1. Home
  2. /
  3. CBSE
  4. /
  5. Class 12
  6. /
  7. Hindi Core
  8. /
  9. CBSE Question Paper 2010...

CBSE Question Paper 2010 Class 12 Hindi Core

myCBSEguide App

myCBSEguide App

Download the app to get CBSE Sample Papers 2023-24, NCERT Solutions (Revised), Most Important Questions, Previous Year Question Bank, Mock Tests, and Detailed Notes.

Install Now

CBSE Question Paper 2010 Class 12 Hindi Core conducted by Central Board of Secondary Education, New Delhi in the month of March 2010. CBSE previous year question papers with the solution are available in myCBSEguide mobile app and website. The Best CBSE App for students and teachers is myCBSEguide which provides complete study material and practice papers to CBSE schools in India and abroad.

CBSE Question Paper 2010 Class 12 Hindi Core

Download as PDF

CBSE Question Paper 2010 Class 12 Hindi CoreCBSE Question Paper 2010 Class 12 Hindi Core


निर्देश:

  • कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में मुद्रित पृष्ठ 8 हैं।
  • कृपया जाँच कर लें कि इस प्रश्न-पत्र में 14 प्रश्न हैं।
  • कृपया प्रश्न का उत्तर लिखना शुरू करने से पहले, प्रश्न का क्रमांक अवश्य लिखें।

खण्ड-‘क’

1. निम्नलिखित काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (1×5=5)

भयानक सूखा है

पक्षी छोड़कर चले गए हैं पेड़ों को

बिलों को छोड़कर चले गए हैं चींटे-चींटियाँ

देहरी और चौखट पता नहीं कहाँ किधर चले गए हैं

घरों को छोड़कर।

कहते हैं पिता

ऐसा अकाल कि बस्ती में दूब तक झुलस जाए

सुना नहीं कभी

दूब मगर मरती नहीं- कहते हैं वे

और हो जाते हैं चुप।

निकलता हूँ मैं दूब की तलाश में

छान डालता हूँ गली-चौराहे

कि अचानक मुझे दिख जाती है

शीशे के बिखरे टुकड़ों के बीच एक हरी पत्ती

दूब है, हाँ-हाँ दूब है-

पहचानता हूँ मैं

लौटकर यह खबर देता हूँ पिता को

अँधेरे में भी दमक उठता है उनका चेहरा

“है, अभी बहुत कुछ है, अगर बची है दूब…”

बुदबुदाते हैं वे।

(क) सूखे की भयानकता को कवि ने कैसे उभारा है?

(ख) ‘लोग अकाल के डर से घरों को छोड़कर चले गए हैं’ – यह भाव कविता की किन पंक्तियों में व्यक्त हुआ है?

(ग) पिता को भीषण अकाल में दूब क्यों याद आती है?

(घ) कवि दूब की तलाश में क्यों निकल पड़ता है?

(ङ) अँधेरे में पिता का चेहरा क्यों दमक उठता है?

2. निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिए:

प्रेमचंद की ‘रोशनी’ कहानी का ‘कथावाचक’ इंग्लैंड से आई.सी.एस. उतीर्ण कर अफ़सर के रूप में कार्यरत है। उसका विश्वास है कि पश्चिमी सभ्यता, शिक्षा और जीवन शैली से ही भारत का कल्याण होगाइसकी अशिक्षा, जड़ता, अतीत-पूजा, पत्थर-पेड़-पूजा आदि का अंधकार इसी से दूर होगा पंरतु उसके तूफ़ान में फंसने पर गाँव की एक देहातिन विधवा उसे मार्ग दिखाती है और ध्यान रखती है कि गर्द गुबार में वह रास्ता न भूल जाए। इस उपकार के बदले वह आई.सी.एस. अफ़सर से पाँच रूपए भी नहीं लेती। अफ़सर गाँव के लोगों को जाहिल, मूर्ख और बेखबर मानने की अपनी मूर्खता पर लज्जित होता है और देहाती औरत के साहस, कर्तव्यपालन, स्वाभिमान, सेवाभाव तथा ईश्वर विश्वास आदि को देखकर मान लेता है कि एक देहातिन भी आत्मिक शिक्षा एवं संस्कृतिके उच्च स्थान पर बैठी हो सकती है, और इस आत्मिक उन्नयन के लिए पश्चिमी शिक्षा या जीवनशैली की आवश्यकता नहीं होती। प्रेमचंद उस गँवार, देहाती, अनपढ़ औरत को मनुष्यता के शीर्ष पर प्रतिष्ठित करते हैं जिसके प्रभाव से अंग्रेजी संस्कृति का भक्त और भारतीयता से नाक-भौंह सिकोड़ने वाला अफ़सर भी एक अच्छा मनुष्य बन जाता है। प्रेमचंद की यही विशेषता है जो उन्हें अन्य कथाकारों से भिन्न पंक्ति में विशेष स्थान देती है। पढ़े-लिखे और संभ्रांत कहे जाने वाले पात्रों के दंभ को वे अपनी कलम से तार-तार कर देते हैं।

