UBSE class 12 Hindi (हिंदी) syllabus, question papers, Uttarakhand board sample papers, UK board previous year question papers on class 12 Hindi (हिंदी). UK board study material in Hindi medium for free download. ‘नमक’ भारत-पाक विभाजन पर लिखित मार्मिक कहानी है। विस्थापित हुए लोगों में अपने-अपने जन्म स्थानों के प्रति आज भी लगाव है। धार्मिक आधार पर बनी राष्ट्र-राज्यों की सीमा-रेखाएँ उनके अंतर्मन को अलग नहीं कर पाई हैं। भारत में रहने वाली सिख बीवी लाहौर को अपना वतन मानती है और भारतीय कस्टम अधिकारी, ढाका के नारियल पानी की यादकर उसे सर्वश्रेष्ठ बताता है। दोनो देशों के नागरिकों के बीच मुहब्बत का नमकीन स्वाद आज भी कायम है इसीलिए सफ़िया भारत में रहने वाली अपनी मुँह बोली माँ, सिख बीवी के लिए लाहौरी नमक लाने के लिए कस्टम और कानून की परवाह नहीं करती।