No products in the cart.

सामान्य निर्देश- इस प्रश्न पत्र में …

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

सामान्य निर्देश- इस प्रश्न पत्र में 35 प्रश्न हैं। इस प्रश्न-पत्र को तीन भागों, अ, ब और स में बाँटा गया है। सभी प्रश्न अनिवार्य है। प्रश्न संख्या 1 से 20 तक प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का है, प्रत्येक प्रश्न का उत्तर निर्देशानुसार लिखे। प्रश्न संख्या 21 से 28 तक प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का है, इसमें प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 90 शब्दों में दे। प्रश्न संख्या 29 से 34 तक प्रत्येक प्रश्न 5 अंक का है, इसमें प्रत्येक प्रश्न का उत्तर लगभग 120 शब्दों में दें। प्रश्न संख्या 35 एक मानचित्र प्रश्न (6 अकों का) है जिसके दो भाग हैं- इतिहास (3 अंक) तथा भूगोल (3 अंक) भाग क (1 अंक) निम्नलिखित में से कौन सा तर्क लोकतंत्र के समर्थन में है? नेताओं का बदलते रहना। नैतिकता का स्थान नहीं। कानून का राज एवं अधिकारों का आदर। चुने हुए नेताओं को लोगों के हितों की जानकारी नहीं। लोकतंत्र में अकाल एवं भूखमरी की संभावना कम होती है। यह तर्क देने का इनमें से कौन - सा कारण सही नहीं है ? विपक्षी दल भूखमरी एवं भूखमरी की ओर सरकार का ध्यान दिला सकते हैं। स्वतंत्र अखबार देश के विभिन्न हिस्सों में अकाल की स्थिति के बारे में खबरें दे सकते हैं। सरकार को अगले चुनाव में अपनी पराजय का डर होता है। लोगों को कोई भी तर्क मानने और उस पर आचरण करने की स्वतंत्रता है। संविधान सभा का कार्य होता है संविधान में संशोधन का प्रस्ताव संसद में लाना।  संसद में संविधान को पारित कराना।  नए संविधान का निर्माण करना।  इनमे से कोई नहीं।  आदर्श आचार संहिता में शामिल है चुनाव प्रचार के लिए किसी धर्मस्थल के उपयोग पर पाबंदी। सरकारी वाहन, विमान या अधिकारियों का चुनाव में उपयोग पर पाबंदी। सरकार द्वारा नीतिगत फैसले पर रोक। उपर्युक्त सभी। स्थायी कार्यपालिका में शामिल हैं प्रधान मंत्री प्रशासनिक सेवाओं काम करने वाले लोग। मंत्रिपरिषद राष्ट्रपति संवैधानिक उपचारों के अधिकार को डॉ. अंबेडकर ने कहा है मस्तिषक शरीर धमनियाँ एवं नसें हृदय और आत्मा निम्नलिखित में से कौन खाद्य-असुरक्षित नहीं है? भूमिहीन वेतनयोगी कर्मचारी पारंपरिक दस्तकार भिखारी आर्थिक संवृद्वि के संबंध में निम्नलिखित में कौन-सा सही है? आर्थिक संवृद्वि से गरीबी घटती है। आर्थिक संवृद्वि से गरीबी बढ़ती है। आर्थिक संवृद्वि से बेरोजगारी बढ़ती है। इनमें से कोई नहीं। आर्थिक क्रियाकलापों के प्राथमिक क्षेत्रक में शामिल है व्यापार परिवहन विनिर्माण कृषि निम्नलिखित में से कौन-सा हरित क्रांति का सकारात्मक प्रभाव है? मिट्टी की उर्वरता में कमी। भैम जल-स्तर का कम होना। अधिक उपज वाले बीजों की कमी। इनमें से कोई नहीं। प्रति एक हजार पुरूषों पर महिलाओं की संख्या को ________ कहते हैं। ________ प्रकार की वनस्पति के पौधों की जड़ें पानी में डूबी रहती है। ठंडी पेरू जल धारा के स्थान पर अस्थायी तौर पर गर्म जलधारा के निकास को ________ कहा जाता है। गंगा एवं ब्रह्मपुत्र द्वारा बनाए गए डेल्टा को ________ डेल्टा के नाम से जाना जाता है। भारतीय मरूस्थल की सबसे बड़ी नदी ________ है।  क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत विश्व का ________ बड़ा देश है। रबड़ का संबंध ________ प्रकार की वनस्पति से है।  