न पत्र myCBSEguide में उपलब्ध हैं | एन सी आर टी पाठ्य पुस्तक रिमझिम, ऊँट चला, भालू ने खेली फुटबॉल, म्याऊँ, म्याऊँ, बिल्ली कैसे रहने आयी आदमी के संग, कौन अधिक बलवान? हवा या सूर्य, दोस्त की मदद, बहुत हुआ, काले मेघा पानी दे, सावन के गीत, मेरी किताब, तितली और कली, बुलबुल, मीठी सारंगी, टेसू राजा बीच बाज़ार, बस के नीचे बाघ, तेंदुए की खबर, बाघ का बच्चा, सूरज जल्दी आना जी, नटखट चूहा, एक्की-दुक्की
CBSE, JEE, NEET, NDA
Question Bank, Mock Tests, Exam Papers
NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos
myCBSEguide App
Complete Guide for CBSE Students
NCERT Solutions, NCERT Exemplars, Revison Notes, Free Videos, CBSE Papers, MCQ Tests & more.
हिंदी पाठ्य पुस्तक रिमझिम के लिए सिलेबस, प्रश्न पत्र, ऑनलाइन परीक्षण और सीबीएसई पाठ्यक्रम के अनुसार महत्वपूर्ण सवाल, नोट्स और समाधान के साथ स्कूल परीक्षा प्रश्न पत्र myCBSEguide में उपलब्ध हैं |
एन सी आर टी पाठ्य पुस्तक रिमझिम
1. ऊँट चला
2. भालू ने खेली फुटबॉल
3. म्याऊँ, म्याऊँ
बिल्ली कैसे रहने आयी आदमी के संग
4. कौन अधिक बलवान? हवा या सूर्य
5. दोस्त की मदद
6. बहुत हुआ
काले मेघा पानी दे
सावन के गीत
7. मेरी किताब
8. तितली और कली
9. बुलबुल
10. मीठी सारंगी
11. टेसू राजा बीच बाज़ार
12. बस के नीचे बाघ
तेंदुए की खबर
बाघ का बच्चा
13. सूरज जल्दी आना जी
14. नटखट चूहा
15. एक्की-दुक्की
प्राथमिक स्तर पर अध्गिम का एक महत्वपूर्ण अंग है - भाषा के विभिन्न रूप और प्रयोग सीखना।
भाषा को संप्रेषण और अभिव्यक्ति के साथ-साथ हम अपने आस-पास की दुनिया को देखने, महसूस करने और उसे अर्थ देने के लिए भी इस्तेमाल करते हैं। हम भाषा का सबसे अधिक इस्तेमाल अनुभवों को व्यवस्थित करने व समझने और व्याख्या करने में करते हैं। भाषा की सहायता से ही हम अपने बारे में सोचते-विचारते हैं और धरणाएँ बनाते है। इस प्रकार भाषा हमारे सोचने विचारने की प्रक्रिया का अंग है।
हम भाषा का उपयोग अपने और दूसरों के विचारों तथा मूल्यों और व्यवहार को प्रभावित करने के लिए भी करते हैं। समाज में अपनी पहचान स्थापित करने और दूसरों की पहचान को स्वीकार करने या चुनौती देने के लिए भी हम भाषा का उपयोग करते हैं। विचार का माध्यम होने के कारण भाषा मनुष्य को काम करने और सृजन करने में भी सहायता करती है। इस रूप में भाषा मनुष्य की सृजनशीलता और उत्पादकता का प्रतीक भी बन जाती है।
बच्चा भाषा का उपयोग विशेष रूप से खेलों, कल्पनाओं और अनुकरण और अभिव्यक्ति के लिए करता है। इस आयु वर्ग के सदस्यों में संप्रेषण की तीव्र इच्छा होती है। वे भावनाओं को स्वतंत्रातापूर्वक व्यक्त करते है। बातचीत या अभिव्यक्ति में वे समय या स्थान के बंध्नों को महत्व नहीं देते। वे शब्दों और ध्वनियों के सौंदर्य का आनंद लेते हैं। वे कई प्रकार के कार्यों को करते-करते भाषा का इस्तेमाल करते जाते हैं। भाषा का उपयोग वे कई नई अवधरणाएँ बनाने और अर्जित अवधरणाओं के परिमार्जन में करते हैं। भाषा शिक्षण केवल भाषा की कक्षा तक सीमित नहीं होता। अन्य विषयों को सीखने में भी बच्चा भाषा का इस्तेमाल करता है।
यह सिद्ध किया जा चुका है कि एक भाषा की समझ किसी दूसरी भाषा को सीखने में पर्याप्त सहायता करती है।
- वर्णों और शब्दों की समुचित दूरी और विराम चिह्नों का ध्यान रखते हुए सुंदर और सुडौल लेख लिखना।
- शब्दों और चित्राकारी द्वारा स्वयं को अभिव्यक्ति करना।
- शब्दों को देखकर और उनकी ध्वनियों को सुनकर उनमें सह संबंध् बनाना और समझकर लिखना।
- स्तर के अनुरूप शब्दों का प्रयोग करते हुए कविता, कहानी, उत्तर, अनुभव आदि लिखना।
- अपनी कल्पना के आधर पर लिखित रचना करना।
- किसी सुनी हुई कहानी, विषयवस्तु, कविता आदि को अपने शब्दों में लिखना।
- सुनी हुई सामग्री को यथारूप लिखना।
- परिवेश और संदर्भों के अनुसार अपनी प्रतिक्रिया, अनुभव, कल्पनाएँ और जिज्ञासाओं को लिखकर
- अभिव्यक्त करना।
- किसी संदर्भ के अनुसार शीर्षक, उदाहरण, अंतर या समानताएँ लिखना।
myCBSEguide
Trusted by 1 Crore+ Students
Question Paper Creator
- Create papers in minutes
- Print with your name & Logo
- Download as PDF
- 5 Lakhs+ Questions
- Solutions Included
- Based on CBSE Syllabus
- Best fit for Schools & Tutors
Test Generator
Create papers at ₹10/- per paper