1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 10
  6. /
  7. Hindi B
  8. /
  9. Class 10 Hindi –...

Class 10 Hindi – B Tantara Vamiro Katha Extra Questions

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

Class 10 Hindi – B Tantara Vamiro Katha Extra Questions. myCBSEguide has just released Chapter Wise Question Answers for class 10 Hindi.  There chapter wise Test papers with complete solutions are available for download in myCBSEguide website and mobile app. These Extra Questions with solution are prepared by our team of expert teachers who are teaching grade in CBSE schools for years. There are around 4-5 set of solved Hindi Extra questions from each and every chapter. The students will not miss any concept in these Chapter wise question that are specially designed to tackle Board Exam. We have taken care of every single concept given in CBSE Class 10 Hindi –B syllabus and questions are framed as per the latest marking scheme and blue print issued by CBSE for Class 10.

CBSE Class 10 Hindi Ch – 13 Practice Test

Download as PDF

Test Paper for Class 10 Hindi – B तताँरा-वामीरो कथा

तताँरा-वामीरो कथा (लीलाधर मंडलोई)


निर्देश 

  1. सभी प्रश्न अनिवार्य है।
  2. प्रश्न 1 से 3 एक अंक के है।
  3. प्रश्न 4 से 8 दो अंक के है।
  4. प्रश्न 9 से 10 पांच अंक के है।

  1. तताँरा वामीरो कहाँ की कथा है?
  2. वामीरो अपना गाना क्यों भूल गई?
  3. तताँरा और वामीरो के गाँव की क्या रीति थी?
  4. निकोबार के लोग तताँरा को क्यों पसंद करते थे?
  5. वामीरो से मिलने के बाद तताँरा के जीवन में क्या परिवर्तन आया?
  6. प्राचीन काल में मनोरंजन और शक्ति प्रदर्शन के लिए किस प्रकार के आयोजन किए जाते थे?
  7. तताँरा गुस्से से क्यों भर उठा?
  8. तताँरा समुद्र-तट पर घूमने क्यों आया था?
  9. निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में निकोबारियों का क्या विश्वास है?
  10. कहानी के आधार पर आपके मस्तिष्क में गाँव वालों की कैसी छवि बनती है ?

तताँरा-वामीरो कथा (लीलाधर मंडलोई)
(आदर्श उत्तर)


  1. तताँरा वामीरो निकोबार द्वीप की कथा है।
  2. लहरों से भीग जाने के कारण वामीरो के ध्यान में खलल आया और वह अपना गाना भूल गई।
  3. तताँरा और वामीरो के गाँव की रीति थी कि कोई भी अपने गाँव से बाहर विवाह नहीं कर सकता था।
  4. तताँरा परिचित और अजनबी सबकी एक जैसी मदद करता था। वह ताकतवर होने के बावजूद बड़ा ही शांत और सौम्य था इसलिए निकोबार के लोग तताँरा को पसंद करते थे।
  5. वामीरो से मिलने के बाद तताँरा की जिंदगी ही बदल गई थी। उसका पूरा दिन उबाऊ हो गया था। किसी काम में उसका मन नहीं लग रहा था। जीवन में पहली बार वह किसी का इंतजार कर रहा था। उसे लग रहा था कि दिन कभी खत्म ही नहीं होगा।
  6. प्राचीन काल में शक्ति प्रदर्शन और मनोरंजन के लिए पशुओं की लड़ाई का आयोजन करवाया जाता था। कहीं-कहीं पर मनुष्य और पशु की लड़ाई भी होती थी। साथ में नाच और गाने का भी आयोजन होता था। भोज की भी व्यवस्था होती थी।
  7. तताँरा गुस्से से इसलिये भर उठा क्योंकि वामीरो की माँ उसका अपमान कर रही थी।वह नहीं चाहता था कि उसके कारण वामीरो को और कोई दुःख मिले। उसे गाँव की रीति पर छोभ था,वहीं अपनी असमर्थता पर खीझ थी।
  8. दिनभर परिश्रम करने के कारण तताँरा थक गया था ।अपनी थकन मिटने और शांति का अनुभव करने के लिए वह समुद्र –तट पर आया था।
  9. निकोबार द्वीपसमूह के विभक्त होने के बारे में एक दंतकथा प्रसिद्ध है। जब वो एक ही द्वीप हुआ करता था, तब तताँरा नाम के एक युवक को दूसरे गाँव की वामीरो नाम की युवती से प्रेम हो गया। उन दिनों के नियम के अनुसार उनका विवाह होना संभव नहीं था। दोनों के गाँव वाले इसके खिलाफ थे। अपनी असहाय स्थिति देखकर तताँरा को एक दिन इतना गुस्सा आया कि उसने अपनी तलवार से द्वीप को दो टुकड़ों में काट दिया। उसके बाद लोगों की आँखें खुलीं और उन्होंने पुराने नियमों को तोड़ दिया।
  10. गाँव वाले रुढियों और परम्पराओं के गुलाम हैं ।वे अपनी पुरानी परम्पराओं से बंधे हुए हैं तथा उससे बाहर नहीं निकलना चाहते।जब तताँरा और वामीरो इन रुढियों और परम्पराओं का विरोध करते हुए अपना बलिदान दे देते है तो गाँववालों की आँखें खुलती हैं। वे समझ जाते हैं कि उनके विचारों में परिवर्तन जरुरी है। उन्हें यह भी समझ आ जाता है कि प्रेम किसी धर्मं,जाति,सम्प्रदाय,ऊँच-नीच आदि को नहीं देखता ।

Chapter Wise Important Questions of Class 10 Hindi – B

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

1 thought on “Class 10 Hindi – B Tantara Vamiro Katha Extra Questions”

Leave a Comment