(क) प्रेमचंद को अन्य कहानीकारों से भिन्न क्यों माना गया है? (2)

(ख) गद्यांश में प्रेमचंद की किस कहानी का उल्लेखहै? (1)

(ग) आई.सी.एस. अधिकारी की भारत के बारे में क्या धारण थी? (2)

(घ) ग्रामीणों के प्रति अफ़सर की क्या धारणा थी? (1)

(ङ) अंततः उसे ग्रामीण महिला में किन गुणों के दर्शन हुए? (1)

(च) देहातिन के संपर्क में आने के बाद अफ़सर की विचारधारा में क्या परिवर्तन आया? (2)

(छ) प्रेमचंद उस ग्रामीण महिला को मनुष्यता के शीर्ष पर कैसे बिठाते हैं? (2)

(ज) गद्यांश से दो मुहावरे चुनकर उनका अपने वाक्यों में प्रयोग कीजिए। (2)

(झ) ‘इक’ और ‘ता’ प्रत्यय से एक-एक शब्द बनाइए। (1)

(ज) कर्मवाच्य में बदलिए-एक देहातिन विधवा उसे मार्ग दिखाती है। (1)

खण्ड-‘ख’

3. निम्नलिखित में से किसी एक पर निबंध लिखिए: [5]

(क) मेरा जीवन स्वप्न

(ख) सूखे की विभीषिका

(ग) आंतकवाद की समस्या

(घ) क्यों पढ़ें हिंदी

4. इरफ़ान केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय चेन्नई में कनिष्ठ सहायक के पद पर काम कर रहे हैं किन्तु क्षेत्रीय कार्यालय इलाहाबाद में स्थानांतरण चाहते हैं। इरफ़ान की ओर से संयुक्त सचिव (प्रशासन) को एक आवेदन पत्र लिखिए और स्थानांतरण चाहने के दो कारणों का भी उल्लेख कीजिए। [5]

अथवा

आप सड़क पर दुर्घटनाग्रस्त हो गए थे। वहाँ उपस्थित पुलिसकर्मी आपकी अनदेखी कर चले गए। मित्रों की सहायता से जब आप पुलिस स्टेशन पहुँचे तो आपकी ओर से रिपोर्ट भी नहीं लिखी गई। पूरा विवरण देते हुए अपने ज़िले के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखिए।

(i) प्रिंट माध्यम से क्या तात्पर्य है?

(ii) टेलीविज़न समाचारों में एंकर बाइट क्यों जरूरी है?

(iii) इंटरनेट किसे कहते हैं?

(iv) फ्री लांस पत्रकार किसे कहा जाता है?

(v) रेडियो नाटक से आप क्या समझते हैं?

(ख) ‘एक चुनावी सभा’ अथवा ‘आँखों देखी दुर्घटना’ विषय पर एक आलेख लिखिए। [5]

खण्ड-‘ग’

7. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (2×4=8)

यह तेरी रण-तरी

भरी आकांक्षाओं से,

घन, भेरी-गर्जन से सजग सुप्त अंकुर

उर में पृथ्वी के, आशाओं से

नवजीवन की, ऊँचा कर सिर,

ताक रहे हैं, ऐ विप्लव के बादल!

फिर-फिर

बार-बार गर्जन

वर्षण है मूसलधार,

हृदय थाम लेता संसार,

सुन-सुन घोर वज्र-हुंकार।

(क) ‘रणतरी’ किसे कहा गया है? वह किन आकांक्षाओं से भरी है?

(ख) बादल को ‘विप्लव के बादल’ क्यों कहा गया है?

(ग) क्रांति की कामना कौन कर रहे हैं? क्यों?

(घ) बादल के किन क्रिया-कलापों को क्रांति के क्रिया-कलाप माना जा सकता है?

अथवा

आखिरकार वही हुआ जिसका मुझे डर था

जोर ज़बरदस्ती से

बात की चूड़ी मर गई

और वह भाषा में बेकार घूमने लगी।

हारकर मैंने उसे कील की तरह

उसी जगह ठोंक दिया ।

ऊपर से ठीक-ठाक

पर अंदर से

न तो उसमें कसाव था

न ताकत !

