1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 04
  6. /
  7. Hindi
  8. /
  9. NCERT Solutions for Class...

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend

Table of Contents

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend book solutions are available in PDF format for free download. These ncert book chapter wise questions and answers are very helpful for CBSE exam. CBSE recommends NCERT books and most of the questions in CBSE exam are asked from NCERT text books. Class 4 Hindi chapter wise NCERT solution for Class 4 Hindi all the chapters can be downloaded from our website and myCBSEguide mobile app for free.

NCERT solutions for Class 4 Hindi Download as PDF

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend

NCERT Class 4 Hindi Chapter wise Solutions

  • पाठ-01- मन के भोले-भाले बादल
  • पाठ-02- जैसा सवाल वैसा जवाब
  • पाठ-03- किरमिच की गेंद
  • पाठ-04- पापा जब बच्चे थे
  • पाठ-05- दोस्त की पोशाक
  • पाठ-06- नाव बनाओ नाव बनाओ
  • पाठ-07- दान का हिसाब
  • पाठ-08- कौन
  • पाठ-09- स्वंत्रता की ओर
  • पाठ-10- थप्प रोटी थप्प दाल
  • पाठ-11-पढ़क्कू की सूझ
  • पाठ-12- सुनीता की पहिया कुर्सी
  • पाठ-13- हुदहुद
  • पाठ-14- मुफ़्त ही मुफ़्त

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend

रिमझिम पाठ- 3. किरमिच की गेंद
कहानी की बात
(क)  दिनेश की माँ मशीन चलाते-चलाते बोली, ”बेटा, कहाँ जा रहे हो?”

दिनेश की माँ कौन – सी मशीन चला रही होगी?
तुमने इस मशीन को कहाँ – कहाँ देखा है?

उ त्तर- दिनेश की माँ सिलाई मशीन चला रही होगी| मैंने इस मशीन को अपने घर में और दर्जी की दुकान में देखा है|

(ख)  दिनेश ने सारी सीताफल की बेल छान मारी|
दिनेश क्या खोज रहा था?
दिनेश को कैसे पता चला होगा की क्यारी में वाही चीज गिरी है?

उ त्तर- दिनेश क्रिकेट की गेंद खोज रहा था|
दिनेश को क्यारी में किसी चीज की आवाज सुनाई दी| उस आवाज को पहचान कर दिनेश को पता चला होगा की क्यारी में क्रिकेट की गेंद ही गिरी है|

(ग)  दिनेश अच्छी तह जनता था की गेंद दीपक की नहीं है|
दिनेश को यह बात कैसे पता चली की गेंद दीपक की हो ही नहीं सकती?
दीपक बार – बार गेंद को अपनी क्यों बता रहा होगा?

उ त्तर- दिनेश को जो गेंद मिली थी वह एकदम नई चमचमाती हुई थी| दीपक ने बताया की उसकी गेंद पाँच महीने पहले खोई थी| इस तरह दिनेश को पता चल गया की गेंद दीपक की नहीं हो सकती|
दीपक बार-बार गेंद को अपनी इसलिए बता रहा होगा क्योंकि वह उस गेंद को पाना चाहता था|


NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend

गेंद किसकी
(क)  दीपक ने गेंद को अपना बताने के लिए उसके बारे मे कौन-कौन सी बाते बताई?

उत्तर- दीपक ने बताया कि के मेरी गेंद पाँच  महीने पहले खोई थी| उसने कहा कि मेरी गेंद मैं ऐसा लाल रंग का निशान था| मैं अपने पापा से भी कहलवा सकता हूँ| उसने कहा कि मेरी गेंद मे से ऐसे टप्पे की ही आवाज़ आती थी|

प्रश्न 2. अगर दीपक और दिनेश गेंद के बारे में फैसला करवाने तुम्हारे पास आते, तो तुम गेंद किसे देती? यह भी बताओ कि तुम यह फैसला किन बातों को ध्यान में रखकर करती?

