भारत - स्थिति. भारत 8 अंश 4’ उत्तरी अंक्षाश से 37 अंश 6’ उत्तरी अंक्षाश तथा 68 अंश 7’ पूर्वी देशान्तर से 97 अंश 25’ पूर्वी देशान्तर तक फैला हुआ है। भारत का अंक्षाशीय तथा देशान्तरीय विस्तार लगभग 30 अंश है। 6 अंश 45’ उत्तरी अक्षांश पर स्थित इन्दिरा पाइंट भारत का दक्षिणतम बिन्दु है। 82 अंश 30’ पूर्व याम्योत्तर को भारत का मानक याम्योत्तर चुना गया है।