1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 07
  6. /
  7. Hindi
  8. /
  9. NCERT Solutions for Class...

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan

Table of Contents

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan book solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE exam. CBSE recommends NCERT books and most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 7 Hindi chapter wise NCERT solution for Class 7 Hindi all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

NCERT solutions for Hindi Shaam Ek Kisaan Download as PDF

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan

NCERT Class 7 Hindi Chapter wise Solutions

  1. हम पंछी उन्मुक्त गगन के
  2. दादी माँ
  3. हिमालय की बेटियाँ
  4. कठपुतली
  5. मिठाईवाला
  6. रक्त और हमारा शरीर
  7. पापा खो गए
  8. शाम-एक किसान
  9. चिड़िया की बच्ची
  10. अपूर्व अनुभव
  11. रहीम के दोहे
  12. कंचा
  13. एक तिनका
  14. खानपान की बदलती तस्वीर
  15. नीलकंठ
  16. भोर और बरखा
  17. वीर कुँवरसिंह
  18. संघर्ष के कारण धनराज
  19. आश्राम का आनुमानित व्यय
  20. विप्लव गायन

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan

1. इस कविता में शाम के दृश्य को किसान के रूप में दिखाया गया है – यह एक रूपक है। इसे बनाने के लिए पाँच एकरूपताओं की जोड़ी बनाई गई है। उन्हें उपमा कहते हैं। पहली एकरूपता आकाश और साफ़े में दिखाते हुए कविता में ‘आकाश का साफ़ा’ वाक्यांश आया है। इसी तरह तीसरी एकरूपता नदी और चादर में दिखाई गई है, मानो नदी चादर-सी हो। अब आप दूसरी, चौथी और पाँचवी एकरूपताओं को खोजकर लिखिए।

उत्तर:- दूसरी एकरूपता – चिलम सूरज-सी
चौथी एकरूपता – अँगीठी पलाश के फूलों-सी
पाँचवी एकरूपता – अंधकार भेड़ों के गल्ले-सा।


2. शाम का दृश्य अपने घर की छत या खिड़की से देखकर बताइए –
क) शाम कब से शुरू हुई?
ख) तब से लेकर सूरज डूबने में कितना समय लगा?
ग) इस बीच आसमान में क्या-क्या परिवर्तन आए?

उत्तर:- क) शाम करीब 6 बजे शुरू हुई।
ख) तब से लेकर सूरज डूबने में करीब एक घंटे का समय लगा।
ग) इस बीच आसमान का रंग लाल और कुछ देर बाद पीले रंग में परिवर्तित हो गया और कुछ देर बाद सूरज आसमान से गायब हो गया और चारों ओर अँधेरा छा गया।


NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan

3. मोर के बोलने पर कवि को लगा जैसे किसी ने कहा हो – ‘सुनते हो’। नीचे दिए गए पक्षियों की बोली सुनकर उन्हें भी एक या दो शब्दों में बाँधिए –
कबूतर कौआ मैना
तोता चील हंस

उत्तर:- कबूतर – लो भई,अपना ख़त ले लो।
कौआ – सुनते हो, घर में मेहमान आने वाले हैं।
मैना – कैसे हो?
तोता – राम! राम! भाई।
चील – अरे,वह देखो नीचे क्या पड़ा है।
हंस – मेरी तरह शांत रहो।


4. इस कविता को चित्रित करने के लिए किन-किन रंगों का प्रयोग करना होगा?

उत्तर:- इस कविता को चित्रित करने के लिए हमें नीले, पीले, भूरे, लाल, सफ़ेद, काले, सुनहरे, हरे, बैंगनी आदि अनेक रंगों की आवश्यकता पड़ेगी।


NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan

5. शाम के समय ये क्या करते हैं? पता लगाइए और लिखिए –
पक्षी खिलाड़ी फलवाले माँ
पेड़-पौधे पिता जी किसान बच्चे

