1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 07
  6. /
  7. Hindi
  8. /
  9. NCERT Solutions for Class...

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha

Table of Contents

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha book solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE exam. CBSE recommends NCERT books and most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 7 Hindi chapter wise NCERT solution for Class 7 Hindi all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

NCERT solutions for Hindi Bhor Aur Barkha Download as PDF

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha

NCERT Class 7 Hindi Chapter wise Solutions

  1. हम पंछी उन्मुक्त गगन के
  2. दादी माँ
  3. हिमालय की बेटियाँ
  4. कठपुतली
  5. मिठाईवाला
  6. रक्त और हमारा शरीर
  7. पापा खो गए
  8. शाम-एक किसान
  9. चिड़िया की बच्ची
  10. अपूर्व अनुभव
  11. रहीम के दोहे
  12. कंचा
  13. एक तिनका
  14. खानपान की बदलती तस्वीर
  15. नीलकंठ
  16. भोर और बरखा
  17. वीर कुँवरसिंह
  18. संघर्ष के कारण धनराज
  19. आश्राम का आनुमानित व्यय
  20. विप्लव गायन

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha

1. ‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यार’, ‘लाल जी’, कहते हुए यशोदा किसे जगाने का प्रयास करती हैं और वे कौन-कौन सी बातें कहती हैं?

उत्तर:- यहाँ पर माता यशोदा श्रीकृष्ण को संबोधित करते हुए ‘बंसीवारे ललना’, ‘मोरे प्यार’, ‘लाल जी’, उपर्युक्त कथन कहते हुए अपने पुत्र श्रीकृष्ण को जगाने का प्रयास कर रही हैं।
माता यशोदा श्रीकृष्ण को जगाने के अपने प्रयास में कृष्ण से निम्न बातें कहती हैं कि रात बीत चुकी है, सभी के दरवाजें खुल चुके हैं, देखो गोपियाँ दही बिलो कर तुम्हारा मनपसंद माखन निकाल रही है, द्वार पर देव और मानव सभी तुम्हारे दर्शन की प्रतीक्षा में खड़े हैं, तुम्हारे मित्रगण भी तुम्हारी जय-जयकार कर रहें हैं, सभी अपने हाथ में माखन रोटी लेकर गाएँ चराने के लिए तुम्हारी प्रतीक्षा कर रहें हैं। अत: तुम जल्दी उठ जाओ।


2. नीचे दी गई पंक्ति का आशय अपने शब्दों में लिखिए – ‘माखन-रोटी हाथ मँह लीनी, गउवन के रखवारे।’

उत्तर:- प्रस्तुत पंक्ति का आशय यह है कि ग्वाल-बालों ने हाथ में माखन रोटी ले ली है और वे सभी गौएँ चराने के लिए श्रीकृष्ण की प्रतीक्षा में खड़े हैं।


NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha

3. पढ़े हुए पद के आधार पर ब्रज की भोर का वर्णन कीजिए।

उत्तर:- ब्रज में भोर होते ही सभी घरों के किवाड़ खुल जाते हैं। गोपियाँ दही बिलोने लगती हैं उनके कंगन खनकने से पूरे वातावरण में मधुर संगीत गूँजने लगता है। ग्वाल-बाल गौएँ चराने के लिए तैयार होने लगते हैं।


4. मीरा को सावन मनभावन क्यों लगने लगा?

उत्तर:- मीरा को सावन मनभावन इसलिए लगने लगा क्योंकि सावन का मौसम मीरा को श्रीकृष्ण की भनक अर्थात् श्रीकृष्ण के आने का अहसास कराता है। साथ ही इस समय प्रकृति भी बड़ी सुहावनी होती है।


NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha

5. पाठ के आधार पर सावन की विशेषताएँ लिखिए।

उत्तर:- प्रस्तुत पद में सावन का बड़ा ही मनोहारी वर्णन किया गया है। सावन के महीने में मनभावन वर्षा हो रही है। बादल उमड़-घुमड़कर कर चारों दिशाओं में फैल जाते हैं। बिजली चमकने लगती हैं। वर्षा की झड़ी लग जाती है। वर्षा की नन्हीं-नन्हीं बूंदें गिरने लगती हैं पवन भी शीतल और सुहावनी हो जाती है। सावन का महीना मीरा को श्रीकृष्ण की भनक अर्थात् श्रीकृष्ण के आने का अहसास कराता है।


6. मीरा भक्तिकाल की प्रसिद्द कवयित्री थीं। इस काल के दूसरे कवियों के नामों की सूची बनाइए तथा उनकी एक-एक रचना का नाम लिखिए।
उत्तर:-
भक्तिकाल कविउनकी रचना
सूरदाससूर सारावली
रसखानप्रेम-वाटिका
तुलसीदासविनय-पत्रिका

NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha

7. सावन वर्षा ऋतु का महीना है, वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम लिखिए।

उत्तर:- वर्षा ऋतु से संबंधित दो अन्य महीनों के नाम-आषाढ़ और भादो है।


भाषा की बात
8. कृष्ण को ‘गउवन के रखवारे’ कहा गया है। जिसका अर्थ है गौओं का पालन करनेवाला। इसके लिए एक शब्द दें।

उत्तर:- ‘गउवन के रखवारे’ शब्द के लिए एक शब्द – गोपाला है।


NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha

9. नीचे दो पंक्तियाँ दी गई हैं। इनमें से पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द दो बार आए हैं, और दूसरी पंक्ति में भी दो बार। इन्हें पुनरुक्ति (पुन:उक्ति) कहते हैं। पहली पंक्ति में रेखांकित शब्द विशेषण हैं और दूसरी पंक्ति में संज्ञा।
‘नन्हीं-नन्हीं बूँदन मेहा बरसे’
‘घर-घर खुले किंवारे’
इस प्रकार के दो-दो उदाहरण खोजकर वाक्य में प्रयोग कीजिए और देखिए कि विशेषण तथा संज्ञा की पुनरुक्ति के अर्थ में क्या अंतर हैं?
जैसे – मीठी-मीठी बातें, फूल-फूल महके।
उत्तर:-
विशेषण पुनरुक्तिसंज्ञा पुनरुक्ति
1. पिताजी बाज़ार से ताजे-ताजे फल लाए।

2. आज रोहन ने मीठे-मीठे बेर खिलाएँ।

1. शहर-शहर सिनेमा की धूम है।

2. आजकल गली-गली मंदिर बन रहे हैं।

NCERT solutions for Class 7 Hindi

NCERT Solutions Class 7 Hindi PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 7 Hindi includes text book solutions from Class 7 Hindi Book . NCERT Solutions for CBSE Class 7 Hindi have total 20 chapters. 7 Hindi NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi class 7 solutions PDF and Hindi ncert class 7 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide.

CBSE app for Students

To download NCERT Solutions for class 7 Social Science, Computer Science, Home Science,Hindi ,English, Maths Science do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

5 thoughts on “NCERT Solutions for Class 7 Hindi Bhor Aur Barkha”

Leave a Comment