(क) आशय स्पष्ट कीजिए – बात की चूड़ी मर गई।

(ख) लेखक को क्या डर था? उसके घटित होने का क्या परिणाम हुआ?

(ग) ‘कील जैसी ठोंकी हुई भाषा’ की विशेषताएँ स्पष्ट कीजिए।

(घ) काव्यांश का संदेश अपने शब्दों में लिखिए।

8. निम्नलिखित में से किसी एक काव्यांश पर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (2+2+2=6)

नभ में पाँती बँधे बगुलों के पंख

चुराए लिए जातीं मेरी वे आँखें।

कजरारे बादलों की छाई नभ छाया

तैरती साँझ की सतेज श्वेत काया।

हौले-हौले जाती मुझे बाँध निज माया से।

(क) काव्यांश की भाषा पर टिप्पणी कीजिए।

(ख) काव्यांश में चित्रित प्रकृति सौंदर्य का चित्रण अपने शब्दों में कीजिए।

(ग) मानवीकरण का एक उदाहरण छाँटकर उसका सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।

अथवा

प्रभु प्रलाप सुनि कान विकल भए बानर निकर।

आइ गयउ हनुमान जिमि करुना मँह बीर रस।।

(क) काव्यांश की भाषा पर टिप्पणी कीजिए।

(ख) उत्प्रेक्षा का एक उदाहरण छाँटकर उसका सौंदर्य स्पष्ट कीजिए।

(ग) प्रयुक्त छंद का नाम लिखिए और अनुप्रास का एक उदाहरण छाँट कर लिखिए।

9. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर लिखिए: (3+3=6)

(क) ‘उषा’ कविता गाँव की सुबह का गतिशील शब्दचित्र है -इस कथन की सोदाहरण समीक्षा कीजिए।

(ख) ‘कवितावली’ से उद्धृत कवितों के आधार पर प्रतिपादित कीजिए कि तुलसीदास को अपने युग की आर्थिक विषमता की अच्छी समझ है।

(ग) ‘बहलाती सहलाती आत्मीयता बरदाश्त नहीं होती है’ और कविता के शीर्षक ‘सहर्ष स्वीकारा है’ में आप कैसे अंतर्विरोध पाते हैं? स्पष्ट कीजिए।

10. नीचे दिए हुए गद्यांश को पढ़िए और पूछे गए प्रश्नों के उत्तर लिखिएः (2×4=8)

बाज़ार जाओ तो खाली मन न हो। मन खाली हो, तब बाज़ार न जाओ। कहते हैं लू में जाना हो तो पानी पीकर जाना चाहिए। पानी भीतर हो, लू का लूपन व्यर्थ हो जाता है। मन लक्ष्य में भरा हो तो बाज़ार भी फैला-का-फैला ही रह जाएगा। तब वह घाव बिल्कुल नहीं दे सकेगा, बल्कि कुछ आनंद ही देगा। तब बाज़ार तुमसे कृतार्थ होगा, क्योंकि तुम कुछ-न-कुछ सच्चा लाभ उसे दोगे। बाज़ार की असली कृतार्थता है, आवश्यकता के समय कान्म आना।

(क) आशय स्पष्ट कीजिए – मन खाली हो, तब बाज़ार न जाओ।

(ख) ‘लू’ का उदाहरण क्यों दिया गया है? इस उदाहरण की सटीकता पर टिप्पणी कीजिए।

(ग) बाज़ार कब आंनद देता है? कैसे?

(घ) बाज़ार की असली कृतार्थता किसे माना है? क्यों?

अथवा

“वह जो सूखे हम अपने घर का पानी इन पर फेंकते हैं वह भी बुवाई है। यह पानी में बोएँगे तो सारे शहर, कस्बा, गाँव पर पानीवाले बादलों की फ़सल आ जाएगी। हम बीज बनाकर पानी देते हैं, फिर काले मेघा से पानी माँगते हैं। सब ऋषि-मुनि कह गए हैं कि पहले खुद दो, तब देवता तुम्हें चौगुना-अठगुना करके लौटाएँगे। भइया, यह तो हर आदमी का आचरण है, जिससे सबका आचरण बनता है। ‘यथा राजा तथा प्रजा’ सिर्फ यही सच नहीं है। सच यह भी है कि यथा प्रजा तथा राजा। यही तो गाँधीजी महाराज कहते हैं।”

(क) पाठ और लेखक का संदर्भ देकर बताइए कि यह कथन किसका है और किस प्रसंग में कहा गया है?

(ख) बुवाई का सामान्यतः क्या अर्थ है? बादलों की फ़सल पाने के लिए क्या करना पड़ता है?