उत्तर:- पक्षी – अपने-अपने घोसलों में लौट आते हैं।
खिलाडी – अपने अभ्यास या खेल को समाप्त कर आराम करते हैं।
फलवाले – अपना सामान जल्दी बेचकर घर जाने का प्रयास करते हैं।
माँ – अपना काम निबटाकर घरवालों के घर आने की प्रतीक्षा करती है।
पेड़-पौधे – वे भी विश्राम करना चाहते हैं।
पिता जी – दफ़्तर से घर की ओर लौटते हैं।
किसान – दिनभर परिश्रम कर अपने बैलों के साथ घर की ओर लौटता है।
बच्चे – खेल या अभ्यास करते हैं।


6. हिन्दी के एक प्रसिद्ध कवि सुमित्रानंदन पंत ने संध्या का वर्णन इस प्रकार किया है –
संध्या का झुटपुट-
बाँसों का झुरमुट-
है चहक रहीं चिडि़याँ
टी-वी-टी–टुट्-टुट्
ऊपर दी गई कविता और सर्वेश्वरदयाल जी की कविता में आपको क्या मुख्य अंतर लगा? लिखिए।

उत्तर:- सर्वेश्वरदयाल जी की कविता और सुमित्रानंदन पंत जी की कविता दोनों में ही संध्याकालीन वर्णन ही किया गया है परन्तु दोनों में मुख्य अंतर यह है कि जहाँ सर्वेश्वरदयाल जी ने संध्याकालीन दृश्य को एक किसान के माध्यम से प्रस्तुत किया है वहीँ सुमित्रानंदन पंत जी ने अपनी कविता में पक्षियों की आवाज को अपनी कविता में प्रधानता दी है।


NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan

भाषा की बात
7. लिखी पंक्तियों में रेखांकित शब्दों को ध्यान से देखिए-
क घुटनों पर पड़ी है नदी चादर-सी
ख सिमटा बैठा है भेड़ों के गल्ले-सा
ग पानी का परदा-सा मेरे आसपास था हिल रहा
घ मँडराता रहता था एक मरियल-सा कुत्ता आस-पास
ड. दिल है छोटा-सा छोटी-सी आशा
च घास पर फुदकती नन्ही-सी चिडि़या
इन पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से कैसे शब्दों के साथ हो रहा है?

उत्तर:- उपर्युक्त पंक्तियों में सा/सी का प्रयोग व्याकरण की दृष्टि से दो रूपों में हुआ है
चादर-सी, गल्ले-सा, परदा-सा
इन शब्दों में सा/सी का प्रयोग उपमा के रूप में किया गया है जैसे-नदी चादर-सी अर्थात् नदी चादर के समान
भेड़ों के गल्ले-सा अर्थात् भेड़ों के झुंड सामान
पानी-परदा-सा अर्थात् पानी परदे के समान
दूसरी और स/सी का प्रयोग विशेषण के तौर पर किया गया है जैसे-मरियल-सा कुत्ता अर्थात् कमजोर कुत्ता
छोटा-सा-दिल अर्थात् छोटा दिल
नन्हीं-सी चिड़िया अर्थात् छोटी चिड़िया।


NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan

8. निम्नलिखित शब्दों का प्रयोग आप किन संदर्भों में करेंगे? प्रत्येक शब्द के लिए दो-दो संदर्भ (वाक्य) रचिए। आँधी दहक सिमटा

उत्तर:- आँधी 1. आँधी ने बहुत उत्पात मचाया।
2. मेरे मन में कशकमश की आँधी चल रही है।
दहक 1. घर के कोने में अँगीठी दहक रही है।
2. उसके मन में बदले की आग दहक रही है।
सिमटा-1. राम लाल जी बुढ़ापे के कारण धीरे-धीरे अपना कारोबार सिमटा रहें हैं।
2. पिता के डाँटने पर बालक अपनी माँ की गोद में सिमट गया।

NCERT solutions for Class 7 Hindi

NCERT Solutions Class 7 Hindi PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 7 Hindi includes text book solutions from Class 7 Hindi Book . NCERT Solutions for CBSE Class 7 Hindi have total 20 chapters. 7 Hindi NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi class 7 solutions PDF and Hindi ncert class 7 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide.

CBSE app for Students

To download NCERT Solutions for class 7 Social Science, Computer Science, Home Science,Hindi ,English, Maths Science do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

6 thoughts on “NCERT Solutions for Class 7 Hindi Shaam Ek Kisaan”

Leave a Comment