No products in the cart.

UP Board - Class 12 - मानव विज्ञान - सिलेबस

CBSE, JEE, NEET, CUET

CBSE, JEE, NEET, CUET

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers

NCERT Solutions, Sample Papers, Notes, Videos

सिलेबस for Class 12 मानव विज्ञान

सिलेबस Link
मानव विज्ञान (एन्थ्रोपोलोजी)

Student Dashboard

Personlised content for the students.

myCBSEguide  App

myCBSEguide App

Complete Guide for CBSE Students

NCERT Solutions, NCERT Exemplars, Revison Notes, Free Videos, CBSE Papers, MCQ Tests & more.

Latest UP Board Syllabus for Class 12 मानव विज्ञान

Latest UP Board Syllabus for Class 12 मानव विज्ञान

UP Board syllabus for class 12 मानव विज्ञान 2018, 2019, and 2020 as per upmsp .edu.in. New curriculum. UP Board syllabus is available for free download in PDF format. Download latest UP Board syllabus of 12th मानव विज्ञान as PDF format. मानव विज्ञान syllabus for UP Board class 12 is also available in myCBSEguide app, the best app for UP Board students.

UP Board Academics Unit - Curriculum Syllabus

UP Board has special academics unit to design curriculum and syllabus. The syllabus for UP Board class 12 मानव विज्ञान is published by upmsp.edu.in Central Secondary Education, Head Office in Lucknow. The latest syllabus for class 12 मानव विज्ञान includes list of topics and chapters in मानव विज्ञान. UP Board question papers are designed as per the syllabus prescribed for current session. 

UP Board Syllabus category

  • Secondary School Curriculum (class 9 and class 10)
  • Senior School Curriculum (class 11 and class 12)
  • Vocational Courses (Class 11 and class 12)

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद्, इलाहाबाद
कक्षा-12 मानव विज्ञान (एन्थ्रोपोलोजी)
(
मानविकी, वैज्ञानिक वर्ग एवं व्यावसायिक वर्ग हेतु)
पाठ्यक्रम तथा पाठ्य-पुस्तकें

इस विषय की लिखित परीक्षा में दो प्रश्न-पत्र तीन-तीन घण्टे के होंगे। प्रत्येक प्रश्न-पत्र 35 अंकों का होगा। इसके अतिरिक्त 30 अंकों की एक प्रयोगात्मक परीक्षा भी होंगी। उत्तीर्ण होने के लिए परीक्षार्थी को लिखित में 23 अंक, प्रयोगात्मक में 10 अंक तथा योग में 33 अंक न्यूनतम प्राप्त करना आवश्यक होगा।

अध्ययन का उद्देश्य-

  1. समाज के विकास, उनके आधारभूत कारकों, विस्तार तथा विविधता की जानकारी प्राप्त करना तथा उसके भावरूप के बारे में निष्कर्ष निकालना।
  2. प्राकृतिक पर्यावरण तथा मानव के मध्य अन्तःक्रिया को भारत तथा विश्व के सन्दर्भ में सामाजिक विकास पर पड़ने वाले उसके प्रभाव को समझना, विश्लेषण कर निष्कर्ष निकालने के लिए सक्षम बनाना।
  3. समाज की समसामयिक समस्याओं के बारे में जानकारी करके निर्णय लेने की योग्यता प्राप्त करना।
  4. मानव विकास और उसकी उपलब्धियाँ तथा विफलताओं को सजीव एवं प्रेरणादायक रूप में प्रस्तुत कर समाज के समाजवादी स्वरूप की स्थापना करना।
  5. विश्व के पर्यावरणीय घटकों, विभिन्न क्षेत्रों में संसाधनों तथा उसके उपयोग की जानकारी प्राप्त करना तथा भविष्य के बारे में निष्कर्ष निकालना।
  6. मानव विज्ञान नामक विषय के विकास तथा 19वीं एवं 20वीं शताब्दी में हुये विभिन्न अध्ययनों से बनी मानव विज्ञान की रूपरेखा का ज्ञान विद्यार्थियों को देना।
  7. मानव विज्ञान की विषय-वस्तु, विस्तार तथा विभिन्न शाखाओं का ज्ञान सरल तथा बोधगम्य भाषा के माध्यम से विद्यार्थियों को प्राप्त कराना।
  8. मानव विज्ञान एक लोकप्रिय तथा उपयोगी विषय है जो कि मानव जीवन के शारीरिक तथा सामाजिक सांस्कृतिक दोनों ही पक्षों के विकास पर प्रकाश डालता है। मानव जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। सभी पक्षों के तारतम्य का एकीकृत चित्र प्रस्तुत करना।
  9. मानव के सामाजिक एवं सांस्कृतिक जीवन की समस्याओं को समझाने तथा सुलझाने की क्षमता का सृजन करना।
  10. सभ्यता की मुख्य धारा से दूर बसे सरल जनजाति समाजों की विशिष्टता, विविधता एवं उनकी आधुनिक समस्याओं का ज्ञान देना जिससे उन्हें राष्ट्रीय जीवन की मुख्य धारा से जोड़ने के सफल प्रयास किये जा सके।