उत्तर-  मैं गेंद दिनेश को देती| दिनेश ने गेंद मिलने की बात सच-सच बता दी थी, वह बिल्कुल नई थी|


गेंद की कहानी
गेंद स्कूटर के साथ कहीं चली गई|
उसके बाद गेंद के साथ क्या – क्या हुआ होगा ? सोच के बताओ|

उ त्तर-  गेंद स्कूटर के साथ ही स्कूटर वाले के घर पहुँच गई होगी| वहाँ उस स्कूटर वाले के बच्चे गेंद पाकर खुश हो गए होंगे| वे उस गेंद से खूब क्रिकेट खेलते होंगे|


NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend

पहचान
मान लो तुम्हारा कोई खिलौना घर में ही खो गया है| तुमने अपने साथियों को घर में बुलाया था कि सब मिलकर उसे खोजे लें| तुम अपने खिलौने की पहचान के लिए अपने साथियों को कौन – कौन से बातें बताओगी? लिखो|

उत्तर-  मैं अपनी साथियों से यह बताऊँगी कि मेरा खिलौना एक नन्ही गुड़िया थी| उसके फ्रॅाक का रंग गुलाबी था| उसके बाल सुनहरे, घने व लंबे थे|


कहाँ
सामने ही क्यारी में भिन्डियों के ऊँचे – ऊँचे पौधे थे|
एक ओर सीताफल की घनी बेल फैली हुई थी|
सीताफल की बेल होती है और भिंडी का पौधा बताओ और कौन – कौन सी सब्जिया बेल और पौधे पर लगती हैं?

उत्तर – 

बेलपौधा
सीताफलबैंगन
लौकीभिन्डी
तोरीगोभी
परवलमिर्च

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend

रह-तरह की गेंदे
गेंदों के अनेक रंग-रूप होते हैं| अलग-अलग खेलों में अलग-अलग प्रकार की गेंदो का इस्तेमाल किया जाता है| नीचे दी गई जगह खेलों के अनुसार गेंदों की सूची बनाओं|

उत्तर-

क्रिकेटकिरमिच
फुटबॅाल
हॅाकी
टेनिस
वॅालीबॅाल
चमड़ा
रबड़
प्लास्टिक
चमड़ा

खोजो आस-पास
दिनेश चिक सरकाकर बरामदे की उर भगा|
(क)  चिक पर्दे का काम करती है पर चिक और परदे में फर्क होता है| इन दोनों में क्या अंतर है? समूह में चर्चा करो|
इसी तरह पता लगाओ की इन शब्दों में क्या अंतर है?
1 टहनी -तना
2 पेड़ -पौधा
3 घूँस -चूहा
4 मुँडेर -चारदीवारी

उ त्तर- (क) चिक  बाँस की तीलियों से बना होता है, जबकि पर्दा कपड़े से बना होता है|
1 तना जमीन के ऊपर का भाग होता है जहाँ से शाखाएँ निकलती है| टहनी पेड़ की डाली होती जो तने से निकलती है| तना मोटा हो तो टहनी पतली होती है|
2 पेड़ बड़ा और मजबूत होता है, जबकि पौधा छोटा और कमजोर होता है| पेड़ की लकड़ी के फर्नीचर बनाए जा सकता है, जबकि पौधे की लकड़ी काम नहीं आती|
3 घूँस बड़ा होता है, जबकि चूहा छोटा होता है| घूँस खेतों या बगीचे में बिल बनाकर रहता है, जबकि हमारे घरों में भी रहता है|
4 किसी छत के चारों ओर उठा हुआ दिवार का उपरी भाग मुँडेर कहलाता है| चारदीवारी किसी जमीन की को चारों ओर से घेरने के लिए बनाई गई दीवार होती है| मुंडेल की ऊंचाई कम होती है, जबकी चारदीवारी अधिक ऊंची होती है|