(ग) दान का महत्व किस प्रकार समझाया गया है? स्पष्ट करें।

(घ) ‘व्यक्ति के आचरण से ही समाज का आचरण बनता है।’ इस कथन के पक्ष या विपक्ष में दो तर्क दीजिए।

11. निम्नलिखित प्रश्नों में से किन्हीं चार के उत्तर दीजिए: (3×4=12)

(क) “‘नमक’ कहानी में भारत और पाकिस्तान की जनता के आरोपित भेदभावों के बीच मुहब्बत का नमकीन स्वाद भी घुला है।” इस कथन की समीक्षा कीजिए।

(ख) लेखक ने शिरीष को ‘अद्भुत अवधूत’ क्यों कहा है? ‘शिरीष के फूल’ पाठ के आधार पर कारणों का उल्लेख कीजिए।

(ग) जाति प्रथा को श्रम विभाजन का ही एक अंग न मानने के पीछे आंबेडकर के क्या तर्क हैं?

(घ) चार्ली चैप्लिन कौन था? चार्ली के ‘भारतीयकरण’ से लेखक का क्या आशय है?

(ङ) अपने बेटों के देहांत के बाद भी लुट्टन पहलवान पहले की भाँति ढोल क्यों बजाता रहा?

12. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर दीजिए: (3+3=6)

(क) यशोधर बाबू की पत्नी समय के साथ खुद को ढाल लेती है पर वे ऐसा नहीं कर पाते। आपके विचार से इसके क्या कारण को सकते हैं? ‘सिल्वर वेडिंग’ के आधार पर लिखिए।

(ख) ‘जूझ’ के लेखक की छूटी हुई पढ़ाई फिर से शुरू करने में दत्ताजी राव देसाई के योगदान पर प्रकाश डालिए।

(ग) ‘डायरी के पन्ने’ के आधार पर महिलाओं के बारे में ऐन फ्रैंक के विचारों पर प्रकाश डालिए।

13. निम्नलिखित में से किन्हीं दो प्रश्नों के उत्तर संक्षेप में दीजिए: (2+2=4)

(क) ‘जूझ’ कहानी क्या संदेश देती है?

(ख) ‘किशन दा’ के अमिट प्रभाव के कारण यशोधर वर्तमान में ताल-मेल नहीं बिठा पाते। ‘सिल्वर वेडिंग’ के आधार पर टिप्पणी कीजिए।

(ग) ऐन फ्रैंक की डायरी की प्रसिद्धि के दो कारण लिखिए।

14. ‘अतीत में दबे पाँव’ पाठ के आधार पर प्रतिपादित कीजिए कि सिंधु सभ्यता साधन संपन्न थी पर उसमें भव्यता का आंडबर नहीं था। (5)

अथवा

‘सिल्वर वेडिंग’ कहानी के आधार पर पीढ़ियों के अंतराल के कारणों पर प्रकाश डालते हुए स्पष्ट कीजिए कि उसे कैसे कम किया जा सकता है?

These are questions only. To view and download complete question paper with solution install myCBSEguide App from google play store or log in to our student dashboard.

Download myCBSEguide App

Last Year Question Paper Class 12 Hindi Core

Download class 12 Hindi Core question paper with the solution from best CBSE App the myCBSEguide. CBSE class 12 Hindi Core question paper 2010 in PDF format with the solution will help you to understand the latest question paper pattern and marking scheme of the CBSE board examination. You will get to know the difficulty level of the question paper.

Previous Year Question Paper for class 12 in PDF

CBSE question papers 2018, 2017, 2016, 2015, 2014, 2013, 2012, 2011, 2010, 2009, 2008, 2007, 2006, 2005 and so on for all the subjects are available under this download link. Practicing real question paper certainly helps students to get confidence and improve performance in weak areas.

To download CBSE Question Paper class 12 Accountancy, Chemistry, Physics, History, Political Science, Economics, Geography, Computer Science, Home Science, Accountancy, Business Studies, and Home Science; do check myCBSEguide app or website. myCBSEguide provides sample papers with solution, test papers for chapter-wise practice, NCERT solutions, NCERT Exemplar solutions, quick revision notes for ready reference, CBSE guess papers and CBSE important question papers. Sample Paper all are made available through the best app for CBSE students and myCBSEguide website.

myCBSEguide App

Test Generator

Create question paper PDF and online tests with your own name & logo in minutes.

Create Now
myCBSEguide App

myCBSEguide

Question Bank, Mock Tests, Exam Papers, NCERT Solutions, Sample Papers, Notes

Install Now

Leave a Comment