प्रथम प्रश्न-पत्र (35 : अंक)
सामाजिक, सांस्कृतिक मानव विज्ञान (अंक भार)

  • इकाई-1. मानव विज्ञान की उपयोगिता, निम्नलिखित की मानव वैज्ञानिक परिभाषायें-संस्कृति, समाज एवं समुदाय, समिति, संस्था, संस्कृति एवं सभ्यता, जाति एवं वर्ग, सांस्कृतिक-सापेक्षवाद। (10)
  • इकाई-2. जादू, धर्म एवं विज्ञान की अवधारणा एवं तुलनात्मक अध्ययन। (06)
  • इकाई-3. धर्म की उत्पत्ति के सिद्धान्त, आत्मावाद तथा जीवित सत्तावाद टोटमवाद एवं टेबू। (08)
  • इकाई-4. जनजातीय अर्थव्यवस्था विशेषतायें एवं उनके प्रकार विनियम एवं बाज़ार। (06)
  • इकाई-5. राज्य विहीन समाज एवं उनकी विशेषतायें। (05)

सन्दर्भित पुस्तकें-

  1. डी० एन० मजूमदार एवं टी० एन० मदान - सामाजिक मानव शास्त्र: एक परिचय।
  2. उमाशंकर मिश्र - सामाजिक - सांस्कृतिक मानव शास्त्र।
    उमाशंकर मिश्र - नृतत्व चिन्तन (पलका प्रकाशन)।
  3. विजय शंकर उपाध्याय एवं विजय प्रकाश शर्मा - भारत की जनजातीय संस्कृति (मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी)।
  4. शैपिरो एवं शैपिरो - मानव संस्कृति एवं समाज (Man Culture and Society)।
  5. एम्बर एवं एम्बर - मानव विज्ञान (हिन्दी अनुवाद) यू०बी०सी० सर्विसेज, दिल्ली।
  6. गोपालशरण एवं आर० पी० श्रीवास्तव - मानव विज्ञान एवं समाजशास्त्र (इंगलिश)। न्यू रॉयल बुक कम्पनी, लखनऊ।
  7. विजय शंकर उपाध्याय एवं गया पाण्डेय - सामाजिक सांस्कृतिक मानव शास्त्र, क्राउन पब्लिकेशन्स, रांची।
  8. विजय शंकर उपाध्याय एवं गया पाण्डेय - जनजातीय विकास (मध्य प्रदेश हिन्दी ग्रन्थ अकादमी)।
  9. विनय कुमार श्रीवास्तव - सामाजिक सांस्कृतिक मानव शास्त्र।

द्वितीय प्रश्न-पत्र (35 : अंक)
शारीरिक मानव विज्ञान (अंक भार)

  • इकाई-1. शारीरिक मानव विज्ञान का अर्थ, विषय क्षेत्र एवं अन्य प्रकृति विज्ञानों से सम्बन्ध। (04)
  • इकाई-2. जैविक, उद्विकास के सिद्धान्त, लैमार्कवाद, डार्विनवाद तथा संश्लेषणात्मक सिद्धान्त। (06)
  • इकाई-3. प्राणि जगत में मानव का स्थान और प्राइमेट गण की उद्विकासीय विशेषतायें। (05)
  • इकाई-4. जीवाश्मीकरण तथा मानव के जीवाश्म पूर्वज-आस्ट्रेलोपिथेकस, होमोइरेक्ट्स, होमोनियंडरथल तथा होमोसेपियन्स। (06)
  • इकाई-5. कोशिका संरचना एवं कोशिका विभाजन। (04)
  • इकाई-6. मेंडल के आनुवंशिकीय नियम-प्रभाविता, अप्रभाविता एवं पृथक्करण का नियम। अलिंग सूत्रीय एवं लिंग सूत्रीय आनुवंशिकता, एवीओ रक्त समूह, वर्णान्धता एवं हीमोफीलिया। (05)
  • इकाई-7. प्रजाति अवधारणा एवं विशेषतायें, प्रजातीय वर्गीकरण के आधार, विश्व की तीन प्रमुख मानव प्रजातियाँ उनकी शारीरिक विशेषतायें एवं भौगोलिक वितरण। (05)