(ख) चिक सरकंडे से भी बनती है और तिलियों से भी|
सरकंडे से और क्या –क्या बनता है| अपने आसपास पता करो लिखो|
उत्तर- टोकरी, सूप, कलम, चटाई


NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend

क्लब बनाएँ
मान लो तुम्हें अपने स्कूल में एक क्लब बनाना है जो स्कूल में खेल – कूद के कार्यक्रमों की तैयारी करेगा|
(1) इस क्लब में शामिल होने और इसका चलाने आदि के बारे नियम सोचकर लिखो|
(2) तुम्हारे विचार से इस क्लब को अच्छी तरह चलाने के लिए नियमों की जरूरत है या नहीं? अपने जवाब का कारण बताओ|

उत्तर- क्लब के नियम-
1. खेल में रुचि रखने वाले बच्चे इसमें शामिल होंगे|
2. क्लब की बैठक में सबको समय पर आना होगा|
3. सभी बारी-बारी से बोलेंगे|
4. खेलकूद के बारे में सभी मिलकर फैसला करेंगे|
5. सबको नियमों का पालन करना होगा|
6. क्लब कैप्टन की बात सभी मानेगे|
मेरे विचार से क्लब को अच्छी तरह चलाने के लिए नियमों की जरूरत है| यदि बिना किसी नियम के क्लब बनेगा तो उसमें सभी अपनी-अपनी चलाएँगे|


एक,दो,तीन
दिनेश ने तिमंजिली इमारत की और देखा|
जिस इमारत में तीन मंजिलें हो , उसे तिमंजिली इमारत कहते हैं | बताओ , इन्हें क्या कहेंगे?

उ त्तर-

1. जिस मकान में दो मंजिले हों
2. जिस स्कूटर में दो पहिए हों
3. जिस जगह तीन रंग हों
4. जिस जगह पर चार राहें मिलती हों
5. जिस अकूतर में तीन पहिए हों
दुमंजिला मकान
दुपहिया स्कूटर
तिरंगा झंडा
चौराहा
तिपहिया स्कूटर

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend

सब्जी एक नाम अनेक
एक ही सब्जी या फल के नाम अलग – अलग स्थान पर अलग – अलग होते हैं | नीचे ऐसे कुछ नाम दिए गए हैं|
सीताफल , कांदा , बटाटा , अमरुद , तोरी , शरीफा , काशीफल , बैंगन , नेनुआ , तरबूज , कुम्हड़ा , घीया
1. बताओं की तुम्हारे घर , शहर या कस्बे में इनमे से कौन – कौन से शब्द इस्तेमाल किए जाते हैं?
2. बाकी नामों का इस्तेमाल किन – किन स्थानों पर होता है ? पता करो|

उ त्तर- 1. सीताफल , अमरुद , तोरी , शरीफ , बैंगन , तरबूज , घीया
2. कंदा – गुजरात
बटाटा – गुजरात
काशीफल – उत्तर प्रदेश
नेनुआ – बिहार, उत्तर प्रदेश
कुम्हड़ा – उत्तर प्रदेश, बिहार

NCERT Solutions for Class 4 Hindi Chapter 3 Kirmich Kee Gend

NCERT Solutions Class 4 Hindi PDF (Download) Free from myCBSEguide app and myCBSEguide website. Ncert solution class 4 Hindi includes text book solutions from Class 4 Hindi Book . NCERT Solutions for CBSE Class 4 Hindi have total 14 chapters. 4 Hindi NCERT Solutions in PDF for free Download on our website. Ncert Hindi class 4 solutions PDF and Hindi ncert class 4 PDF solutions with latest modifications and as per the latest CBSE syllabus are only available in myCBSEguide.

NCERT Solutions for Hindi Class 3rd to 12th

CBSE app for Students

To download NCERT Solutions for class 4 EVS, Hindi ,English, Maths do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

9 thoughts on “NCERT Solutions for Class 4 Hindi Kirmich Kee Gend”

Leave a Comment