दो दार्शनिकों के नाम लिखिए जिनके विचारों ने फांसीसी क्रांति को प्रभावित किया। रूस के संदर्भ में कोलखोज का क्या अर्थ था? किस कानून के द्वारा हिटलर ने संसद को हाशिए पर धकेलने और केवल अध्यादेशो के जरिए शासन चलाने का निरंकुश अधिकार प्राप्त किया? अथवा प्रथम विश्वयुद्ध के जर्मनी में कौन-सा गणराज्य अस्तित्व में आया? भाग ख (3 अंक) हरित क्रांति का निम्नलिखित पर पड़े प्रभाव को लिखिए। किसानों की आय पर। भारत में खाद्य सुरक्षा पर। मृदा की गुणवत्ता पर। निम्नलिखित परिस्थितियों को पढ़िए और बेरोजगारी का प्रकार बताइए। दिनेश के परिवार के 6 लोग कृषि कार्य में लगे हैं। यदि दो लोगों को कृषि कार्य से हटा भी लिया जाए तो भी उत्पादन पर प्रभाव नहीं पड़ेगा। रमेश गाँव में रहता है और वर्ष में तीन से चार महीने बेरोजगार रहता है। उमेश ने M.B.B.S. की पढ़ाई की परंतु अभी तक बेरोजगार है। भारत में एक स्वतंत्र न्यायपालिका है। टिप्पणी कीजिए। अथवा संसदीय व्यवस्था में प्रधानमंत्री की स्थिति सर्वोपरि है। टिप्पणी कीजिए। पूर्वी घाट एवं पश्चिमी घाट के मध्य अंतर स्पष्ट कीजिए। अथवा भारत के उत्तरी मैदान पर एक संक्षिप्त टिप्पणी कीजिए। नदी प्रदूषण की रोकथाम के कोई तीन उपाय सुझाइए।  फ्राँस में 1793 से 1794 तक के काल को 'आतंक के युग' के रूप में क्यों जाना जाता है? कारण बताइए। समाजवादी विचारों के इतिहास में कार्ल मार्क्स के योगदान का उल्लेख कीजिए। यदि आप नात्सी शासन काल के दौरान एक यहूदी विद्यार्थी होते तो आप अपने विद्यालय में किस प्रकार के भेदभाव को देखते? भाग ग (5 अंक)  बस्तर के वन विद्रोह पर एक संक्षिप्त लेख लिखिए। अथवा घुमंतू समुदाय अपने स्थान क्यों बदलते थे? कारण बताइए। मानसून के आगमन एवं मानसून की वापसी की प्रक्रिया को स्पष्ट कीजिए। क्या आप मानते हैं कि भारतीय चुनाव आयोग स्वतंत्र एवं निष्पक्ष है? कारण बताइए। अथवा भारत में स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनावों की मुख्य चुनौतियों को लिखिए। निम्नलिखित स्थितियों को पढ़िए एवं बताइए कि इनमें किस मौलिक अधिकार का उल्लंघन हो रहा है ? रमेश को उसके कार्यलय में कर्मचारी संघ बनाने से रोका गया। राकेश से जबरदस्ती बेगार करवाया गया। दिनेश के गाँव में छुआछूत का प्रचलन है। राजू, उम्र 12 वर्ष, होटल में काम करता है। पिंकेश को लालच देकर उसका धर्म-परिवर्तन करवाया गया। भारत में निर्धनता के प्रमुख कारणों को लिखिए। अथवा महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार योजना – 2005 की प्रमुख विशेषताओं को लिखिए। भारत में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने में सहकारी समितियों की भूमिका पर प्रकाश डालें। भाग गघ (6 अंक)  (क) विश्व के राजनीतिक मानचित्र पर क, ख, और ग तीन चिन्ह अंकित किए गए हैं। इन चिन्हों को निम्नलिखित दी गई जानकारी से पहचानिए और उनके सही नाम लिखिए। (ख) भारत के मानचित्र पर निम्नलिखित को दर्शाइए और नाम लिखिए। वह देश जो प्रथम विश्वयुद्ध में मित्र शक्तियों के साथ था। वह देश जो द्वितीय विश्वयुद्व में धुरी शक्तियों के साथ था। वह देश जिस पर नाजी जर्मनी ने अधिकार कर लिया था। सिक्किम काजीरंगा नेशनल पार्क सबसे अधिक जनसंख्या घनत्व वाल्य राज्य  
  • 1 answers

Itz_Khushi ❣️ 2 years, 4 months ago

Thanks for questions exam ke liye preparation ho jayegi meri. mere exam hai tuesday se
http://mycbseguide.com/examin8/

Related Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App