पाठ्य पुस्तकें-
कोई भी पुस्तक निर्धारित एवं संस्तुत नहीं की गई है। विद्यालय के प्रधान/विषय अध्यापक के परामर्श से पाठ्यक्रम के अनुरूप उपयुक्त पुस्तक का चयन कर लें।

सन्दर्भित पुस्तकें-

  1. बी० आर० के० शुक्ला एवं सुधा रस्तोगी-मानव उद्विकास (भारत बुक सेण्टर)।
  2. सुधा रस्तोगी एवं बी० आर० के० शुक्ला-मानव आनुवंशिकी एवं प्रजातीय विविधता (भारत बुक सेण्टर)।
  3. पी० दास शर्मा-Human Evolution (English), रांची-झारखण्ड।
  4. आनुवांशिक मानव विज्ञान-उदय प्रताप सिंह।
  5. यू० पी० सिंह-जैविक मानव विज्ञान (लखनऊ प्रकाशन)।
  6. रिपुदमन सिंह-शारीरिक मानव विज्ञान।

प्रायोगिक मानव विज्ञान (पूर्णांक 30) 

  • इकाई-1. किसी सामाजिक विषय पर साक्षात्कार अनुसूची (इन्टरव्यू शेड्यूल) बनाना एवं पाँच व्यक्तियों का साक्षात्कार लेकर उस पर एक संक्षिप्त प्रतिवेदन (रिपोर्ट) तैयार करना। (10)
  • इकाई-2. किसी सामाजिक विषय पर प्रश्नावली बनाना और पाँच व्यक्तियों से भरवाकर संक्षिप्त प्रतिवेदन (रिपोर्ट) तैयार करना। (10)
    परीक्षा में इकाई 3 या 4 में कोई एक करना होगा।
  • इकाई-3. प्रायोगिक रिकार्ड (लैब बुक)- (05)
    इकाई 1 और 2 विद्यार्थियों को सिखाये जायेंगे तथा उस पर आधारित लैब बुक होगी।
  • इकाई-4. मौखिक परीक्षा (Viva-voce) (05)

निर्देश- इकाई 1 में वर्णित कपाल एवं उपांग अस्थियों को चार्ट से देखकर रेखांकित एवं चित्रित करना।

सन्दर्भ पुस्तकें-

  1. सामाजिक अनुसंधान एवं सर्वेक्षण-एस० आर० बाजपेई
  2. नृतत्वचिंतन-उमाशंकर मिश्र, अल्का प्रकाशन, नई दिल्ली।

मानव विज्ञान
(अधिकतम अंक: 30) ( न्यूनतम उत्तीर्णांक: 10) (समय: 03 घण्टे)
बाह्य परीक्षक द्वारा मूल्यांकन (अंक-15)

  1. कपाल एवं उपांग अस्थियों का रेखांकित एवं चिन्हित करना (06 अंक)
    (सही चित्रण हेतु 3 अंक तथा नामांकन व पहचान हेतु 3 अंक)
  2. एन्थ्रोपोस्कोपी (04 अंक)
  3. मौखिकी (05 अंक)

आन्तरिक परीक्षक द्वारा मूल्यांकन (अंक-15) 

  1. प्रोजेक्ट कार्य- (5+5=10 अंक)
    1. किसी सामाजिक विषय पर साक्षात्कार
    2. किसी सामाजिक विषय पर प्रश्नावली तैयार करना
    3.  
    4.  
    5.  
    6.  
    7.  
    8.  
    9.  
    10.  
    11.  
    12.  
    13.  
    14.  
    15.  
    16.  
    17.  
  2. प्रायोगिक रिकार्ड बुक (05 अंक)

नोट:-प्रोजेक्ट कार्य एवं प्रायोगिक रिकार्ड बुक परिषदीय प्रयोगात्मक परीक्षा के समय विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किया जायेगा।

व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा
व्यक्तिगत परीक्षार्थियों की प्रयोगात्मक परीक्षा हेतु जो विद्यालय प्रयोगात्मक परीक्षा केन्द्र निर्धारित किये जायेंगे, उन विद्यालयों के सम्बन्धित विषयों के अध्यापक/प्रधानाचार्य द्वारा आन्तरिक परीक्षक रूप में व्यक्तिगत परीक्षार्थियों को पचास प्रतिशत अंक प्रदान किये जाएँगे, शेष पचास प्रतिशत अंक बाह्य परीक्षक द्वारा देय होंगे।



myCBSEguide App

myCBSEguide

Trusted by 1 Crore+ Students

Test Generator

Test Generator

Create papers online. It's FREE.

CUET Mock Tests

CUET Mock Tests

75,000+ questions to practice only on myCBSEguide app

Download myCBSEguide App